मुंबई/नागपुर। देश के पूर्व कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार की एक चिट्ठी को लेकर सत्ताधारी बीजेपी आक्रामक है। तत्कालीन मनमनोहन सिंह नीत कांग्रेस की सरकार में कृषि मंत्री रहते शरद पवार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढाने पर जोर दिया गया था। पवार की इसी चिट्ठी को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर किसान आंदोलन को हवा देने की विपक्षी साजिश का आरोप लगाया। हम तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की…
श्रेणी: महाराष्ट्र
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट, यहां देखें आलीशान तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के साथ-साथ अपना बिजनेस भी संभालते है। इनमें ज़्यादातर लोगों के रेस्टोरेंट और होटल आपको मिल जाएंगे। इनमें शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। अपनी फिटनेस के लिए फेमस शिल्पा ने नया रेस्टोरेंट खोला है। शिल्पा ने यह रेस्टोरेंट मुंबई में खोला है। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा ने यह जानकारी खुद शेयर की है। सोशल मीडिया एक्ट्रेस ने नए रेस्टोरेंट की तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में शिल्पा का नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान नजर आ रहा…
रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला, जानें और कौन-कौन हैं इस लिस्ट शामिल
मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technology) की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया (Hurun India Richest Women list 2020) और कोटक वेल्थ ( Kotak Wealth) द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें…
‘100 रुपये में उपलब्ध दादी’ वाले ट्वीट पर मचा बवाल, कंगना रनौत को सिख कमिटी ने भी भेजा लीगल नोटिस
मुंबई। कंगना रनौट का एक गलत ट्वीट उनके लिए मुसिबत बनता जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ पंजाब के सितारों ने मोर्चा खोल दिया है। एक-एक करते कंगना रनौट को टारगेट कर रहे हैं। सिंगर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बाद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय अभिनेता दिलजीत दोसांझ की भी कंगना के साथ दादी वाले ट्वीट पर लंबी बहस हुई। इस दौरान शब्दों की सीमाएं भी लांघी गयी। अब कंगना के खिलाफ कानूनी कार्वाही भी की जाएगी। Oye dumbo baat wahi hai jab kisi ki citizenship gayi he nahin toh…
कंगना रनौत का ट्विटर एकाउंट रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका, महाराष्ट्र सरकार को कहा था- ‘पप्पू सेना’
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ गुरुवार की शाम बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें रनौत पर उनके ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार देश में ‘नफरत और घृणा’ फैलाने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि कंगना के ट्वीट से देश में लगातार नफरत फैलाने, देशद्रोह फैलाने की कोशिश होती है और देश को उनके अतिवादी ट्वीट्स से विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया में…
‘हिन्दू’ शब्द से भी उद्धव सरकार को नफरत,10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा फॉर्म से हटाया ‘हिंदू’ ऑप्शन, लिखा ‘गैर-अल्पसंख्यक’ शब्द
न्यूज़ डेस्क। खुद को हिन्दुत्व का झंडाबरदार बताने वाली शिवसेना को अब ‘हिन्दू’ शब्द से भी नफरत होने लगी है। इसका ताजा प्रमाण महाराष्ट्र की 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षा फॉर्म से मिलता है। परीक्षा फॉर्म की एक कॉपी शेयर करते हुए बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने बुधवार को आरोप लगाया कि परीक्षा फॉर्म में से ‘हिंदू’ विकल्प को हटा दिया गया है। बीजेपी नेता ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे सरकार ने अगले बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किए गए नए परीक्षा फॉर्मों में ‘हिंदू’ के…
सीएम योगी ने उद्योगपतियों से मुलाकात, कहा- हम सुरक्षा, सम्मान और माहौल देंगे, आप यूपी में निवेश करें
मुंबई/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में देश के चुनिंदा उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “असीमित संभावनाओं वाले उत्तर प्रदेश में आप सबका स्वागत है। हमए आपको सुरक्षाए सम्मान और माहौल देंगे। आने वाले कुछ ही वर्षो में उत्तर प्रदेश बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से वैश्विक स्तर पर टक्कर लेगा। योगी ने उद्योगपतियों से कहा, “हमारी आबादी हमारा संसाधन है और आपके लिए बाजार भी। टूरिज्म, चिकित्सा, ‘एक जिलाए एक उत्पाद’ और एमएसई सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने बुधवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल…
मुस्लिम से यह कैसा प्यार? नेता चाहता हैं अजान प्रतियोगिता, पार्टी बोली- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाए केंद्र सरकार
मुंबई। पार्टी नेता की ओर से अजान प्रतियोगिता की इच्छा जाहिर करने के बाद घिरी शिवसेना ने पल्ला झाड़ते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने की वकालत की है। शिवसेना ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार से मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कहा। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा गया है कि यह ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण से संबंधित मुद्दा है। संपादकीय में कहा गया है, ”केंद्र को ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के वास्ते मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल…
मुंबई के दौरे पर हैं CM योगी आदित्यनाथ, एक्टर अक्षय कुमार ने की मुलाकात
मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने शहर के ट्राइडेंट होटल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी राम सेतु पुल पर आधारित है। आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता श्री @akshaykumar जी से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे…
CM योगी आदित्यनाथ ने BSE में लखनऊ नगर निगम बॉन्ड का किया शुभारंभ, UP के विकास के सपनों को CM योगी मुंबई से दे रहे रफ्तार
मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंबई में लखनऊ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के बॉन्ड लिस्टिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के कार्यालय में बेल बजाकर इसकी लिस्टिंग की। लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड 200 करोड़ रुपये का है। लखनऊ नगर निगम बॉन्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला नगर निगम बन गया है। आज @BSEIndia में लखनऊ नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड का सूचीबद्ध होना 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' का प्राकट्य है। यह उत्तर प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों के…
