किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी और मोदी सरकार ने किसानों को सिर्फ़ धोखा दिया, लेकिन अब और नहीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि संबंधी कानूनों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया। उन्होंने अपने हालिया पंजाब एवं हरियाणा दौरे से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी और मोदी सरकार ने किसानों को सिर्फ़ धोखा दिया। लेकिन अब और नहीं।’’ पिछले दिनों कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में…

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, खौफ में पाकिस्तान के हिन्दू

नई दिल्ली। सिंध के गोलेरची में जून में एक हिंदू मंदिर को मस्जिद में बदल दिया गया था और 100 से अधिक हिंदुओं का धर्मातरण कर उन्हें मुस्लिम बना दिया गया था। करीब एक महीने पहले ही बहावलपुर में फिर से ऐसे ही दृश्य देखे गए। जुलाई में इस्लामाबाद में निमार्णाधीन श्री कृष्ण मंदिर को तोड़ दिया गया, इसे पाकिस्तानी राजधानी में हिंदुओं का पहला मंदिर कहा जा रहा था। फिर अगस्त में विभाजन के पहले के एक हनुमान मंदिर को कट्टरपंथियों द्वारा मलबे में बदल दिया गया। इस इलाके…

वित्त मंत्री सीतारमण की घोषणाएं ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’, आर्थिक पैकेज विफल: पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त कर्ज देने समेत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार ने अपने 20 लाख करोड़ रुपये के ‘तथाकथित आर्थिक पैकेज’ की विफलता को स्वीकार किया है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह दावा भी किया कि सीतारमण की घोषणाएं कोई प्रोत्साहन पैकेज नहीं, बल्कि आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हुए लोगों को चौंकाने एवं तसल्ली देने की कोशिश भर है। चिदंबरम ने संवाददाताओं…

भारत में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जानकारी, देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या रही 9 लाख से नीचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60,000 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55,342 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गये और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। इसको देखकर लगने लगा है कि अब कोरोना पर काबू पाया जाने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये…

वित्त मंत्री सीतारामन की घोषणा उपभोक्ता खर्च और अर्थव्यवस्था में मांग को देगी बढ़ावा- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मांग को बढ़ावा देने के लिए 73 हजार करोड़ रुपये की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन की घोषणा का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन की घोषणाएं समय से किए गए उपाय हैं। इससे उपभोक्ताओं के खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी और पूंजीगत व्यय में भी बढ़ोत्तरी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि ये कदम हमारी अर्थव्यवस्था में मांग को भी बढ़ावा देंगे। Today’s announcements by FM @nsitharaman Ji are timely moves which…

#COVID19 के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने की 73,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा

न्यूज़ डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के कारण पैदा आर्थिक सुस्‍ती से लड़ने और उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 73 हजार करोड़ रूपये के उपायों की घोषणा की है। मांग बढ़ाने में सहायक इस प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा करते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा, ‘ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की भी बचत में अच्‍छी-खासी वृद्धि हुई है और हम विभिन्‍न वस्‍तुओं एवं सेवाओं की मांग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित…

विरोध के बाद तनिष्क ने हटाया मुस्लिम परिवार में गर्भवती हिन्दू बहू की गोदभराई वाला ‘सेक्यूलर विज्ञापन वीडियो’, #BoycottTanishq सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने विवाद का कारण बने उस विज्ञापन को हटा लिया है जिसकी वजह से उस पर लव जिहाद को फैलाने का आरोप लगाया गया था। विज्ञापन (वीडियो) तनिष्क के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया था जिसे फ़िलहाल प्राइवेट कर दिया गया है। इसके अलावा, आज पूरे दिन ट्विटर पर तनिष्क ज्वैलर्स के बहिष्कार का हैशटैग भी ट्रेंड में रहा था। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर तमाम दर्शकों और ग्राहक वर्ग ने तनिष्क ज्वैलर्स की खूब आलोचना की थी। इस…

गोबर से बने दीयों के उपयोग के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग चलाएगा कामधेनु दीपावली अभियान

नई दिल्ली। दीपावली पर चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार सुनिश्चित करने और गाय के गोबर से निर्मित दीयों और भगवान गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमाओं सहित अन्य सामग्रियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने सोमवार को‘‘कामधेनु दीपावली अभियान’’ चलाने की घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष वल्लभ भाई कथीरिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘गोमय गणेश अभियान’ की सफलता से उत्साहित होकर आयोग ने ‘गोमय दीपक’ को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए यह अभियान चलाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय कामधेनु…

अनुच्छेद 370 पर फारुख : भारत में रहकर चीन की चरण वंदना कब तक, संबित पात्रा का तंजा, राहुल अब्दुल्ला और फारूक गांधी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’’

नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर चीन की मदद से जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए बहाल किए जाने की उम्मीद जताई थी, की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘देशद्रोही’’ टिप्पणी करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक तरह से फारूक अब्दुल्ला अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं, वहीं दूसरी ओर एक देशद्रोही कमेंट करते…

#RajmataScindia : PM मोदी ने विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपए का स्मृति सिक्का किया जारी, कहा- राजमाता वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थीं, बल्कि एक निर्णायक नेता और कुशल प्रशासक भी थीं

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन दिवस समारोह के अवसर पर 100 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पिछली शताब्दी में भारत को दिशा देने वाले कुछ एक व्यक्तित्वों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया भी शामिल थीं। राजमाता जी केवल वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थी, बल्कि वो एक निर्णायक नेता और कुशल प्रशासक भी थीं। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक, भारतीय राजनीति के…