#IndianArmy: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नए सेना प्रमुख, सरहद से लगी सीमाओं पर मजबूत पकड़, 30 जून से संभालेंगे सेना की कमान

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख (ArmyChief) होंगे। जनरल द्विवेदी मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की बात करें तो वह वर्तमान में ‘वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ (उप सेना प्रमुख) के रूप में सेवा दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम को…

देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करते रहेंगे – अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार गृह एवं सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करता रहेगा। अमित शाह ने मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय और बी. संजय कुमार भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप…

Chhattisgarh Satnami community Protest: बलौदा बाजार में सतनामी समुदाय का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय में लगाई आग, बेकाबू हुई भीड़ ने की जमकर हिंसा, Cm ने लिया संज्ञान बुलाई बैठक।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हजारों की संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर कार्यालय को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। इस दौरान तहसील कार्यालय, जिला पंचायत भवन और कलेक्टर कार्यालय में आग लग गई। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से हाथापाई की। इस झड़प में कुछ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। https://x.com/vishnudsai/status/1800171973039071514 बे समय से प्रशासन से नाराज चल रहे सतनामी समाज के लोग सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन…

#ModiCabinet-3.0 : मोदी सरकार में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट…..

नई दिल्ली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार ‘मोदी 3.0’ की सरकार में 71 केंद्रीय मंत्रियों को जगह म‍िली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री समेत 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ द‍िलाई। https://x.com/DDNewsHindi/status/1800174336915251326 वहीं, सोमवार यानी आज (10 जून) शाम 5 बजे नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। ज‍िसके बाद कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। खास…

PM मोदी ने शुरू किया तीसरा टर्म, सबसे पहले किसानों के हित से जुड़ी इस फाइल पर किये दस्तखत…..देखें वीडियो..

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर NDA की सरकार बन गई है. सरकार गठन के एक दिन बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में लगातार तीसरी बार काम शुरू कर दिया। तीसरे टर्म की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले जिस फाइल पर दस्तखत किये वह किसानों की कल्याण योजना ‘पीएम किसान निधि’ से संबंधित है. PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment) जारी करने की अपनी पहली फाइल पर…

PM Modi Oath ceremony: मैं नरेंद्र दामोदरदास… श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी; कैबिनेट में किसे मिली जगह…देखें पूरी ल‍िस्‍ट….

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा। पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में…

NDA 3.0: 9 जून को: नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली होगी 18वीं लोकसभा, राष्ट्रपति से मिलने के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री-जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एनडीए संसदीय दल…

NDA: सरकार बनाने की कवायद तेज, NDA की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता, प्रस्ताव भी पास

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सदस्यों ने गठबंधन नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। यह घटनाक्रम अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधान मंत्री के आवास पर हुई एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आया है। प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सहयोगियों की बैठक में बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चंद्रबाबू नायडू, लोक…

Modi 3.0 : चुनावी नतीजों के बाद बोले PM Mod, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरी बार वापस आ रही है, जनता-जनार्दन का आभार : पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजग की तीसरी बार सरकार बननी तय है, भाजपा और राजग में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान में भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को हमारी चुनाव प्रणाली और उसकी विश्वसनीयता पर गर्व है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई…

छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

रायपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मतगणना जारी है और देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को कुल मिलाकर…