मुंबई। कोविड- 19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों की मदद करने के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ अब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मोर्चा खोल दिया है। बीएमसी ने सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है और आरोप लगाया है कि उन्होंने जुहू में शक्ति सागर बिल्डिंग में अपने 6 मंजिला घर को ‘गैरकानूनी’ तरीके से बिना उचित अनुमति लिए बदल दिया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बीएमसी ने जुहू पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत शिकायत…
श्रेणी: महाराष्ट्र
सुशांत का चेहरा देखकर कोई भी यह कह सकता था, कि वह मासूम संजीदा और बेहतर इंसान थे: बॉम्बे हाईकोर्ट
मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के काम की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की और कहा कि कोई भी व्यक्ति अभिनेता का चेहरा देखकर बता सकता था कि वह अच्छे मनुष्य थे। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए यह टिप्पणी की। इस याचिका में सुशांत के चिकित्सकीय पर्चे के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े करने के…
“मुंबई मा जलेबी ने फाफड़ा उद्धव ठाकरे आपडा” के नारे के संग, शिवसेना मुंबई में ‘वडा पाव’ छोड़कर गुजरातियों को ‘जलेबी ने फाफड़ा’ खिलाने में क्यों जुटी ?
मुंबई। ‘मराठा मानुष’ की बात करने वाली महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिवसेना के सुर अचानक बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अब ‘मराठी मानुष के बाप की मुंबई’ बताने वाली शिवसेना के नेताओं ने गुजराती समुदाय को लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मुंबई में अब शिवसेना वडा पाव की नहीं, बल्कि गुजराती समुदाय के लिए ‘जलेबी ने फाफड़ा’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसकी वजह ये है कि आने वाले समय में वहां बीएमसी समेत 10 नगर निगमों के चुनाव होने हैं। शिवसेना को लग रहा है कि बीते…
दुबई से लौटे सलमान के भाई सोहेल और अरबाज के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज, जानें क्या है मामला
मुंबई। एक्टर सोहेल खान, अरबाज खान, और सोहेल के बेट निर्वान खान के खिलाफ बीएमसी(BMC) ने एफआईआर(FIR) दायर की है। उन पर कोविड प्रोटोकॉल (COVID norms) उल्लंघन करने का आरोप है। सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और भाई अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को UAE से मुंबई आए थे। वे होटल में क्वारंटाइन रहने की बात कर अपने घर चले गए थे। सोहेल खान, अरबाज खान के अलावा अरबाज खान के बेटे के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों पर महामारी अधिनियम और…
सवाल, नसीहत और फटकार, अब UPA के नेतृत्व को लेकर शिवसेना ने कांग्रेस पर उठाये सवाल, कहा- कितनी बड़ी पार्टी?
मुंबई। कांग्रेस और यूपीए को लेकर बीते कुछ दिनों से शिवसेना का स्टैंड काफी आक्रामक दिख रहा है। बीते दिनों किसान आंदोलन में सरकार की बेफिक्री का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने के बाद शिवसेना ने आज एक बार फिर से अपने मुखपत्र सामना के जरिए यूपीए के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। शिवेसना ने अपने संपादकीय में लिखा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अर्थात ‘यूपीए’ का मजबूत होना समय की मांग है। मगर ये होगा कैसे? फिलहाल विरोधियों की एकता पर राष्ट्रीय मंथन शुरू है। ‘यूपीए’ का नेतृत्व कौन करेगा…
पत्नी को ED का समन मिलने पर भड़के, नॉटी बताने वाले संजय राउत, कहा- मुझसे पंगा मत लेना, “मैं नंगा आदमी हूँ, मैं शिवसैनिक हूँ”
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन जारी किया है। ये नोटिस पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (PMC) घोटाले की जांच के मामले में भेजा गया है। ED ने वर्षा राउत को 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि संजय राउत के नजदीकी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ED ने गिरफ्तार किया था। प्रवीण राउत के अकाउंट से कुछ ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के अकाउंट में होने का पता चला है। प्रवीण राउत और वर्षा राउत…
सुरेश रैना ने गिरफ्तारी वाली घटना के बाद दी सफाई, कहा- ‘नियमों का नहीं था पता, जो हुआ उसका अफसोस है’, वो एक जिम्मेदार नागरिक हैं
मुंबई। मुंबई के एक क्लब में पार्टी करना पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 34 सेलिब्रेटियों को भारी पड़ गया क्योंकि इन सभी को मुंबई पुलिस ने नाईट कर्फ्यू और कोविड के नियमों को तोड़ने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया था, हालांकि सबको पुलिस स्टेशन से ही बेल मिल गई लेकिन इस खबर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया, लोग सुबह से क्रिकेटर सुरेश रैना को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि जमानत मिलने के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने…
अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री का ट्वीट, क्या कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए मरना होगा?
मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस पर ऐक्शन न लेने के लिए निशाना साधा है। मुंबई पुलिस पर ट्विटर के जरिए निशाना साधते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद से अब तक पुलिस ने कोई ऐक्शन नहीं लिया है। अभिनेत्री का आरोप है कि 2013 में अनुराग कश्यप ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया था। अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अनुराग कश्यप के…
महाराष्ट्र : 70 लाख रुपये कीमत लगाने पर भी मालिक ने नहीं बेची अपनी स्पेशल ‘मोदी भेड़’, अब है 1.50 करोड़ कीमत, यहां पढ़े पूरी कहानी…
पुणे। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे जिले से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मवेशी की कीमत 70 लाख लगाने के बाद भी उसके मालिक ने उसे नहीं बेचा है। असल में ये भेड़ अनोखी किस्म की है जो की अपने अनोखे रूप और अच्छी गुणवत्ता वाले मांस के लिए प्रसिद्ध होती है, इस कारण इसे मोदी भेड़ भी कहा जाता है। मेडगयाल नस्ल की एक भेड़ को महाराष्ट्र के सांगली जिले में 70 लाख रुपये में खरीदने की पेशकश हुई थी, लेकिन भेड़ के मालिक ने इसे…
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मियों के लिए ड्रेस कोड जारी, टी शर्ट, जींस, चप्पलें पहनने पर रोक
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है, जिसके तहत दफ्तर में कर्मी टी-शर्ट और जींस नहीं पहन सकते हैं। इसके मुताबिक, कर्मचारियों को दफ्तर में चप्पल पहन कर आने की भी इजाजत नहीं है। आठ दिसंबर को जारी परिपत्र के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारियों को कम से कम शुक्रवार को खादी के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हाथ से सूतकताई को बढ़ावा मिल सके। परिपत्र में कहा गया है, यह देखा गया है कि कई अधिकारी/कर्मी (मुख्य तौर पर अनुबंध वाले कर्मी और सरकारी…
