अजित पवार निधन LIVE : महाराष्ट्र के बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 6 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत, DGCA ने पुष्टि की

बारामती। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजीत पवार की आज सुबह पुणे जिले के बारामती में एक भीषण चार्टर्ड प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे ने न केवल उनके परिवार और समर्थकों को, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) के अनुसार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार चार्टर प्लेन में 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लेन में…

अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, श्मशान घाट पहुंचा पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे…..

मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया – “यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और…

दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन | शोले के ‘जेलर’ असरानी का 84 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

नई दिल्ली । प्रख्यात अभिनेता और हास्य कलाकार असरानी का 84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर साझा की, जिसका आयोजन सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया। फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने को उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है, जिसने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। बता दें कि गोवर्धन असरानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती…

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की ली शपथ, एकनाथ शिंदे औरअजित पवार ने ली उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को मिले बंपर बहुमत के बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की ताकत देखने को मिली। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ मातृ भाषा मराठी में ली। वहीं देवेंद्र फडवीस के…

#ElectionResult2024: महाराष्ट्र में फिर एक बार महायुति सरकार, CM की रेस बरकरार…, झारखंड में हेमंत सोरेन का चमत्कार..

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 133 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा का यह प्रदर्शन शानदार रहा है। भाजपा राज्य में 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि अजित पवार…

Maharashtra Jharkhand Election Dates: 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 23 नवंबर होगी वोटो की गिनती महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

मुंबई । भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। 20 नवंबर को होंगे मतदान,23 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं…

एक युग का अंत…पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा को दी गई विदाई, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन-सैलाब, हिन्दुस्तान के हर घर पर था जिसका राज…

मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा का गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के वर्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को मुंबई के ब्रीच-कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन 86 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली के एक श्मशान में लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री…

Ratan Tata Death: उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा का निधन, देशभर में शोक की लहर, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

मुंबई। भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) अब हमारे बीच नहीं है, बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 86 वर्षीय कॉरपोरेट दिग्गज रतन टाटा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, वो पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। रतन टाटा को बीते सोमवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी हालत में सुधार की खबरें भी सामने आई, जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। अब रतन नवल…

महाराष्ट्र अधिवेशन में विपक्ष पर बरसे Amit Shah, बोले- शरद पवार देश में भ्रष्टाचार के सरगना हैं’…, जानें और क्या-क्या कहा…?

मुंबई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार 22 जुलाई को पुणे में महाराष्ट्र भाजपा की बैठक को संबोधित किया। इस संबोधन में अमिक शाह ने विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि, शरद पवार देश में भ्रष्टाचार के सरगना हैं। अमित शाह ने कहा कि, ‘शरद पवार ने भ्रष्टाचार को देश में संस्थागत बना दिया है। शरद पवार देश में करप्शन के किंगपिन हैं।’ अमित शाह ने कहा, ”मैं शरद पवार को यह बताने आया हूं कि जब भी महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में आती है,…

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ : पार्टी छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं…राहुल गांधी ने साधा निशाना, हिंदू धर्म का भी जिक्र

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है, यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। इसके अलावा नेताओं के पार्टी छोड़ने का भी राहुल गांधी ने जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि…