एयर-टू-एयर मिसाइल अस्त्र 5 का किए गया सफलतापूर्वक परीक्षण

बालासोर। भारत ने ओडिशा तट पर सुखोई -30 एमकेआई युद्धक विमान से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के पांच सफल परीक्षण किए है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी है। इसमें कहा गया है कि वायु सेना ने सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच ये परीक्षण किए। सभी संभावित खतरों को ध्यान में रखकर ये परीक्षण किए गए। बयान के अनुसार आयुध के साथ भी मिसाइल के तीन परीक्षण किए गए। आधुनिक प्रौद्योगिकी और नौवहन तकनीकों से लैस अस्त्र (बीवीआरएएम) दृश्य सीमा से आगे हवा से…

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पाकिस्तान को खरी-खरी, अब केवल POK पर होगी बात

विशाखापत्तनम। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि अब केवल POK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को भारत को सौंपे जाने को लेकर ही पाकिस्तान से बात होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब केवल इसी मुद्दे पर बात होनी बाकी है। उन्होंने कहा, कश्मीर पर क्या चर्चा करनी है ? यह भारत का अखंड हिस्सा है। हां मैं मानता हूं, कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पड़ोसी से कश्मीर के शेष हिस्से….POK को वापस करने पर बात होगी और वह है…

सुषमा स्वराज ‘लोगों की मंत्री’ थीं, जिन्हें सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला: नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वराज ‘‘लोगों की मंत्री’’ थीं, जिन्हें देश में सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाने वाली स्वराज, विश्वभर में कहीं भी फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थीं और परेशान लोगों को तत्काल मदद…

DRDO ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण, भारतीय सेना को मिलेगी और मजबूती

भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन आज जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट से किया है। इस मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद कर लिया है। क्विक रिएक्शन मिसाइल को DRDO ने ही विकसित की है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण को DRDO की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस मिसाइल से भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी। मिसाइल का परीक्षण सुबह 11.05 बजे एक मोबाइल ट्रक-बेस्ड लॉन्च यूनिट…