किसान आंदोलन के 100 दिन : किसान और कामगार हुए बर्बाद, सब्जी की फसल खेत में बर्बाद ,लाखों का नुकसान , फैक्ट्रियों में लगे ताले

न्यूज़ डेस्क। कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर 100 दिन से चल रहे आंदोलन के कारण किसान, कामगार और उद्योग बर्बादी के कागार पहुंच गए हैं। किसानों की भलाई के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब उन्हीं के लिए मुसीबत बन गया है। किसानों को अपनी सब्जी की फसल खेत में ही तबाह करनी पड़ रही है। क्योंकि इसे बेच नहीं पा रहे है। किसान संगठनों की हठधर्मिता का खामियाजा गरीब किसानों को उठाना पड़ रहा है। बॉर्डर बंद होने से उनकी फसल मंडियों में नहीं पहुंच रही है।…

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व रेल मंत्री और ममता के करीबी दिनेश त्रिवेदी, कहा- बीजेपी जनता के परिवार जैसी, यहां जनता की सेवा के लिए काम होता है

न्यूज़ डेस्क। पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो गए। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बीजेपी में स्वागत किया। इस दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। दिनेश त्रिवेदी ने बीजेपी में शामिल होने को स्वर्णिम पल बताते हुए कहा कि बीजेपी जनता के परिवार जैसी है। यहां पार्टी की सेवा के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए काम होता है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वहां एक परिवार की सेवा…

प्रधानमंत्री मोदी को मिला वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशिप अवॉर्ड, कहा- देश के लोगों को समर्पित है पुरस्कार

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को CERAWeek ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं इस पुरस्कार को अपने देश के लोगों को अर्पित करता हूं। आप किसी भी भाषा में भारतीय साहित्य को पढ़ लीजिए आपको पता चलेगा कि लोगों का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है’। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं बहुत विनम्रता के साथ सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार को स्वीकार करता…

बंगाल चुनाव : बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी की हिदायत- चुनाव प्रचार को सभ्य बनाए रखें, गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगावी विधानसभा चुनावों में नकारात्मक प्रचार को लेकर पार्टी नेताओं को आगाह किया है। गुरुवार शाम को बीजेपी केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि इस बैठक में पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया कि चुनाव प्रचार सभ्य तरीके से होना चाहिए और राज्य में जो नैरेटिव भाजपा सेट की है, उसे…

चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत

नई दिल्ली। TMC ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर का होना आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को उन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से हटा दिया जाए, जहां इस साल चुनाव…

दुनियाभर में वैक्सीन लेकर जा रहे विमान, खाली नहीं आ रहे, वे अपने साथ भारत के प्रति भरोसा, आशीर्वाद और आत्मीय स्नेह ला रहे है : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Production Linked Incentives Scheme) को लेकर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने मेक इन इंडिया को अलग-अलग स्तरों पर मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारे सामने दुनियाभर से उदाहरण हैं, जहां देशों ने अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाकर, देश के विकास को गति दी है। वैक्सीन लेकर जा रहे विमान खाली नहीं आ रहे वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आज जो विमान…

अनुराग के पक्ष में विधवा विलाप करने वालों को सोशल मीडिया पर तमाचा, कांग्रेसी राज में भी टैक्स चोरी पर पड़े थे छापे

न्यूज़ डेस्क। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ टैक्स चोरी के आरोप में पड़े छापे पर तथाकथित लिबरलों ने विधवा विलाप करना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम नेता हो-हल्ला करने लगे। जबकि छापे में इन कंपनियों के वित्तीय लेनदेन में काफी विसंगति पाई गई है। यह राशि 300 करोड़ रुपये है, जिसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा फिल्म निर्देशकों और शेयरधारकों के बीच प्रोडक्शन हाउस के शेयरों के लेन-देन एवं कर चोरी में भी हेराफेरी होने की…

पुराना टैक्स चोर है अनुराग कश्यप, पहले लाखों में टैक्स चोरी करता था, अब करोड़ों में करते पकड़ा गया

न्यूज़ डेस्क। बॉलिवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू पर हुई आईटी रेड को लेकर कांग्रेस और लिबरल गैंग विलाप कर रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने पर कलाकार और सिने जगत के निर्माता-निर्देशकों पर ‘इन्कम टैक्स’ के छापे डाले जा रहे हैं। लेकिन इस गैंग को पता होना चाहिए कि 2013 में कांग्रेस की सरकार में टैक्स चोरी के आरोप में अनुराग कश्यप के खिलाफ आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। तब 55 लाख रुपये की टैक्स चोरी…

रिलायंस अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठाएगी

नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण अभियान में अब कॉरपोरेट वल्र्ड भी कूद पड़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वो अपने कर्मचारियों के टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी…

पंजाब, छत्तीसगढ़ केरल की राज्य सरकारों ने देश के वैज्ञानिकों का किया अपमान, 81 प्रतिशत तक प्रभावी भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ के इस्तेमाल से किया इनकार

न्यूज़ डेस्क। भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने अपने स्वदेशी कोरोना टीके कोवैक्सीन के ट्रायल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल नतीजों में कंपनी ने इसे 81 प्रतिशत प्रभावी बताया है। अब इसके इस्तेमाल को लेकर संभावनाएं और बेहतर हो गई हैं। इससे पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल की राज्य सरकारों को भी जवाब मिल गया है, जिन्होंने इस वैक्सीन पर शंका जाहिर करते हुए कई सवाल उठाए थे और इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। तीसरे चरण के परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री…