नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला हुआ। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इसकी जानकारी दी। जावडेकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी।’’ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख संघ राज्य…
श्रेणी: दिल्ली
#CaptionThis सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रोल “ये मोदी ने आकर, हमारा सारा खेल बिगाड़ दिया!”
न्यूज़ डेस्क। आज सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के तीन नेताओं बाप-बेटे फारुख अब्दुल्लाह, उमर अब्दुल्लाह और PDP नेता महबूबा मुफ्ती की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तीनों नेता एक लॉन में एक साथ बैठे हैं और इस तस्वीर को शेयर करने वाली भाजपा नेता प्रीति गांधी ने लोगों से कहा है कि इसका कोई जबरदस्त कैप्शन बताएं। उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है, “ये मोदी ने आकर, हमारा सारा खेल बिगाड़ दिया!” "ये मोदी ने आकर, हमारा सारा खेल बिगाड़ दिया!" #CaptionThis pic.twitter.com/b2vs3X4bQs — Priti Gandhi (Modi ka…
200 दिन तक बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला अक्षरधाम मंदिर, 700 से ज्यादा श्रद्धालु ने किये दर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर कोविड-19 महामारी की वजह से 200 दिन तक बंद रहने के बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। हालांकि मंदिर में दर्शन के दौरान संक्रमण से बचने के एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मंदिर के प्रवक्ता हरीश पटेल ने बताया कि मंगलवार को 700 से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आए जो कि कोरोना काल से पहले औसतन हजारों श्रद्धालुओं की संख्या की तुलना में बेहद कम हैं। केंद्र सरकार की ओर से ‘अनलॉक-2’ की घोषणा के बाद जून…
फेस्टिव सीजन से पहले फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने ग्राहकों को दिया स्पेशल तोहफा, अब खूब करें शॉपिंग
नई दिल्ली। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को 17 बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र की कंपनियों के जरिये ऋण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि वह अपने फिनटेक ढांचे को मजबूत कर रही है, जिससे देशभर के उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन के दौरान आसानी से ऋण विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। बयान में कहा गया है कि इन भागीदारियों के जरिये फ्लिपकार्ट का मकसद विभिन्न क्षेत्रों और पिन…
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालयों, सरकारी विभागों, CPSU के लिए BSNL-MTNL की टेलीकॉम सेवाएं लेना किया अनिवार्य
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों, सार्वजनिक विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर संचार निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की सेवाओं के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग (DOT) द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया, ‘‘भारत सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों/ विभागों, सीपीएसई, केंद्रीय स्वायत्त निकायों द्वारा BSNL और MTNL की सेवाओं के अनिवार्य रूप से इस्तेमाल की मंजूरी दी है।’’ इस ज्ञापन पर 12 अक्टूबर की तारीख अंकित है और इसे वित्त मंत्रालय से…
किसानों के नाम पर पकाई जा रही सियासत की फसल, इन आंदोलनों में किसान कम और किसान के नाम पर राजनीति दलों के कार्यकर्ता अधिक सक्रिय? SBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
न्यूज़ डेस्क। देश में हरियाणा और पंजाब तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुछ इलाका ही ऐसा है, जहां हाल ही में पास हुए कृषि विधेयकों का विरोध हो रहा है। किसानों के प्रदर्शन के नाम पर राजनीतिक दलों की सियासी तिकड़मबाजी भी हालिया दौर में खूब देखने को मिल रही। राजनीतिक दल जानते हैं कि यदि वे किसान-किसान नहीं करेंगे तो उनकी राजनीति को धक्का पहुंचने की आशंका बलवती होती रहेगी। जबकि असलियत यह है कि इन आंदोलनों में किसान कम और किसान के नाम पर राजनीति करने वाले दलों…
IMF के अनुमान को लेकर राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के, प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में निकट भविष्य में भारत से आगे निकलने संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमान को लेकर बुधवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है।’ Solid achievement of 6 years of BJP’s hate-filled cultural nationalism: Bangladesh set to overtake India. 👏👏👏 pic.twitter.com/waOdsLNUVg — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2020 उन्होंने आईएमफ (IMF) के अनुमान संबंधी एक ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया,…
कोविड-19 : कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी संभल कर रहें, शरीर में 100 दिनों तक ही टिकता है एंटीबॉडी
नई दिल्ली। अगर आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आपको एक बार कोरोना संक्रमण हो चुका है और अब आगे नहीं होगा तो यह आपकी गलतफहमी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि कोविड-19 संक्रमण से शरीर में विकसित एंटीबॉडी औसतन 100 दिनों तक ही काम करता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने इस बात की जानकारी दी है। ICMR के इस नये निष्कर्ष का आशय यह हुआ कि इन 100 दिनों के बाद कोरोना वायरस के दोबारा…
त्योहारी सीजन में महंगी होने लगी हैं दालें, सब्जियां और सरसों का तेल, मांग और आपूर्ति के बीच में है बड़ा अंतर, जानें और क्या है वजह
नई दिल्ली। कोरोना महामारी संकट के बीच जरूरी सामानों की बढ़ती कीमत से त्योहारों का मजा फीका हो सकता है। हाल के दिनों में सब्जियां, दालें, खाद्य तेल आदि की कीमतें एकदम से बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दुर्गापूजा को लेकर फलों की कीमत में भी बड़ा उछाल आने की आशंका है। कारोबारियों के अनुसार, अभी सब्जियों, खाद्य तेल और दालों की कीमतें कम होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। इसकी वजह अनलॉक-5 लागू होने के बाद एकदम से मांग और आपूर्ति…
उत्तर प्रदेश – उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 10 पर मैदान मार सकती है भाजपा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तरीख का ऐलान हो गया है। राज्यसभा की 11 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव होना है। इनमें उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड की एक सीट है। इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में मंगलवार को बयान जारी किया है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी। मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की…
