न्यूयार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान की पायल भी हुई ”चेंजमेकर” पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली। राजस्थान की किशोरी पायल जांगीड़ अमेरिका में ‘चेंजमेकर’के रूप में ‘गोलकीपर्स एवार्ड’ से सम्मानित की गई उनका मानना है कि ‘बाल विवाह’ ने समाज की जीवन-शक्ति को पूरी तरह से पंगु कर दिया है, इसलिए सदियों पुरानी इस प्रथा का फौरन उन्मूलन करने की जरूरत है ताकि उसके जैसे बच्चे शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। पायल को अलवर जिला स्थित अपने गांव हिंसला और आसपास के गांवों में बाल विवाह उन्मूलन के लिये किये गये कार्यों के लिए बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बुधवार को न्यूयार्क…

Pok के वजूद को स्वीकार नहीं करता भारत, कश्मीर की विधानसभा में Pok के लिए 24 सीटें खाली : राजनाथ

जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के वजूद को स्वीकार नहीं करता है इसलिए उसने जम्मू कश्मीर की विधानसभा में Pok के लिए 24 सीटें खाली रखीं। सिंह जयपुर के पास धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंतीपर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान के वजूद को हम स्वीकार करते हैं तो यह नहीं मान लिया चाहिए कि Pok के वजूद को भी हम स्वीकार करते है… हम उसके वजूद को स्वीकार नहीं करते…

राजस्थान में BSP के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल, मायावती को लगा बड़ा झटका

जयपुर। राजस्थान में BSP सुप्रीमो मायावती को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सभी 6 विधायक सोमवार की देर रात कांग्रेस में शामिल हो गए। BSP के सभी 6 विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना से एक ओर जहां मायावती के लिए बड़ा झटका है, वहीं अशोक गहलोत के लिए राहत की बात है। क्योंकि कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के कामयाब होने के बाद BJP की नजर मध्य प्रदेश और राजस्थान पर ही टिकी है। ज्ञात हो कि जिन सभी BSP विधायकों ने कांग्रेस का…

राजस्थान के कद्दावर जाट नेता सतीश पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर। जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूनिया की नियुक्ति लगभग ढाई महीने से खाली पड़े इस पद पर ऐसे समय की गयी है जब राज्य में निकाय चुनावों की तैयारी चल रही है। दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होना है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र शनिवार को नई…

‘‘मैं समझता हूं कि माननीय कलराज मिश्रा या माननीय राज्यपाल कहना ठीक होगा, महामहिम जनता से दूर कर देता है : राज्यपाल कलराज मिश्र

जयपुर। राजस्थान के नये राज्यपाल कलराज मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह संविधान के मार्गदर्शन के अनुसार एक राष्ट्र, एक जन, एक संस्कृति की विचारधार पर काम करेंगे और प्रयास करेंगे कि आम आदमी इस कल्पना का अनुभव कर सके। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के संदर्भ में नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि यह इस दिशा में बहुत बड़ा कदम है जिसने एक राज्य की अनुभूति कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है, यह भी संविधान के अंर्तगत प्रदत्त है। जयपुर में…

रणछोड़ राहुल गांधी को पद नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छोड़ना चाहिए था: शिवराज

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने पदों से हटना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का विधानसभा चुनाव अभियान का वादा पूरा नहीं होने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को नहीं हटाने के लिए राहुल गांधी…

भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बाद अगले आदेश तक थार एक्सप्रेस रद

जयपुर। रेल मंत्रालय ने साप्ताहिक थार लिंक एक्सप्रेस रद्द कर दी है और यह ट्रेन आज यानी शुक्रवार की रात नहीं चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन जोधपुर को पाकिस्तान के कराची शहर से जोड़ने वाली थार रेल सेवा का एक भाग है जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि इस रेल सेवा को अगले आदेश तक रद्द किया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, रेलवे की…

परमाणु हथियार को लेकर हमारी No First Use की पॉलिसी रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा : राजनाथ

पोखरण। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पोखरण में कहा कि अभी तक हमारी न्यूक्लियर को लेकर पॉलिसी No First Use की रही है। लेकिन भविष्य में क्या होता है यह हालात पर निर्भर रहेगा। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि पोखरण वह क्षेत्र है जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए अटलजी के दृढ़ संकल्प को देखा और अभी तक नो फर्स्ट यूज के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ने इस सिद्धांत का कड़ाई से पालन किया है। भविष्य में क्या होता है यह परिस्थितियों पर निर्भर करता…

ARTICLE – 370 : पार्टी लाइन से अलग राजस्थान कांग्रेस के दो नेताओं ने मोदी सरकार का किया समर्थन

जयपुर। कश्मीर में ARTICLE – 370 रद्द करने पर कांग्रेस पार्टी ने बेशक लोकसभा व राज्यसभा में इसका विरोध किया, मगर राजस्थान कांग्रेस के दो नेताओं ने भाजपा के इस कदम का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार को बधाई दी है। राजस्थान के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट किया कि यह मेरी निजी राय है। जम्मू-कश्मीर से ARTICLE – 370 को खत्म करना सरकार का ऐसा पहला फैसला है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। ARTICLE – 370 में बदलाव के लिए तानाशाही नहीं होनी चाहिए। इसे लोगों का…