चिंता करने की जरूरत नहीं, सब ठीक है, थोड़ा धैर्य आवश्यक है, ‘मैं NCP में हूं और हमेशा रहूंगा,पवार साहब हमारे नेता हैं, हम अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा : अजित पवार

मुंबई। एक दिन पूर्व शनिवार को सभी को चौंकाते हुए महाराष्ट्र में डिप्टी CM के रूप में शपथ ले चुके NCP के अजित पवार ने रविवार को PM मोदी को धन्यवाद दिया और उन्हें राज्य में “स्थिर सरकार” का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि- ‘मैं NCP में हूं और हमेशा NCP में रहूंगा और शरद पवार साहब हमारे नेता हैं। हमारा भाजपा-राकांपा गठबंधन अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा जो राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी…

राज्यपाल के फैसले को रद्द करने संबंधी शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की याचिका पर SC ने सुनवाई कल तक के टाली, तलब किए सभी दस्तावेज

मुंबई। बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को शपथ ग्रहण कराने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले को रद्द करने संबंधी शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अब सुनवाई कल तक के लिए टल गई है। कोर्ट ने कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना की याचिका पर केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से अनुरोध किया कि वह कल सुबह 10.30 बजे तक प्रासंगिक दस्तावेज तैयार करें। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल शिवसेना की तरफ से पेश हुए और उन्होंने रविवार के…

प्रधानमंत्री मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को दी बधाई

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के तुरंत बाद ही PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी और कहा कि मुझे विश्वास है कि वे दोनों महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे। Congratulations to @Dev_Fadnavis Ji and @AjitPawarSpeaks Ji on taking oath as the CM and Deputy CM of Maharashtra respectively. I am confident they will work diligently for the bright future of Maharashtra. — Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2019 आपको बता दें कि शनिवार सुबह 8 बजकर…

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर, फडणवीस ने CM और अजित पवार ने डिप्टी CM पद की ली शपथ

मुंबई। आज सबेरे महाराष्ट्र की राजनीति में एक-एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध के चलते आज तड़के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी डिप्टी CM पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के…

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ट्विटर पर अपना परिचय बदला बने ”महाराष्ट्र के सेवक”

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था। श्री फडणवीस कांग्रेस के नेता वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता…

एक बार दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली की वायु गुणवत्ता कुछ दिन बेहतर रहने के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। बवाना, वजीरपुर, आनंद विहार और रोहिणी में सुबह नौ बजकर 36 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमश: 445, 442 , 442 और 440 रहा। सरकार की वायु गुणवत्ता निगरानी सेवा ‘सफर’ के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में थी जो शाम को ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। जबकि रविवार को एक्यूआई 360 रहा था। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के…

समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल के अतिरिक्त समय न देने पर शिवसेना सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंची

मुंबई। उहापोह के बीच महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए आवश्यक समर्थन पत्र सौंपने के वास्ते अतिरिक्त समय न देने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्णय के खिलाफ शिवसेना मंगलवार को उच्चतम न्यायालय पहुंची। राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश से पहले राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में लगी रही शिवसेना दोनों दलों से आवश्यक समर्थन पत्र नहीं जुटा पाई थी। शिवसेना के नेताओं ने सरकार गठन के दावे के लिए सोमवार रात साढ़े सात बजे की समयसीमा से पहले राज्यपाल से मुलाकात की…

महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, राज्यपाल से मिले आदित्य ठाकरे, शिवसेना ने पेश किया दावा मांगा और वक्त, राज्यपाल ने किया इनकार

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बानी हुई है। कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देने को लेकर असमंजस में है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने उनसे कम से कम 2 दिन का समय मांगा, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके दावे को अस्वीकार नहीं किया गया है। हम राज्य में सरकार बनाने के प्रयासों में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों…

इस्तीफे के बाद बोले फडणवीस, सरकार ना बनाना जनादेश का है अपमान, पहले फडणवीस शिवसेना पर बरसे और फिर ठाकरे ने ऐसे किया पलटवार

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा। राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना के उस दावे को गलत बताया, जिसमें ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने की बात कही गई थी। फडणवीस ने कहा कि मेरे सामने कभी ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री की कोई बात…

“दादा” सौरव गांगुली बने BCCI के 39वें अध्यक्ष, संभाला कार्यभार दी धोनी-कोहली पर बेबाक राय

मुंबई। BCCI अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद सौरव गांगुली मीडिया से खुलकर चर्चा की। इस दौरान BCCI के अध्यक्ष गांगुली ने धोनी के संन्यास और विराट कोहली के खेल पर भी अपनी राय रखते हुए भारतीय क्रिकेटरों की भी जमकर तारीफ की है। गांगुली ने धोनी को चैंपियन खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि चैंपियन कभी भी जल्दी अपना खेल नहीं छोड़ते। इसके साथ ही दादा ने अपने उस दौर का भी उदाहरण दिया, जब उन्होंने करीब डेढ़ साल इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद क्रिकेट में…