न्यूज़ डेस्क। जब से देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चली है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार न केवल सचेत है बल्कि सतर्क भी है। पीएम की सतर्कता से आपको पता चल जाएगा कि कोरोना से निपटने के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कितने संवेदनशील है। वहीं इसके उलट देश में कांग्रेस और विपक्षी दलों की क्रियाकलापों को देखेंगे तो पता लगेगा कि उनमें न तो देश न ही देशवासियों के प्रति कोई संवेदना बची है। देश में कोरोना…
श्रेणी: दिल्ली
आप विधायक शोएब इकबाल ने की राष्ट्रपति शासन की मांग, कहा- दिल्ली में न बेड, न ऑक्सीजन
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों और खराब होते हालातों से आम लोगों के साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक का भी सब्र का बांध टूटने लगा है। मटिया महल विधानसभा सीट से विधायक शोएब इकबाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। शोएब इकबाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार सिर्फ कागजों पर ही चल रही है। आप विधायक शोएब इकबाल ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “दिल्ली में मरीजों को ना दवाई…
#कोविड-19: केंद्र सरकार ने राज्यों को अब तक दिए कोरोना टीके के 16.33 करोड़ से अधिक फ्री डोज
न्यूज़ डेस्क। केन्द्र ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अब तक लगभग 16.33 करोड़ कोरोना वैक्सीन फ्री दिए हैं। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भारत सरकार की ओर से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोरोना टीके की 16,33,85,030 खुराकें निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से टीके की बर्बादी सहित कुल 15,33,56,503 वैक्सीन डोज का इस्तेमाल हो चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसार एक करोड़ से अधिक 1,00,28,527 कोविड टीके की डोज अब भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल…
कोविड-19: महामारी की दूसरी लहर राष्ट्रीय संकट, इंटरनेट पर मदद मांग रहे लोगों पर कोई रोक नहीं लगाई जाए: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 की दूसरी लहर को ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ करार देते हुए शुक्रवार को अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि इंटरनेट पर मदद की गुहार लगा रहे नागरिकों को यह सोचकर चुप नहीं कराया जा सकता कि वे गलत शिकायत कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर लोगों से मदद के आह्वान सहित सूचना के स्वतंत्र प्रवाह को रोकने के किसी भी प्रयास को न्यायालय की अवमानना माना जाएगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रविंद्र…
मशहूर न्यूज एंकर, जाने-माने TV पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, कोरोना वायरस से थे पीड़ित
नई दिल्ली। जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई है। वह कुछ दिनों पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ज्ञात हो कि पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके…
परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा में असफल होना जिंदगी में असफल होना नहीं है: पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद किया। इस चर्चा के दौरान उन्होंने ऑनलाइन बच्चों के सवालों के जवाब दिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने बच्चों के साथ एग्जाम के दौरान की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि कठिन सवालों का जवाब देने के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सुबह के समय का महत्व भी बताया। परीक्षा के उलट पढ़ाई में कठिन से करें शुरुआत पीएम मोदी ने…
कोविड-19 : देश में कोरोना वैक्सीन की कमी पर रार, विदेश भेजने पर रोक से मोदी सरकार ने किया इनकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने गुरुवार को कहा कि हमारी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति जारी रहेगी। टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को सवाल किया कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा…
अनिल देशमुख को झटका, CBI जांच रोकने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई थी। याचिका खारिज होने के पहले दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इसमें स्वतंत्र जांच की जरूरत बताई । सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस एसके कौल ने कहा “आरोप गंभीर हैं। गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर इसमें…
दुनिया के सबसे बड़े नाखूनों वाली महिला ने कराया नेल कट, 28 साल बाद लिया फैसला
नई दिल्ली। आम तौर पर हम सभी सप्ताह में एक बाद अपने नाखून काटते या शेप करते ही हैं। लेकिन कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक महिला ने पूरे 28 साल बाद अपने नाखून काटे हैं। दरअसल अमेरिका के टेक्सास की अयाना विलीयम लंबे नाखूनों के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने उन्हें इतनी प्रसिद्धि दिलाने वाले नाखूनों के काटने का फैसला किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी साझा की गई है। इससे पहले आखिरी बार जब अयाना के…
कोविड-19 : अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, 11 अप्रैल से शुरू करने की योजना
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को और ज्यादा तेज करने पर है, ताकी बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाया जा सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी 11 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक जिन संस्थानों में…
