कोविड- 19 : प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना समीक्षा बैठक में ज्‍यादा टेस्टिंग और सीरो सर्वे बढ़ाने के दिए निर्देश

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस के टीके से संबंधित अनुसंधान और नमूनों की जांच प्रौद्योगिकी, संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने, औषधियों और चिकित्‍सा सहित समूची व्‍यवस्‍था के बारे में समीक्षा बैठक की। उन्‍होंने टीके का विकास करने वालों और निर्माताओं के प्रयास की सराहना की और ऐसे किसी भी प्रयास में सरकार के पूर्ण निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नियामक सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है और सभी क्षेत्रों में आगे आने वाले विशेषज्ञों और…

राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, इसका संबंध अदम्य साहस और पेशेवराना अंदाज से रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (N.S.G) के स्थापना दिवस के मौके पर इस आकस्मिक तैनाती बल के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की सुरक्षा में इसके योगदान पर देश को नाज है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एनएसजी की स्थापना दिवस पर मैं इन बल कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत की सुरक्षा प्रणाली में एनएसजी एक अहम भूमिका अदा करता है। इसका संबंध अदम्य साहस और पेशेवराना अंदाज से रहा है। भारत को सुरक्षित…

सुप्रीम कोर्ट ने (आसान भाषा) आम आदमी को समझ में आ सकने वाली अंग्रेजी में कानून की मांग वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी को समझ में आ सकने वाली अंग्रेजी में कानून बनाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र से जवाब मांगा है। याचिका में सरल अंग्रेजी भाषा में कानून तैयार करने की मांग की गई है। याचिका में शीर्ष न्यायालय से गुहार लगाई गई है कि वह केंद्र के न्याय विभाग को निर्देश दें कि वह साधारण अंग्रेजी में ऐसी मार्गदर्शक/हैंडबुक जारी करे, जिसे आम लोग आसानी से समझ सकें। इस मामले पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली…

केजरीवाल ने की लोगों से अपील, कहा- यातायात सिग्नल पर रुकते समय बंद करें गाड़ी का इंजन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को एक अभियान शुरू किया और लोगों से अनुरोध किया कि वे यातायात सिग्नल पर रुकने के दौरान अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर दें। ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में एक करोड़ गाड़ियां पंजीकृत हैं। While waiting on a traffic signal, we must switch our vehicles off. Hon'ble CM Shri @ArvindKejriwal launching another initiative to tackle air pollution in Delhi | LIVE https://t.co/m5khxaGBrI —…

रिपब्लिक TV मामला- सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने पर जताई चिंता, कहा- “हमें उच्च न्यायालय में विश्वास रखना चाहिए।”

नई दिल्ली । टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) के कथित घोटाले में मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए समन के खिलाफ रिपब्लिक TV की याचिका की सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो पुलिस आयुक्तों द्वारा साक्षात्कार देने को लेकर चिंतित है। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच जिसमें जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी भी हैं, ने कहा “हम पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने के बारे में चिंतित हैं।” ज्ञात हो कि इस घोटाले को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और…

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे, आंतरिक मसलों पर चीन को टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के अभिन्न हिस्से रहे हैं, हैं और रहेंगे और चीन को उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का यह बयान चीन की इस टिप्पणी की प्रतिक्रिया में आया है कि वह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश राज्य को मान्यता नहीं देता। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ”इस पर हमारा रुख हमेशा स्पष्ट और एक जैसा रहा है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख…

बजाज के प्रोडक्ट को बायकॉट करने की लोग क्यों कर रहे हैं अपील, जानिए वजह, अब सोशल मीडिया पर #BoycottBajajProducts चल रहा है ट्रेंड

न्यूज़ डेस्क। इंडियन ब्रांड बजाज ने तीन TV न्यूज चैनलों पर अपने विज्ञापन नहीं देने का ऐलान किया है। बजाज के एमडी राजीव बजाज ने कहा है कि यह TV चैनल देश में राष्ट्रवाद के नाम पर नफरत फैलाने में लगे हैं। लेकिन देशवासियों को बजाज का ऐस फैसला रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर #BoycottBajaj और #BoycottBajajProducts ट्रेंड हो रहा है, साथ ही लोग बजाज के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। आपको बताते हैं वो पांच वजहें जिसके चलते लोग बजाज के प्रोडक्ट्स का…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम भारतीय की तरह करते हैं बचत, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का नवीनतम ब्यौरा

नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये बढ़ी है। वे आम भारतीयों की तरह अपनी अधिकांश कमाई बचत खातों में ही जमा करते हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की है। पिछले वित्त वर्ष में पीएम मोदी की चल संपत्ति में 26.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 1,39,10,260 रुपये से बढ़कर 1,75,63,618 हो गई है। ज्ञात हो कि 12 अक्टूबर को प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्तियों के विवरण में 30 जून तक…

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर किया नमन, कहा- राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता आपका योगदान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘‘मिसाइल मैन’’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि चाहे वह वैज्ञानिक के रूप में हो या राष्ट्रपति के रूप में, राष्ट्र कभी उनके योगदान को नहीं भूल सकता। देश के 11वें राष्ट्रपति रहे अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम शहर में हुआ था। आज उनकी 88वीं जयंती है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ. कलाम को उनकी जयंती…

प्रति व्यक्ति GDP में भारत को पछाड़ने जा रहा बांग्लादेश, IMF की रिपोर्ट ने चौंकाया

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में बांग्लादेश भारत को पछाड़ते हुए आगे निकलने को तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) के अनुसार, साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 4 फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है। जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। MF ने अनुमान जताया है कि इस साल…