इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा के उप-चुनाव के बाद सरकार और प्रशासन हरकत में आ गया है। इंदौर में जिला प्रशासन ने नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के आश्रम के अतिक्रमण को ढहा दिया है। साथ ही कंप्यूटर बाबा सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि कंप्यूटर बाबा का जम्बूरी हप्सी गांव में गोमट गिरी आश्रम है। आरोप है कि उन्होंने आश्रम बनाने के लिए बड़े हिस्से पर अतिक्रमण कर रखा था। कच्चा और पक्का निर्माण कर रखा था, इस अतिक्रमण को हटाने के…
श्रेणी: मध्य प्रदेश
बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्दी शुरू होगा : शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का काम जल्दी ही शुरू होगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच जल बटवारे को लेकर जो असहमति है, उसे जल्दी ही खत्म कर लिया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को केन-बेतवा लिंग परियोजना की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो अभियान परिकल्पना के अनुक्रम में बनाई गई बहुउद्देशीय केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय…
भोपाल और रायपुर की दो विज्ञापन एजेंसियों पर आयकर का छापा, एजेंसी मालिकों के हैं राजनैतिक संबंध
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो विज्ञापन एजेंसियों के 12 से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के छापे से खलबली मच गई है। शुक्रवार सुबह भोपाल के मालवीय नगर स्थित व्यापक इंटरप्राइजेज पर आय से अधिक संपति के मामले में छापा मारा गया। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने व्यापक इंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश श्रीवास्तक के भोपाल स्थित मकान और रायपुर सहित अन्य ठिकानों पर भी छापामार कार्यवाही की। वही दूसरी एडवारटाइजमेंट एजेंसी विजन फोर्स के एमपी नगर स्थित कार्यालय पर भी IT ने रेड मारी। विजन…
मध्य प्रदेश : शिवराज सरकार ने देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
देवास। देशभर में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसी के साथ जहां कई जगहों पर पुलिस दबिश देकर अवैध तौर पर पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। मध्यप्रदेश में चीनी सहित अन्य विदेशी पटाखों का भंडारण, परिवहन, विक्रय या उपयोग करने पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1)(बी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पटाखे भी प्रतिबंधित रहेंगे जिन पर देवी-देवताओं के…
मध्य प्रदेश की उपचुनाव : MP के 28 सीटों पर उपचुनाव सम्पन्न, 66.28 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को शाम छह बजे तक कुल 66.28 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 2018 विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर हुए औसत मतदान की तुलना में 6.65 प्रतिशत कम है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर औसतन 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इन 28 विधानसभा क्षेत्रों में 0.06 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 28 सीटों पर औसतन 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश में शाम छह…
मध्य प्रदेश उपचुनाव: कमलनाथ के बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- हां मैं कुत्ता हूं
भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज होती जा रही है और बयानों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बीच यह बदजुबानी जारी है। शनिवार को बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीनियर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कुत्ता कहने का आरोप लगाया और कहा कि हां वह कुत्ता हैं, जो हमेशा अपने मालिकों के लिए वफादार रहता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- “कमलनाथ…
चुनाव आयोग (EC) के एक्शन स्टार प्रचारक का दर्जा हटाए जाने से बौखलाए कमलनाथ बोले- ‘मैं जाऊंगा प्रचार करने, मुझे कोई नहीं रोक सकता’
भोपाल। चुनाव आयोग (EC) द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के दर्जे से हटाए जाने से बौखलाए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रचार करने जाऊंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत की जिम्मेदारी कमलनाथ पर हैं और वह अपने पार्टी उम्मीदवार के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी जनसभा में दिए…
MP विधानसभा उपचुनाव: कमलनाथ पर चुनाव आयोग का एक्शन, स्टार प्रचारकों की सूची से किया बाहर
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्ज हटा दिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला मंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किए थे, जिसके विरोधियों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा, ‘…आदर्श आचार संहिता के…
PM उप-चुनाव के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का ऑडियो हुआ वायरल, सपा कैंडिडेट से बोले- बोले- नाम वापस लेलो तो….
भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव में नेताओं के वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि भारत न्यूज़ नहीं करता है। वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत का है। इसमें मिर्जा के चुनाव लड़ने का…
BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर निशाना, बोले- “कमलनाथ के पास बहुत सारी संपत्ति है, करोड़ों रुपये हैं, पर वो मानसिक रूप से हैं दरिद्र
इंदौर। बीजेपी नेता इमरती देवी पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विवादास्पद टिप्पणी की पृष्ठभूमि में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को ‘मानसिक रूप से दरिद्र’ बताया और दावा किया कि उनकी शब्दों की दरिद्रता से सूबे की सियासी साख खराब हुई है। विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कमलनाथ के पास बहुत सारी संपत्ति है, करोड़ों रुपये हैं, पर वह मानसिक रूप से दरिद्र हैं। जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से दरिद्र होता है, तो उसकी शब्दों की दरिद्रता सामने आती है।”…
