नई दिल्ली। मराठा आरक्षण के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सोमवार को इस मसले पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों को नोटिस जारी करके पूछा है कि क्या आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाई जा सकती है? इसके बाद इस सुनवाई को 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। आज हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि 15 मार्च से इस मामले पर रोजाना सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरक्षण के मसले पर सभी…
श्रेणी: दिल्ली
अब राहुल गांधी को याद आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने पार्टी छोड़ भाजपा में जा चुके अपने पुराने सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा है कि उनको जैसा महत्व कांग्रेस में मिलता था, वैसा बीजेपी में नहीं मिल रहा है। सोमवार को यूथ कांग्रेस की एक बैठक में राहुल ने कहा कि सिंधिया बीजेपी में गए लेकिन वहां उनकी कोई अहमियत नहीं है, जब कांग्रेस में थे तो हमारे साथ बैठते थे। वो कांग्रेस में रहते तो मध्य प्रदेश के सीएम भी बनते लेकिन भाजपा कभी उनको आगे नहीं करेगी। कांग्रेस यूथ विंग की बैठक…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने की महिला उद्यमियों से उत्पादों की ऑनलाइन खरीद, लोगों से की उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील
न्यूज़ डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों और उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों और आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है। महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को…
राज्यसभा में बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने महिला दिवस पर उठाया तीन तलाक का मुद्दा
नई दिल्ली। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सोमवार को सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए तीन तलाक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कानून बनाकर तीन तलाक जैसी बुराई से महिलाओं को मुक्ति दिलाई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि महिला कभी राजनीति का विषय नहीं है। पहले महिलाएं, तीन तलाक शब्द से कितनी भयभीत होती थी! राजनीति के तुष्टीकरण के कारण तीन तलाक जैसी बुराई समाज में बनी हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री…
अब आसमान से होगी दुश्मन की हर एक गतिविधि पर नजर, 28 मार्च को अंतरिक्ष में भारत भेजेगा ‘जीसैट-1
नई दिल्ली। भारत आगामी 28 मार्च को एक सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। कहा जा रहा है कि यह सैटेलाइट कई मायनों में बेहद अहम है। इस सैटेलाइट के जरिए सीमा क्षेत्र की फोटोज मिल सकेगी जिससे दुश्मनों की हर चाल का पर्दाफाश भी किया जा सकेगा। यही नहीं मौसम से संबंधित आपदाओं की भी निगरानी की जा सकती है। जीसैट-1 आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केन्द्र से जीएसएलवी-एफ 10 (GSLV-F10) के जरिये लॉन्च किया जायेगा। इस बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक अधिकारी…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति ने महिलाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- “महिलाएं हमारे परिवार, समाज और देश के लिए एक प्रेरणा हैं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के मौके पर सभी देशवासियों से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्ववलंबन को लेकर अथक प्रयास करने की अपील की है। कोविंद ने कहा, हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों के लिए अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आइए, हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए समर्पित करें। यह संकल्प करें कि हम उनकी प्रगति में बाधा डालने वाली हर परंपरा और नीति को बदलने में उनका समर्थन…
स्क्रैपिंग पॉलिसी: पुरानी कार को करें कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगी 5% की छूट, सरकार ने लांच की प्रोत्साहन योजना
नई दिल्ली। अगर आपकी कार पुरानी हो गई है और नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत अगर आप पुराने वाहन को स्क्रैप (कबाड़) कराने के बाद कोई नया वाहन खरीदते हैं तो आपको 5% की छूट दी जाएगी। इस बात का ऐलान खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। गडकरी ने बातचीत में कहा, ‘पुराने वाहनों को कबाड़ करने के एवज में वाहन कंपनियां ग्राहकों को नए वाहन की खरीद पर करीब पांच…
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू होगा
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से आरंभ होगा। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच यह चरण महीने भर चलेगा। सत्र के दूसरे चरण में सरकार का ध्यान मुख्य रूप से वित्त विधेयक और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनेक अनुपूरक मांगों को पारित कराने पर होगा। इन अनिवार्य एजेंडा के अलावा, सरकार ने इस सत्र में कई विधेयकों को भी पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इस सत्र का समापन…
जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए, PM की अध्यक्षता में सोनिया-ममता समेत 259 लोगों की बनी समिति
नई दिल्ली। जश्न-ए-आजादी की 75वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अभी से कमर कस ली है। देश के चुनिंदा उच्च स्तरीय लोगों की समिति बनाई गई है जो अगले साल 15 अगस्त के कार्यक्रम में चार चांद लगाने और उसे भव्य बनाने का दिशा-निर्देश देंगे। आज से ठीक छह दिन बाद यानी 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी नमक सत्याग्रह के 91वें साल पूरा होने पर ऐतिहासिक डांडी मार्च भी निकालेंगे। जिसकी रूप-रेखा 8 मार्च की मीटिंग में बनाई जाएगी। अगले साल यानी 2022 में भारत आजादी…
अगर शादी करने का वादा शुरू से झूठा हो तो रेप माना जाएगा, वरना… : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि यदि महिला से शादी करने का किया गया वादा शुरू से झूठा है तो उसे रेप माना जा सकता है, अन्यथा ये रेप नहीं होगा। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए रेप के एक अरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट निरस्त करने का आदेश दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने यह आदेश आरोपी सोनू की विशेष अनुमति याचिका पर दिया। सोनू ने याचिका में FIR…
