अभिनेता सोनू सूद ने चार्टर्ड विमान से मुंबई से 173 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर उत्तराखंड भेजा

न्यूज़ डेस्क। जानेमाने फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक भारतीय मॉडल और निर्माता भी हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करते हैं। सोनू सूद आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। देशभर में जब लॉकडाउन हो गया तो सबसे ज्यादा मुसीबत उन लोगों के लिए हुई जो डैली वर्कर्स थे। दिहाड़ी पर काम करके अपनी जिंदगी चलाने वालों के लिए मानों लॉकडाउन भूख का सैलाब लेकर आ गया हो। काम बंद हो जाने के करण पैसे…

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, पुलिस के 2 जवान शहीद, 3 घायल

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली भी मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोलीबारी सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच पोयारकोटी-कोपार्शी वन क्षेत्र में हुआ, जब भाम्रगढ़ की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम और गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 के कमांडो एक संयुक्त नक्सल-विरोधी अभियान पर निकले थे। प्रेस विज्ञप्ति में…

कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए नर्स बनकर अस्पताल पहुंचीं मुंबई की मेयर किशेारी पेडनेकर

मुंबई। मुंबई की महापौर किशेारी पेडनेकर ने महानगर में कोविड-19 रोगियों की सेवा के लिए अपना पुराना यूनिफॉर्म फिर से पहन लिया है। वह पहले नर्स रह चुकी हैं। शिवसेना पार्टी के एक नेता ने कहा कि वह देर रात की पाली में अपनी सेवाएं देंगी। शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ”यह हमारे मुंबई की सम्मानित महापौर हैं किशोरी पेडनेकर जी। वह रोज सुबह आठ बजे से देर रात दो बजे तक काम करती हैं और अब महानगर की सेवा के लिए उन्होंने नर्स का यूनिफॉर्म भी…

महाराष्ट्र पालघर मॉब लिंचिंग मामला में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के DGP को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने महाराष्ट्र के DGP को पालघर में भीड़ द्वारा पीट पीट कर तीन लोगों की कथित तौर पर जान लेने की घटना के सिलसिले में नोटिस भेजा है। NHRC ने नोटिस का जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। ज्ञात हो कि 16 अप्रैल को मुंबई के दो संतों समेत तीन लोग कार से गुजरात के सूरत जा रहे थे, तभी रास्ते में पालघर में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 100…

कोविड-19 : लॉकडाउन 2.0 के ऐलान के बाद मुंबई में हजारों मजदूरों को गुमराह करने के आरोपी विनय दुबे को हिरासत में लिया गया

मुंबई। लॉकडाउन के दूसरे चरण के ऐलान के कुछ ही घंटे बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादात में एकट्ठा हुए प्रवासी मजदूरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस घटना ने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति को भी कोरोना संकट काल में शुरू कर दिया। एक तरफ CM उद्धव ठाकरे ने सारा ठिकड़ा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया वहीं उनके पुत्र आदित्य ने भी इस मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इस खबर ने एक बार फिर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है।…

लॉकडाउन के बीच मुंबई से घर वापस जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर जुटे हजारों प्रवासी मजदूर, अमित शाह ने ठाकरे से की बात

मुंबई। अपने मूल राज्यों में लौटने की अनुमति की मांग को लेकर बांद्रा में प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ। बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के कहने पर वो तितर-बितर हुए। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की PM नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर यहां मंगलवार को सड़क पर आ गए और मांग की कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की…

कोरोना संक्रमण को अल्लाह की सजा बताकर नोटों से नाक और मुंह साफ कर Video जारी करने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई। कोरोना वायरस को अल्लाह की सजा बताकर नोटों से नाक और मुंह साफ करने का वीडियो बनाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। नासिक पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया है। नासिक पुलिस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि नासिक ग्रामीण पुलिस (महाराष्ट्र ग्रामीण) की तरफ से अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और वह पुलिस की हिरासत में है। गौरतलब है कि एक वीडियो में शख्स दिखाई दे रहा है जो…

कोरोना वायरस एडवाइजरी के चलते मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और उज्जैन महाकालेश्वर भस्म आरती में श्रद्धालुओं को एंट्री बंद

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच सरकार की तरफ से जहां इसको लेकर कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, मुंबई के सिद्धि विनायक और श्रीमुंबा देवी मंदिर को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। महाकालेश्वर में श्रद्धालु इस महीने भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे। 31 मार्च तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भस्म आरती की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर…

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार, PM मोदी ने उद्धव ठाकरे से की फोन पर बात, सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 100 पार कर गई है और सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 107 पहुंच गई है और सिर्फ महाराष्ट्र में इसके 31 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के हालात को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की है और हालात का जायजा लिया है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के बाद केरल का नंबर है, जहां 22 मामले सामने आए हैं।…

भीमा कोरेगांव केस की NIA जांच पर, शरद पवार के बाद कांग्रेस ने भी जताई असहमति कहा- उद्धव ठाकरे के पास पावर हो सकती है, लेकिन…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को उद्धव सरकार की ओर से भीमा कोरेगांव मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौपे जाने पर सहमति को लेकर असहमति जताई है। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह उचित नहीं था, इस तरह की बातों को लेकर पार्टनर से विचार करना चाहिए। आप (उद्धव ठाकरे) पावर में हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए था। हमारे मंत्री वहां हैं, उन्होंने लड़ाई लड़ी। एक दिन पहले ही NCP नेता शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सवाल…