अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये समय सभी के लिए भारतभक्ति की भावना का है

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें। The halls of justice have amicably concluded a matter going on for decades. Every side, every point…

भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी के जन्मदिन पर PM मोदी समेत भाजपा के नेताओं ने दी कुछ इस अंदाज में बधाई

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उनके योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने पार्टी को भारतीय राजनीति का एक प्रभावशाली स्तंभ बनाया। प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात करने उनके घर गए और कहा कि आडवाणी ने बुनियादी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक…, नागरिकों को सशक्त बनाने में लाल कृष्ण आडवाणी जी के विशिष्ट योगदान…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पराली से निपटने किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल दें प्रोत्साहन

नई दिल्ली। पराली की वजह से दिल्ली-NCR में बने दमघोंटू माहौल से राहत दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा आदेश सुनाया है। कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। अदालत ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य सरकारें फंड की कमी का बहाना बनाकर इससे बच नहीं सकतीं। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि कृषि भारत के रीढ़ की हड्डी…

30 हजारी विवाद के बाद पुलिस HQ पर पुलिसवालों का प्रदर्शन, लगाई न्याय की गुहार, पोस्टर वार में तब्दील हुआ पुलिस-वकीलों का मामला

नई दिल्ली। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट के बाहर शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई भिड़ंत का मामला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के बाद मंगलवार सुबह भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस हेडक्वॉटर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। जवानों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधी हुई है और वकीलों के साथ हुई मारपीट के विरोध में न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को बार एसोसिएशनों ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था जिसके बाद दिल्ली…

दिल्ली वायु प्रदूषण पर NGT ने लिया स्वतः संज्ञान, दिल्ली, केंद्र सरकार के अधिकारियों को किया तलब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने दिल्ली-NCR में खराब होती वायु गुणवत्ता का सोमवार को संज्ञान लिया और दिल्ली सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधिकारियों से मंगलवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा। NGT के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की पीठ ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव, डीपीसीसी अध्यक्ष, सीपीसीबी के सदस्य सचिव और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के संबंधित सचिव को मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे पेश होने को कहा…

बीजेपी सांसद गोयल ने Odd-even योजना का किया विरोध, काटा गया 4 हजार का चालान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से Odd-even योजना शुरू हुई है। इस योजना के शुरू होने के तुरंत बाद ही भाजपा सांसद विजय गोयल ने विरोध करते हुए Evenडे पर Odd नंबर की गाड़ी लेकर सड़क पर उतरे। ज्ञात हो कि अगर आप दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई Odd-even योजना का विरोध करते हुए इसका पालन नहीं करते हैं तो आपको चार हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। प्रदूषण की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार ऑड-इवन है बेकार#OddEvenNatak pic.twitter.com/yIlAO3AHu0 — Vijay Goel (मोदी का परिवार) (@VijayGoelBJP) November…

दिल्ली की दमघोंटू हवा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी : आपातकाल से भी बदतर है। वह आपातकाल इस आपातकाल से बेहतर था

नई दिल्ली। दमघोंटू दिल्ली की हवा में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केन्द्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली हर साल घुट रही है और हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हर साल ऐसा हो रहा है और 10-15 दिनों तक जारी रहता है। सभ्य देशों में ऐसा नहीं होता है। जीवन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने दिल्ली की दमघोंटू हवा पर कहा कि यह (दिल्ली की स्थिति) आपातकाल से भी बदतर है। वह…

आज से दिल्ली में फिर एक बार ऑड-ईवन लागू, उल्लंघन करने पर कटेगा 4 हजार का चालान

नई दिल्ली। खतरनाक स्तर तक जहरीली हो चुकी दिल्ली की हवा के विषैले प्रभाव को कम करने के लिए आप सरकार ने दिल्ली में सोमवार से सम-विषम (Odd-even) व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली में वही गाड़ियां चलेंगी जिनके नंबर के अंत में 0,2,4,6,8 आता है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सम-विषम (Odd-even) की व्यवस्था सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लागू रहेगी। सम विषम से रविवार को छूट रहेगी। इस बार भी सम-विषम योजना से…

प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी हैक किया गया – सुरजेवाला

नई दिल्ली। इस्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी को लेकर अब कांग्रेस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का फोन भी इसके जरिए हैक किया गया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका के पास व्हाट्सएप की ओर से कॉल आया जिसमें उनके फोन की संभवत: जासूसी की बात कही गई। ज्ञात हो कि इससे पहले NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की भी जासूस की खबर सामने आई थी। पिछले दिनों देश में एक जासूसी कांड…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण लेवल 1200 के पार, विजिबिलिटी घटी 32 उड़ानों का मार्ग बदला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से रविवार को हवाईअड्डे पर विमान परिचालन में बाधा आई और यहां आने वाली 32 उड़ानों को धुंध के चलते अन्यत्र भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को अमृतसर, जयपुर, मुम्बई और लखनऊ भेज दिया गया। एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर धुंध के चलते उसने सुबह नौ बजे से अपनी 12 उड़ानें अन्यत्र भेजी हैं। वहीं, विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि उसने दस बजे के बाद पांच उड़ानों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया…