नई दिल्ली। दिल्ली में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई। पुलिस और वकीलों के बीच हुई इस झड़प ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। तीस हजारी कोर्ट के वकील लगातार हमलावर हो गये थे जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। वहां आप-पास के लोगों के मुताबिक…
श्रेणी: दिल्ली
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, हेल्थ इमरजेंसी घोषित, 5 नवम्बर तक स्कूल रहेंगे बंद
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और 5 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लग गया है। एक्यूआई 500 से 700 के बीच पहुंच गया है, जिस कारण सांस लेना दूभर हो गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी दिया है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद…
झारखंड में पांच चरणों में मतदान पहली वोटिंग 30 नवंबर और 23 दिसंबर को आयेगा परिणाम, पढ़े पूरा कार्यक्रम
नई दिल्ली। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। जिसके लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण के लिए चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की आखिरी तिथि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि वोटिंग परिणाम 6 नवंबर 13 नवंबर 16 नवंबर 30 नवंबर 23 दिसंबर दूसरे चरण के चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की…
राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को ट्वीट कर दी बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, दिवाली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन को हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्जवलित करते हुए मनाएं और खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के, खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का…
‘‘भाजपा के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि… : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने की हिम्मत नहीं है क्योंकि आप ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर राजनीतिक विमर्श की दिशा को ही बदल दिया है। अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए, उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट देंगे। आज दिल्ली में ऐसा माहौल बन चुका है कि लोग…
सोनिया गांधी पहुंचीं तिहाड़ जेल, मिली कांग्रेस नेता चिदंबरम – डीके शिवकुमार से
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं। एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं। गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोनिया…
वेंकैया नायडू और ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारु चलाने मंत्री समूह के साथ विचार-विमर्श किया
नई दिल्ली। संसद के आगामी शीतकालीन सत्र को सुचारु बनाने पर विचार विमर्श करने के लिये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को मंत्रियों के समूह के साथ बैठक की। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि करते हुये बताया गया कि नायडू के आवास पर हुयी इस अहम बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और अन्य मंत्रियों के अलावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। आज केंद्रीय मंत्रियों के एक दल ने माननीय…
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की उपलब्धियों पर भारत को गर्व : मुलाकात के बाद PM मोदी ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात को पीएम मोदी ने शानदार बताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मानव सशक्तीकरण के प्रति अभिजीत बनर्जी का जुनून साफ दिखता है। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। Excellent meeting with Nobel Laureate Abhijit Banerjee. His passion towards human empowerment is clearly visible.…
55 साल के हुए अमित शाह, जन्मदिन पर PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती व्यक्ति करार दिया जो भारत को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah — Narendra Modi (@narendramodi)…
पिछले पांच वर्षों में दिल्ली सरकार के खिलाफ एक भी पैसा का भ्रष्टाचार नहीं मिला : मुख्यमंत्री केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ एक भी पैसा का भ्रष्टाचार नहीं मिला। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जब तक वह जीवित हैं, पार्टी ‘‘ईमानदार’’ रहेगी। रोहिणी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर परिवार में झगड़े और विवाद होते हैं और आप के भीतर भी ऐसा हुआ। कल किराड़ी और रोहिणी में हमारे कार्यकर्ताओं का जोश देख कर 2015 के माहौल की याद आई। आज कार्यकर्ताओं में उस…
