मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर…

राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय…

ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का प्रमुख केन्द्र होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप बन रहे ‘शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित इस संग्रहालय का निर्माण 45 करोड़ रूपए की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी कार्य की प्रगति देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने संग्रहालय में मूर्तियों, अन्य कलाकृतियों तथा विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने…

जिन्ना की तरह ही समाज को बांटने का कार्य कर रही है कांग्रेस-सपा – सीएस योगी

अलीगढ़(यूपी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था, इसलिए वह अंतिम समय में घुट-घुट कर मरे थे। समाज को बांटकर यही पाप कांग्रेस और सपा कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला को संबोधित किया। साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।…

‘बस “अब बहुत हुआ, निराश और भयभीत हूं”….’, भारत में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रपति ने लिखा गुस्से से भरा पत्र

नई दिल्ली। कोलकाता में हाल ही में हुए रेप और मर्डर के सनसनीखेज मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “मैं डरी हुई हूं और निराश हूं,” इस घटना को देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बताते हुए। https://x.com/sansad_tv/status/1828780700604289143 राष्ट्रपति मुर्मू ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता पर…

ICC Chairman: जय शाह बने आईसीसी के नये चेयरमैन, हो गया आधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का निर्विरोध नया चेयरमैन चुन लिया गया है। जय शाह ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था और आज इसका आखिरी दिन था. शाह को आईसीसी के अन्य सदस्यों का समर्थन मिला। शाह ICC के चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। आईसीसी के अध्यक्ष बनते ही शाह अब 35 साल की उम्र में आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष बन…

‘असम को मिया की भूमि नहीं बनने दूंगा’, विधानसभा में क्यों बोले Cm हिमंत बिस्वा सरमा

न्यूज़ डेस्क। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि वह किसी का भी पक्ष लेंगे और ‘मिया’ मुसलमानों को असम पर ”कब्जा” नहीं करने देंगे। सरमा नगांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्तावों पर विधानसभा में बोल रहे थे। प्रस्ताव का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखा जाए तो अपराध दर में वृद्धि नहीं हुई है। https://x.com/himantabiswa/status/1828345894871110093 राज्य विधानसभा में…

बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए, बंटेंगे तो कटेंगे… एक रहेंगे तो नेक…., सुरक्षित रहेंगे…Video.

आगरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बांग्लादेश से सबक सीखिए, एक रहना है, बंटना नहीं है। बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-नेक रहेंगे।…

गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत ‘पीपल फॉर पीपुल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण और छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण भी किया

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में सहकारिता के विस्तार से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 ज़िलों में पानी समिति के रूप में प्राथमिक कृषि साख समिति (Primary Agriculture Credit Society) का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी भी उपस्थित थे। गृह…

नक्सली हिंसा लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती’, अंतिम प्रहार करने का समय आया, 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का कर देंगे सफा- अमित शाह

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना कार्य हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओवादियों का एरिया बहुत सीमित रह गया है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियान में…