महाराष्ट्र में उद्धव कैबिनेट का हुआ विस्तार, अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य को भी मिला मंत्री पद

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। राज्याचे…

महाराष्ट्र ठाकरे कैबिनेट ने कृषि ऋण माफी-‘शिव भोजन’ योजना को दी मंजूरी

मुंबई। सत्ता में आने के एक महीने से भी कम समय में महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार ने मंगलवार को कृषि माफी योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही इसने गरीबों के लिए सब्सिडी पर भोजन योजना को भी मंजूरी दी। राज्य मंत्रिमंडल ने महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत 30 सितम्बर 2019 तक लंबित कृषि ऋण को माफ कर दिया जाएगा। इसी तरह से कैबिनेट ने ‘शिव भोजन’ कार्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी जिसके तहत गरीबों को राज्य के सभी…

नागरिकता ACT कानून नहीं है भारत के मुसलमानों के खिलाफ : नितिन गडकरी

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम CAA भारत के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि नया कानून लाकर राजग सरकार मुसलमानों के साथ कोई नाइंसाफी नहीं कर रही है। गडकरी ने कांग्रेस पर ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए ‘दुष्प्रचार’ करने का भी आरोप लगाया। वह यहां नये कानून के समर्थन में यहां निकाली गयी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस कानून में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है। इस रैली का आयोजन एक स्थानीय…

नए रिकॉर्ड के साथ खुले शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेजी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसक्स फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,800 के ऊपर उछला, जबकि निफ्टी 13,000 के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते के कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला। बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 13.89 अंक (0.03%) बढ़कर 41,687.81 पर खुला। वहीं, नेशन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 6.75 अंकों (0.06%) की तेजी के साथ रिकार्ड 12,266.45 पर…

बंद हो रहा है star plus का Popular शो ‘ये है मोहब्बतें’, शूट के आखिरी दिन फूट-फूटकर रोईं ये एक्ट्रेस

मुंबई। स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ बंद हो रहा है। 6 सालों तक इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार मिला, लेकिन अब ये शो बंद हो रहा है। इस शो के बंद होने से ना सिर्फ फैन्स बल्कि शो के एक्टर्स भी काफी दुखी हैं। शो में रूही का किरदार निभाने वालीं अदिति भाटिया ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अदिति शो की शूटिंग के आखिरी दिन शूट करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं। https://twitter.com/vishal185526203/status/1205465546076151809?s=20 वीडियो शेयर करते हुए अदिति…

बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में चुने गए विपक्ष के नेता, किया गया औपचारिक ऐलान

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। रविवार को औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया गया। इससे पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में नाना पटोले को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को ऐलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं…

नाना पटोले निर्विरोध चुने गए महाराष्ट्र विस अध्यक्ष, BJP ने आखिर वक्त में वापस लिया उम्मीदवार का नाम

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी किशन कथोरे के सुबह नामांकन वापस लेने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप वालसे पाटिल ने यह एलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ वरिष्ठ विधायक पटोले (57) को अध्यक्ष की पीठ तक ले गए। ठाकरे और भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधायक और किसान नेता के तौर पर पटोले के काम की तारीफ की ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि एक किसान का बेटा इस पद पर…

महाराष्ट्र सदन में उद्धव ठाकरे सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, समर्थन में पड़े 169 वोट, बीजेपी के सभी विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट

मुंबई। उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार ने राज्य विधानसभा में शनिवार को बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने वोट दिया। जबकि प्रस्ताव के खिलाफ किसी ने वोट नहीं किया। क्योंकि 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की गिनती शुरू होने से पहले ही भाजपा के सभी 105 विधायक वॉकआउट कर गए। इस दौरान चार विधायक तटस्थ रहे जिनमें एआईएमआईएम से दो, माकपा के एक और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे नीत मनसे का एक विधायक शामिल हैं। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और…

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने संभाला मुख्यमंत्री का पदभार, आरे मेट्रो शेड परियोजना रोकने का दिया आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद कार्यभार संभाल लिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार अपराह्न् यहां ‘मंत्रालय’ में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया यहां ठाकरे ने कहा कि- मैं बिना पूर्व सूचना के सीएम बनकर आया हूं। मैंने इसे पहले घोषित नहीं किया था। ठाकरे परिवार के बारे में आप जो भी जानते हैं, आप जानते होंगे, हमने कभी अपने लिए कुछ नहीं किया। ठाकरे ने कहा कि सीएम का पद एक जिम्मेदारी है। अगर मैं इससे भाग…

महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, पूरा हुआ बाला साहेब का सपना ,संभाली महाराष्ट्र की कमान

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्धव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। Prime Minister Narendra Modi congratulates Uddhav Thackeray on taking oath as the CM of Maharashtra. https://t.co/z9f4f4Xhj6 — All India Radio News (@airnewsalerts) November 28, 2019 शिवसेना…