रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
शाला प्रवेशोत्सव; गोबर लाकर स्कूल की लिपाई, छत की मरम्मत गांव वाले करते थे, अपने स्कूल पहुंचकर पुराने दिनों को याद किया मुख्यमंत्री ने, कहा शिक्षा से बहुत कुछ बदलता है
रायपुर। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्राम बगिया के उसी स्कूल कैंपस में पहुंचे जहां कई बरस पहले उन्होंने अपनी पांचवी कक्षा की पढ़ाई की थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को साफसुथरा रखने हम लोग घर से गोबर लाकर लिपाई करते थे। स्कूल के रखरखाव की पूरा गांव चिंता करता था और छत की मरम्मत गांव वाले मिलकर करते थे। टाटपट्टी भी नहीं थी, घर से बोरी लेकर आते थे, सीसी रोड भी नहीं था। पांचवी बोर्ड का सेंटर भी नहीं था और सेरामोंगरा…
Sawan Somvar 2024: इस दिन से शुरू होगा सावन, जान लें सोमवार और शिवरात्रि व्रत का सही दिनांक, जप तप पूजा विधि, पाएं मनवांक्षित फल…
धर्म डेस्क(Bns)। हिंदू धर्म में हर महीने का अपना महत्व बताया गया है क्योंकि हर महीना किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित है। इस माह में शिव जी आराधना की जाती है और साथ ही व्रत रखा जाता है. ऐसा करने से इस माह में भोलेनाथ कृपा बरसती है। कहते हैं कि इस महीने में सच्चे मन और श्रद्धा से की गई भगवान शिव की उपासना शुभ फल प्रदान करती है। सावन में सोमवार और मंगलवार का दिन…
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆#T20: विश्व विजेताओं का विजय जुलूस, थम गई थी मुंबई, टीम इंडिया के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, मिले 125 करोड़ रुपये
मुंबई। विश्व चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 (𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆#T20) के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था। गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में क्या बच्चे-जवान, क्या बूढ़े… हर कोई हाथ में तिरंगा लिए ‘हिंद’ के चैंपियन की एक झलक के लिए सड़कों पर है। तारीख 29 जून 2024… इस दिन टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच, टूर्नामेंट या ट्रॉफी नहीं जीती थी, बल्कि करोड़ों…
#शालाप्रवेशउत्सव: सीएम विष्णु देव साय 05 जुलाई को बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं…
JMM :हेमंत सोरेन 154 दिनों बाद फिर से बने झारखंड के सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, तीसरी बार संभाली कमान
रांची । हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम 4.55 बजे झारखंड के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। कुल 154 दिनों के बाद उन्होंने एक बार फिर यह दायित्व संभाला है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट के बाकी मंत्रियों को 7 जुलाई या किसी और दिन शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में निवर्तमान सीएम चंपई सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित इंडिया गठबंधन की झारखंड इकाई के शीर्ष नेता मौजूद रहे। सोरेन को…
#IndianArmy-Agniveer: ‘शहीद अग्निवीर के बारे में रक्षा मंत्री ने बोला झूठ’, राहुल गांधी ने फिर लगाए आरोप, सेना ने दी सफाई, खोल के रख दी….
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निवीर’ की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद के भीतर झूठ बोला। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने पंजाब के एक दिवंगत अग्निवीर अजय सिंह के पिता का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिली, जबकि सरकार ने जान…
जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता श्री काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के…
मुख्यमंत्री श्री साय का दूसरा जनदर्शन 4 जुलाई को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश भर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन आरंभ हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लिया, और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को…
आज वह सदन छोड़कर नहीं……, मुझे नहीं संविधान को पीठ दिखाई है, विपक्ष के वॉक आउट पर भड़के जगदीप धनखड़, और क्या बोले…. यहाँ देखें..
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष दलों के कई सांसदों ने वॉकआउट भी किया, जिसपर सभापति जगदीप धनखड़ बुरी तरह नाराज हो गए और इसे संविधान का ‘मजाक’ बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के सदन से बाहर जाने पर तंज कसा। https://x.com/sansad_tv/status/1808401276121895231 खबर है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हस्तक्षेप करना चाहते थे। इसे लेकर धनखड़ ने अनुमति नहीं दी। इसके…
