नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे तय हो चुके हैं। जहां चार राज्यों में इस बार भी भाजपा की सरकार बन रही है, वहीं पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा की जीत को लेकर खुशी जताई और कहा कि एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य और एक मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त राज्य और एक पूर्वोत्तर में स्थित राज्य। भाजपा को चारों तरफ…
श्रेणी: दिल्ली
सरकार कर रही अपना काम, पुतिन को नहीं दे सकते युद्ध रोकने का निर्देश: यूक्रेन से लोगों को लाने की मांग वाली याचिका पर SC
नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला उच्चतम न्यायालय तक आ पहुंचा है। ज्ञात हो कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की मदद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल, एक वकील ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ का…
‘मकसद का पूर्ण अभाव होना आरोपी के पक्ष में जाता है’, सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोपी को किया बरी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1997 में हुई एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा कि मकसद का ‘पूर्ण अभाव’ होना एक अलग रंग लेता है और निश्चित रूप से यह आरोपी के पक्ष में जाता है। जस्टिस यू.यू. ललित, जस्टिस एस.आर. भट्ट और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की बेंच ने साथ ही यह टिप्पणी भी की कि इसका अर्थ यह नहीं है कि मकसद के अभाव में अभियोजन के मामले को खारिज कर दिया जाना चाहिए। बेंच ने 2014 में छत्तीसगढ़ हाई…
भारत की चारों दिशाओं में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमाएं बनवा रहा दिल्ली का ये उद्योगपति, जानें क्यों
नई दिल्ली । ओरल केयर इंडस्ट्री में 20 साल का अनुभव रखने वाले निखिल नंदा हनुमान जी के परम भक्त हैं। हनुमान जी का यह भक्त भारत की चारों दिशाओं में हनुमान जी की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची मूर्तियां बनवा रहा है। तमिलनाडु के रामेश्वर में 23 फरवरी को ‘हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्ट’ के तहत बनने वाली 100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाली 108 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति की आधारशिला रखी गई। बता दें कि इससे पहले हनुमानजी चार धाम प्रोजेक्ट के तहत उत्तर…
जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल VL-SRSAM का सफल परीक्षण, 15 किमी दूर से दुश्मन को कर देगा नेस्तनाबूद
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को ओडिशा के तट पर चांदीपुर में ‘वर्टिकली लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल’ (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों (DRDO) के अनुसार यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के टारगेट को खत्म कर सकती है। RM Shri @rajnathsingh has congratulated @DRDO_India , @indiannavy and the industry for the successful flight test of Vertical Launch Short Range Surface to Air Missile. He said that this system would further enhance defence capability of Indian…
जब दोनों टांग ऊपर उठाकर अंपायर ने अनोखे अंदाज में दिया वाइड, खूब वायरल हो रहा VIDEO
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर अंपायरिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मैदानी अंपायरों को तो कुछ ही सेकंडों के अंदर निर्णय लेने की जरूरत होती है और ऐसे में उनके लिए निष्पक्ष फैसला लेना काफी मुश्किल काम होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी अंपायरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। अंपायर शरीर के कुछ सिग्नल के साथ अपना फैसला सुनाते हैं, जैसेकि दोनों हाथ ऊपर उठाने का मतलब है कि बल्लेबाज ने छक्का मार दिया है और बल्लेबाजी…
नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद कटे 8 करोड़ चालान- नितिन गडकरी
नई दिल्ली। भारत में हर साल सड़क हादसों में करीब डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही भारी संख्या में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इन आंकड़ों पर लगाम लगाने के लिए सितंबर, 2019 में केंद्र सरकार ने संसोधन विधेयक पेश कर मोटर वाहन कानून को नए सिरे से लागू किया था। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के तहत ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई कड़े कदम उठाये गए हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संसद में अपने भाषण में…
दिल्ली प्रदूषण : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई केजरीवाल सरकार को कड़ी फटकार, पूछा- जब बड़ों के लिए वर्क फ्राम होम, तो बच्चों के लिए क्यों खुला स्कूल?
न्यूज़ डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण के बीच स्कूल खोले जाने पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। गुरुवार को प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए दिल्ली में हवा का गुणवत्ता बेहद खराब होने के बाद भी स्मॉग के बीच बच्चों के स्कूल जाने पर केजरीवाल सरकार से पूछा कि प्रदूषण के बीच स्कूल क्यों खोले गए? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, जब सरकार ने वयस्कों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया, तो बच्चों को स्कूल जाने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है? मुख्य न्यायाधीश…
दिल्ली प्रदूषण: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- आप निपटो, नहीं तो हम लेंगे फैसला
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़े वायु प्रदूषण पर आज (गुरुवार) फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। पिछले महीने दिवाली के बाद से ही दिल्ली की हवा खराब या गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सुनवाई में केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए पॉल्यूशन से निपने के लिए जल्द उचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। आज फिर सुप्रीम कोर्ट ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण स्तर के बीच स्कूल खोलने के लिए दिल्ली सरकार…
मोहल्ला क्लीनिक में दवा लेने गई थी 12 साल की बच्ची, डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत : दिल्ली के कराला का मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के एक मोहल्ला क्लीनिक में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची दलित समुदाय से है जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। पीड़िता के पिता वेंडर हैं। आरोप मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर पर ही लगा है जिसका नाम रक्षित दहिया बताया जा रहा है। घटना बुधवार (24 नवम्बर 2021) की है। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना दिल्ली के कराला इलाके में खुले मुहल्ला क्लीनिक की है। घटना बुधवार शाम…
