शांतिपूर्ण ढंग से CAA का विरोध कर रहे लोगों को, देशद्रोही नहीं कहा जा सकता : मुंबई हाई कोर्ट

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दायर एक याचिका की सुनवाई में बंबई हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से किसी भी कानून का विरोध कर रहे लोगों को राष्ट्रविरोधी या देशद्रोही नहीं कहा जा सकता है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एक याचिका की सुनवाई में दी जिसमें CAA के खिलाफ आंदोलन के लिए पुलिस ने अनुमति प्रदान नहीं की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने कहा कि यदि जनता किसी कानून का विरोध कर रही…

महाराष्ट्र में 10वीं तक मराठी भाषा को पढ़ाया जाना होगा अनिवार्य, विधेयक लेकर आएगी उद्धव सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी। मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के…

खुशखबरी ! महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अब 5 दिन का सप्ताह, 29 फरवरी से लागू

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 29 फरवरी से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की। ऐसे में सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों को अब दो दिन का अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। महाराष्ट्र में सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्थानीय निकायों में 20 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। अभी तक महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को महीने में छह दिनों का अवकाश मिलता है। हर महीने रविवार के अलावा पहले और आखिरी…

मुंबई रैली में बोले राज ठाकरे- मुसलमान CAA का क्यों कर रहे हैं विरोध, किसको दिखा रहे हैं अपनी ताकत?

मुंबई। पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने की मांग को लेकर आयोजित रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मुझे समझ में नहीं आता है कि मुस्लिम नागरिकता कानून (CAA) का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CAA भारत में जन्मे मुसलमानों के लिए नहीं है। आप किसको अपनी ताकत दिखा रहे हैं? राज ठाकरे की दहाड़…💪घुसपैठिए करो बहार… ✊ pic.twitter.com/T1ZXvrNH6n — Nikita yagnik. ॐ.🚩 (@YagnikNikitaben) February 9, 2020 पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठिए को बाहर करने…

देशद्रोह आरोपी शरजील के समर्थन में नारे लगाने वाले 50 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

मुंबई। देशद्रोह का आरोपी JNU छात्र शरजील इमाम के समर्थन में कथित रूप से ‘राष्ट्र विरोधी’ नारे लगाने को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। यह नारेबाजी पिछले सप्ताह मुंबई के आजाद मैदान में एलजीबीटीक्यू कार्यक्रम में लगाए गए थे। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने बताया कि चूड़ावाला के अलावा 50 अन्य पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह), 153 बी (राष्ट्रीय अखंडता के प्रति पूर्वाग्रहपूर्ण बयान), 505 (लोगों को उकसाने के लिए दिया गया बयान),…

साईं जन्मभूमि पर CM उद्धव ठाकरे के बयान से भडक़े श्रद्धालुओं ने किया आज से शिरडी बंद का ऐलान, खुला रहेगा मंदिर

शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा के जन्मभूमि को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के बाद बवाल बढ़ गया है। उद्धव ठाकरे के बयान के खिलाफ शिरडी में आज बंद बुलाया गया है। हालांकि, इस दौरान साईं बाबा का मंदिर खुला रहेगा। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। इससे पहले भी शिरडी के साईं मंदिर के बंद रहने की खबरों को मंदिर प्रशासन ने खंडन किया था। दरअसल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साईं बाबा के जन्मस्थान को पथरी बताया था। साईं मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलिकर…

मुंबई धमाके का दोषी और 50 से ज्यादा धमाकों में शामिल रहा ”डॉ. बॉम्ब” पेरोल खत्म होने के अंतिम दिन फरार

मुंबई(बीएनएस)। वर्ष 1993 में मुंबई धमाके का दोषी 68 वर्षीय जलीस अंसारी गुरुवार को लापता हो गया। वह पैरोल पर था। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंसारी यहां के अग्रीपाडा थाने के अंतर्गत मोमिनपुर का रहने वाला है और उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में हुए कई धमाकों में सदिंग्ध है। उन्होंने बताया कि अंसारी को राजस्थान स्थित अजमेर केंद्रीय कारागार से 21 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और शुक्रवार को उसे जेल प्रशासन के समक्ष…

राहुल गांधी पर “आप वास्तव में असली गांधी भी नहीं हैं” कमेंट करने वाले मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को यूनिवर्सिटी ने जबरन छुट्टी पर भेजा

मुंबई। मुंबई यूनिवर्सिटी ने एकेडमी ऑफ आर्ट(Academy of art) के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेज दिया। सोमन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिपण्णी करने का आरोप है। यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुहास पेडेनकर ने सोमवार को इस मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही इस बीच…

वोट बैंक की राजनीति के चलते नदियों को जोड़ने ‘‘नदी-जोड़ो परियोजना’’ पर सहयोग नहीं कर रहे राज्य सरकारें : श्री कटारिया

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन सिंह कटारिया ने सोमवार को कहा कि केंद्र नदी-जोड़ो परियोजना के लिए तैयार है लेकिन राज्य ‘वोट बैंक की राजनीति’ के चलते परियोजना पर सहयोग नहीं कर रहे हैं। श्री कटारिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस वक्त केंद्र सरकार राज्यों के लिए परियोजना को लागू करना अनिवार्य नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार नदी-जोड़ो परियोजना पर काम कर रही है। ऐसी कई नदियां हैं जो जोड़ी जा सकती हैं। चार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार है। लेकिन…

JNU के बहाने मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया में ‘फ्री कश्मीर’ की मांग, और हिन्दुओं से आजादी के लगे नारे, उमर खालिद भी थे मौजूद ! छात्रा के हाथ दिखा में पोस्टर

मुंबई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय JNU में हुई हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच में JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद भी दिखाई दिए। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि खालिद ने आधी रात को ‘हिन्दुओं से आजादी’ के नारे लगाए हैं। हालांकि हम इन तमाम दावों की पुष्टि नहीं करते है। #Mumbai में गेटवे ऑफ इंडिया पर #JNUviolence के विरोध में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाये गये। यहाँ वामपंथी कैसे इस्लामीक अलगाववादियों की धुन पर नाच रहे…