नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर अभी जारी है, हालांकि इस महामारी से लड़ने के लिए सभी एकजुट हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है, लेकिन उससे भी निपटने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कई बड़ी हस्तियां भी पीड़ितों व अस्पतालों की मदद के लिए आगे आईं, जिस कारण दूसरी लहर को अब कम करने के लिए सहयोग मिला। इसी बीच दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने भी मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है। हालांकि वह देरी से…
श्रेणी: दिल्ली
तौलिए में ली क्लास, लड़कियों पर किए सेक्शुअल कमेंट, चेन्नई के PSBB स्कूल के छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन अभियान
न्यूज़ डेस्क। चेन्नई में स्कूलों के एक समूह, पद्म शेषाद्री बाला भवन (PSBB) के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में अपनी आपबीती शेयर की। शिक्षक की पहचान राजगोपालन के रूप में हुई है। इसकी शुरुआत ट्विटर से हुई, जहाँ पर कुछ प्रतिभागियों ने स्कूल परिसर में भेदभाव का आरोप लगाया। ट्विटर पर इसकी शुरुआत होते ही कई छात्राओं ने अपने साथ घटित हुए भयानक किस्से साझा किए। जल्द ही, पूर्व और वर्तमान दोनों…
अब 18+ वाले लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, लगवा सकते हैं टीका
नई दिल्ली, 24 मई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच आ रही वैक्सीनेशन की समस्या को दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया फैसला लिया है। अब 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए CoWIN डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑन-साइट पंजीकरण/सहायक समूह पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा समय में यह सुविधा केवल सरकारी COVID वैक्सीनेशन सेंटर्स के लिए लागू की जा रही है। जानिए क्या है नियम दरअसल कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि ऑनलाइन…
कोरोना की तीसरी लहर से बच्चे नहीं होंगे सबसे अधिक प्रभावित, अभी ऐसे कोई संकेत नहीं : रणदीप गुलेरिया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद तमाम एक्सपर्ट्स तीसरी लहर में बड़ी संख्या में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका प्रकट करने लगे थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि ऐसे कोई संकेत नहीं हैं, जिससे पता चले कि संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने बताया, ”अभी तक कोई संकेत नहीं है कि कोविड-19 की तीसरी लहर में बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित होंगे।”…
एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, कहा- छुआछूत से नहीं इम्यूनिटी की कमी के कारण फैलता है ब्लैक फंगस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में ब्लैक फंगस के भी मामले सामने आ रहे है। ब्लैक फंगस भी लोगों को अब चपेट में लेने लगा है। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नहीं है। यानी की ब्लैक फंगस छुआछूत से नहीं फैलता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इम्यूनिटी की कमी के कारण ब्लैक फंगस होता है। यह साइनस, राइनो आर्बिटल और ब्रेन पर असर करता है। छोटी आत में भी देखा गया है।…
कांग्रेस समेत 12 विपक्षी पार्टियाँ किसानों के साथ 26 मई को मनाएँगी ‘काला दिवस’: SKM को दिया समर्थन, कोरोना में जुटेगी भीड़
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (Skm) ने कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने का फैसला किया है। रविवार (23 मई 2021) को कांग्रेस समेत 12 बड़ी विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान का समर्थन किया है। इसमें पाँच मौजूदा मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संकट के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने की बात कह रही है। इस दिन किसान आंदोलन को शुरू हुए 6 महीने पूरे हो जाएँगे। 12 विपक्षी दलों…
भारत में कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, WHO की टॉप सांइटिस्ट का दावा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। इस संभावित लहर में बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बीच राहत की खबर यह आ रही है के देश में नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि भारत में जो नेजल वैक्सीन बन रही है, वह बच्चों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती…
केरल में स्टूडेंट ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, कोरोना काल में बातचीत होगी आसान
नई दिल्ली। कोरोना के मुश्किल समय में लोगों पर वायरस का प्रकोप तो है ही लेकिन इसके साथ बाकी कई समस्याएं भी हैं। जिनसे हर रोज हमें जूझना पड़ता है। कोरोना वायरस के आने के बाद मास्क पहनना हमारी जिंदगियों का एक अहम हिस्सा बन गया है। जिससे कई बार हम अपनी बात सामने वाले व्यक्तियों को समझाने लिए संघर्ष करते हैं। कोरोना काल में डटकर काम कर रहे डॉक्टरों को इस समस्या का सामने ज्यादा करना पड़ता है। इस दिक्कत को दूर करनेक के लिए केरल के त्रिशूर में…
जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचा डाली शादी, देखें हवाई जहाज में कैसे हुआ विवाह
नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सभी जरूरी काम होल्ड पर तले गए हैं, फिर चाहे वो बिजनस हो, नौकरी हो या फिर शादियां। लेकिन एक कपल ने लॉकडाउन को अपनी शादी के बीच नहीं आने दिया। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए कपल ने धरती छोड़कर आसमान में शादी रचाई। यह एक अनोखी शादी थी…
चक्रवात यास से निपटने संबंधी तैयारियों की पीएम मोदी ने की समीक्षा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से निपटने के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्युत आपूर्ति…
