नई दिल्ली। देश में कोरोना का टीकाकरण जारी है। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते लोगों को टीका उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में जल्द ही देश को एक और वैक्सीन मिलने वाली है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने आज कहा कि अगले हफ्ते से लोगों को स्पुतनिक का टीका (स्पुतनिक-वी) लगाया जा सकता है। इस वैक्सीन का जुलाई से भारत में उत्पादन होगा। रूस से आई वैक्सीन की सीमित मात्रा में बिक्री अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके…
श्रेणी: दिल्ली
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के डीएम से बात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, CM भी रहेंगे शामिल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश के 100 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आगामी 18 और 20 मई को संवाद करेंगे। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नौ राज्यों के 46 जिलाधिकारी पहली बैठक में शामिल होंगे वहीं 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारी दूसरी बैठक में शिरकत करेंगे। कोविड-19 की स्थिति पर यह प्रधानमंत्री की पहली बैठक होगी जिसमें जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की…
12 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को लिखा खत, मुफ्त वैक्सीनेशन और सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच 12 विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। विपक्षी दलों द्वारा लिखे खत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन के साथ-साथ सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की गई है। बारह विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नि:शुल्क व्यापक कोविड रोधी टीकाकरण करने, सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की। Leaders of 12 oppn parties write to PM demanding free mass vaccination against coronavirus, suspension of central…
केजरीवाल सरकार की मुफ्त राशन की घोषणा निकली झूठी, लोग कर रहे हैं थू-थू, सोशल मीडिया पर लोग जमकर लगा रहे क्लास
न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 मई को दिल्ली के सभी 72 लाख राशन कार्डधारियों को मई-जून का राशन फ्री दिए जाने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने मुफ्त में राशन दिया जाएगा। लेकिन न्यूज चैनल पर की गई केजरीवाल की मुफ्त राशन की यह घोषणा झूठी निकली। एक हफ्ते के अंदर ही सोमवार, 10 मई को दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मई का राशन…
कोविड-19 : देश में 2 से 18 साल वालों को भी जल्द मिलेगी वैक्सीन, भारत बायोटेक शुरू कर सकता है सेकेंड-थर्ड फेज का ट्रायल
नई दिल्ली। भारत में कोरोना कहर के बीच ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे टारगेट होंगे। यह चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि बच्चों के लिए देश में अबतक एक भी वैक्सीन नहीं है। मगर चिंता के बीच राहत की खबर यह भी है कि भारत में जल्दी ही बच्चों के लिए वैक्सीन मिल जाएगी, क्योंकि इसके ट्रायल की सिफारिश कर दी गई है। एक विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे…
G-7 समिट में हिस्सा लेने ब्रिटेन नहीं जाएंगे पीएम मोदी, कोरोना के चलते रद्दा किया दौरा
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून महीने में ब्रिटेन में होने वाली G-7 समिट में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। पीएम मोदी को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस साल 11-13 जून के बीच कॉर्नवेल में होने वाली जी-7 समिट में विशेष तौर पर निमंत्रित किया था। सरकार ने पीएम मोदी का यह दौरा रद्द किए जाने की मंगलवार को जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, ”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा पीएम मोदी को जी-7 के…
बंगाल में BJP के सभी 77 MLA को केंद्र सरकार की ओर से X-कैटेगरी की सुरक्षा, हार गए प्रत्याशियों को भी महीने भर सिक्यॉरिटी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही हिंसा जारी है। राज्य से भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा की खबरें आ रही हैं। हाल ही में बंगाल के दौरे पर गए केन्द्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर भी हमला किया गया। अब मीडिया खबरों के अनुसार राज्य में हिंसा की स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के सभी भाजपा विधायकों को केन्द्रीय सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। मीडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सभी 77 भाजपा विधायकों…
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने किया टीकाकरण नीति का बचाव, शीर्ष कोर्ट से कहा- हस्तक्षेप न करें
नई दिल्ली। टीकाकरण नीति को लेकर लगातार घिर रही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना बचाव किया है। रविवार रात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामें में कहा है कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। केंद्र ने अपने हलफनामें में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने की मंजूरी सिर्फ इसलिए दी गई है क्योंकि कई राज्य इसकी मांग कर रहे थे और केंद्र सरकार…
कोविड-19: दूसरे शहर के कोविड मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते अस्पताल : केंद्र
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड मरीजों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया है कि किसी भी मरीज को इस आधार पर इलाज या ऑक्सीजन देने से मना नहीं किया जाएगा कि मरीज किसी दूसरे राज्य या शहर से है। किसी भी मरीज को इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जाएगा कि जिस राज्य में अस्पताल है, उस राज्य का वैध पहचानपत्र मरीज के पास नहीं है। राज्यों के मुख्य सचिवों और अन्य को लिखे एक पत्र में, स्वास्थ्य सचिव…
रेप केस में पुलिस का RTO से अजीब सवाल- क्या SUV में बलात्कार करने लायक होती है जगह?
नई दिल्ली। गुजरात में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वडोदरा के रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस से क्राइम ब्रांच ने एक अजीबो-गरीब सवाल किया है। बलात्कार के मामले में जांच कर रही लोकल क्राइम ब्रांच ने RTO से यह पूछा कि किया स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) में इतनी जगह होती है कि उसमें किसी का रेप किया जा सके? इसके अलावा पुलिस ने सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम की स्थिति के बारे में भी रिपोर्ट मांगी है। वडोदरा RTO के अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह का यह पहला…
