ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी कारोबारी गतिविधियां हटायें – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को ताजमहल की चारदीवारी/परिधीय दीवार से 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने का निर्देश दिया है। न्याय मित्र के रूप में अदालत की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.डी.एन. राव ने न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि ताजमहल के पास सभी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए। मकबरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। शीर्ष अदालत को सूचित किया गया…

सरकार ने 10 YouTube चैनलों के 45 वीडियो किए ब्लॉक, झूठी जानकारी फैलाने से हुई बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित झूठी जानकारी फैलाने के लिए यूट्यूब चैनलों के कुछ वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस बार 10 यूट्यूब चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर 10 यूट्यूब चैनलों से 45 यूट्यूब वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। अवरुद्ध वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार…

चीफ इमाम से दिल्ली की मस्जिद में मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, एक महीने में मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग दूसरी बड़ी मुलाकात

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। यह बैठक अन्य समुदायों और धर्मों के प्रतिनिधियों के प्रति आरएसएस की चल रही पहुंच का हिस्सा है। आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एक मस्जिद में हुई बैठक समाज के एक क्रॉस सेक्शन के लोगों से जुड़ने के संघ के प्रयासों का हिस्सा है। दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में ये बैठक हुई। बैठक करीब एक घंटे तक चली। संघ…

दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर पटाखे बैन, केजरीवाल सरकार ने लगाया 1 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार भी दिवाली आतिशबाजी से मुक्त होगी। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लेकर कहा है कि प्रदूषण के खतरे की वजह से बैन को जारी…

राहुल की फिर फिसली जुबान, आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, बीजेपी ने कसा तंज- अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में “हल्ला बोल” रैली के माध्यम से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बारी-बारी से भाजपा पर हमला किया।वहीं राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान गैस, तेल, दूध, आटा का भाव बताया। राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है जिसमें उन्हें “आटा” को किलो की जगह लीटर में बताते हुए सुना जा सकता है। वायरल क्लिप में राहुल कह रहे हैं, “आटा 22…

3000 दिनों बाद भी पीएम मोदी 53% लोगों की पसंद, पीएम के रूप में जनता की पहली पसंद, सर्वे में काफी पीछे हैं राहुल और केजरीवाल

नई दिल्ली। भले ही देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन आज भी देश का मूड पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। देश के प्रधानमंत्री के चेहरे के लिए हुए सर्वे में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सबसे बड़ी पसंद हैं। 53 फीसदी लोग एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी को ही देश का पीएम बनते देखना चाहते हैं। इंडिया टुडे और सी-वोटर की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में 53 फीसदी लोगों…

PM मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन सभी योद्धाओं को याद किया जिन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया। पीएम मोदी ने कई ट्वीट् किए। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उन सभी को याद करते हुए, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लिया और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया।” Remembering all those who took part in the Quit India Movement under Bapu's leadership and strengthened our freedom struggle. pic.twitter.com/cWWB7KX57G — Narendra Modi (@narendramodi) August…

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लोक सभा में हंगामा

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की पूछताछ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस सांसदों की नारेबाजी और सोनिया गांधी की तस्वीर वाली तख्तियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कानून के समक्ष सब समान है, क्या कांग्रेस की अध्यक्षा होने के नाते सोनिया गांधी सुपर ह्यूमन है, कानून से ऊपर है। गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी…

‘मां काली’ के पोस्टर पर हो रहे विवाद के बीच बोले PM मोदी- ‘भारत पर हमेशा रहा है देवी मां का आशीर्वाद’

नई दिल्ली। फिल्म ‘काली’ से जुड़े पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने भाषण में मां काली का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली के स्पष्ट दर्शन किए। पीएम मोदी रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली का स्पष्ट दर्शन किया था, जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वो कहते थे- ये सम्पूर्ण…

उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को मतदान, 17 जुलाई तक नामांकन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुवाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की…