प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन, कहा- मैत्री सेतु से बांग्लादेश में भी आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में और भी कई विविध आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षों की ‘डबल इंजन’ सरकार के बीच अंतर को…

जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, मौलवियों, NGO, नेताओं की मिलीभगत से जम्मू में बसाये थे रोहिंग्या, डेमोग्राफी बदलने की साजिश

न्यूज़ डेस्क। हिन्दू बहुल जम्मू की डेमोग्राफी बदलने की एक खतरनाक साजिश चल रही है। इसका संकेत जम्मू में रोहिंग्या मुस्लिमों की बढ़ती संख्या से मिल रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जम्मू की सीमा म्यांमार से नहीं लगती है, तो प्रदेश में रोहिंग्या मुस्लिमों की संख्या इतनी कैसे हुई? हजारों की तादाद में रोहिंग्या मुस्लिमों का यहां पहुंच कर बस जाना किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। लेकिन अब इन रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। जम्मू के स्थानीय निवासी रोहिंग्याओं की पहचान और…

भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी का IMF भी हुआ कायल, गीता गोपीनाथ बोलीं- कोरोना से निपटने में गजब काम किया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के इस संकट के दौर में भारत ने जिस तरह से पूरी दुनिया में मानवता की मिसाल पेश की है, उसका कायल आज कई देशों से लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथन ने कोरोना वायरस से निपटने की नीतियों और वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर भारत की जमकर तारीफ की है और कहा कि कोरोना से जंग में भारत सच में अलग और सबसे आगे रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित डॉ हंसा मेहता व्याख्यान के…

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता के 75 वर्षों का समारोह में 5 स्तंभों का उल्लेख, सनातन भारत का गौरव तथा आधुनिक भारत की चमक समारोहों में दिखनी चाहिएः प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेक्स। स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय समिति की आज पहली बैठक आयोजित हुई। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पैनल को संबोधित किया। राज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मीडिया शख्सियतों, आध्यात्मिक नेताओं, कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े व्यक्तियों, खिलाड़ियों तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों के विख्यात व्यक्तियों सहित राष्ट्रीय समिति के विभिन्न सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमारे 75 वर्षों की उपलब्धियों को दुनिया के…

बाटला हाउस एनकाउंटर केस : जिस आरिज खान उर्फ जुनैद की तस्वीर देखकर फूट-फूटकर रोयी थीं सोनिया गांधी, कोर्ट में दोषी करार, 15 मार्च को होगी सजा

न्यूज़ डेस्क। बहुचर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े एक केस में दिल्‍ली की एक अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान उर्फ ​​जुनैद को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि यह साबित हो गया है कि एनकाउंटर के वक्‍त जुनैद भागने में कामयाब हो गया था। जुनैद वही आतंकी है, जिसकी तस्वीर देखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फूट-फूटकर रोने लगी थीं। जुनैद की तस्वीर लेकर खुर्शीद दस जनपथ पहुंचे थे। कोर्ट ने आरिज खान उर्फ ​​जुनैद को आर्म्‍स ऐक्‍ट की धारा 27 के तहत भी दोषी करार…

मौसम अलर्ट : मौसम में होगा भारी उलट-फेर, देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

नई दिल्ली। उत्तर से लेकर दक्षिण तक में मौसम में काफी परिवर्तन हर रोज देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जहां पारा चढ़ गया है वहीं देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है, मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 12 मार्च के बीच हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी-तूफान का अंदेशा है। विभाग ने शिमला, लद्दाख, कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना…

मराठा आरक्षण: आरक्षण की सीमा 50% से अधिक हो सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को भेजा नोटिस, 15 मार्च से सुनवाई

नई दिल्ली। मराठा आरक्षण के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को इस मसले पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों को नोटिस जारी करके पूछा है कि क्या आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाई जा सकती है? इसके बाद इस सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि 15 मार्च से इस मामले पर रोजाना सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरक्षण के मसले पर सभी…

अब राहुल गांधी को याद आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने पार्टी छोड़ भाजपा में जा चुके अपने पुराने सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा है कि उनको जैसा महत्व कांग्रेस में मिलता था, वैसा बीजेपी में नहीं मिल रहा है। सोमवार को यूथ कांग्रेस की एक बैठक में राहुल ने कहा कि सिंधिया बीजेपी में गए लेकिन वहां उनकी कोई अहमियत नहीं है, जब कांग्रेस में थे तो हमारे साथ बैठते थे। वो कांग्रेस में रहते तो मध्य प्रदेश के सीएम भी बनते लेकिन भाजपा कभी उनको आगे नहीं करेगी। कांग्रेस यूथ विंग की बैठक…

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की महिला उद्यमियों से उत्पादों की ऑनलाइन खरीद, लोगों से की उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील

न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है। महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को…

राज्यसभा में बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने महिला दिवस पर उठाया तीन तलाक का मुद्दा

नई दिल्ली। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सोमवार को सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए तीन तलाक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कानून बनाकर तीन तलाक जैसी बुराई से महिलाओं को मुक्ति दिलाई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि महिला कभी राजनीति का विषय नहीं है। पहले महिलाएं, तीन तलाक शब्द से कितनी भयभीत होती थी! राजनीति के तुष्टीकरण के कारण तीन तलाक जैसी बुराई समाज में बनी हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री…