भारत LAC पर पकड़ाया चीनी सैनिक को मंगलवार रात वापस भेजा गया, चीनी सेना ने कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर महीनों से जारी तनाव के बीच भारतीय सेना ने 19 अक्टूबर को पकड़े गए चीन के जवान को लौटा दिया है। मंगलवार देर रात को चुशूल मोलडो मीटिंग पॉइंट पर चीन को सौंपा गया। चीनी सैनिक का नाम वांग या लोंग था। PLA सैनिक को पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर भारतीय सेना से जवान को लौटाने का आग्रह किया था। चीनी सेना का कहना है कि ये जवान कुछ चरवाहों को…

प्रधानमंत्री मोदी ने की देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना, देशवासियों के लिए माँगा आशीर्वाद की कामना

न्यूज़ डेस्क। आज नवरात्र का पांचवां द‍िन है। इस द‍िन मां दुर्गा के पांचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी स्कंदमाता का ध्यान करते हुए देशवासियों के लिए आशीर्वाद की कामना की। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि नवचेतना का सृजन करने वाली देवी स्कंदमाता का आशीर्वाद देशवासियों पर सदा बना रहे। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिकेय (स्कंद) की माता होने…

देश में पहले चरण में 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार तैयार किया पूरा खाका

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अपने ढलान पर दिख रहा है और इस बीच सरकार भी कोरोना की वैक्सीनेशन (टीकाकरण) को लेकर पूरी तैयारी में दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रलाय के अधिकारियों की मानें तो देश में कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले किन-किन लोगों को दिया जाएगा, सरकार इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। पहले फेज में देश में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन पाने वाले 3 करोड़ (30 मिलियन) लोग कौन होंगे, सरकार इसका खाका तैयार कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, वैक्सीन उपलब्ध हो…

इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी से राहुल गांधी नाराज, कहा- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, पूर्व CM का माफी मांगने से इनकार

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी पर कमलनाथ की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कमलनाथ ने किया वह उन्हें पसंद नहीं और वह इसे बढ़ावा नहीं देते हैं, चाहे कोई भी हो। हालांकि, राहुल ने यह नहीं कहा कि पार्टी कमलनाथ के खिलाफ कोई ऐक्शन लेगी या नहीं। इस बीच कमलनाथ ने कहा है…

जानिए ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #Arrest_Deepika_Rajawat, क्या लिखा ऐसा जिससे भड़के लोग

न्यूज़ डेस्क। देवी-देवताओं को अपमानित करने के आरोप में वकील दीपिका राजावत की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। दरअसल, दीपिका ने आज एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि नवरात्रि के दिनों में लड़कियों की क्या स्थिति होती है और बाकी दिनों में क्या होती है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसे देखकर लोग भड़क गए। इसके बाद लोग उनके खिलाफ ट्वीट करने लगे और ट्विटर पर #Arrest_Deepika_Rajawat ट्रेंड करने लगा। नवरात्रि जैसे देश के पवित्र त्योहारों में नापाक हरकतें करने वाली षड्यंत्रकारी इस महिला दीपिका…

भ्रष्टाचार के आरोपी अमानतुल्लाह को दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाने की कोशिशों पर हाईकोर्ट की आपत्ति, HC ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने चहेते विधायक अमानतुल्ला खान को भ्रष्टाचार के मामले में चल रही जांच के बावजूद फिर से दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाना चाहती है। लेकिन अमानतुल्लाह के चुनाव से पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर आपत्ति जता कर केजरीवाल सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि जब अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों पर स्पेशल ऑडिट चल रहा है, तो वो ये मंजूरी कैसे दे सकते हैं? याचिकाकर्ता इकबाल…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की चरण वंदना

न्यूज़ डेस्क। नवरात्र का आज चौथा द‍िन है। यह द‍िन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा का चरण वंदन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा के वंदन का दिन है। मां कूष्मांडा हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएं। नवरात्रि में आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा के वंदन का…

प्रदूषण के खिलाफ जंग : देश के 45 सौ उद्योगों की चिमनियों में लगीं मशीन, 24 घंटे हो रही प्रदूषण की मॉनीटरिंग

नई दिल्ली। देश में प्रदूषण के खिलाफ चल रही जंग में मोदी सरकार ने उद्योगों की निगरानी तेज की है। पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की 24 घंटे की निगरानी की खास व्यवस्था की है। इस सिलसिले में देश के 45 सौ उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं से लेकर उनके वाटर डिस्चार्ज तक की जांच के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जिससे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से लेकर पर्यावरण मंत्रालय तक सभी उद्योगों के प्रदूषण के बारे में पल-पल की खबर मिलने से एक्शन…

राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, शाह का राहुल पर पलटवार, कहा- तब 15 मिनट में चीन को क्यों नहीं बाहर फेंक पाई कांग्रेस सरकार

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर चीन से जारी तनाव के बीच राहुल गांधी के ’15 मिनट’ वाले बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, जब भारत ने चीन के साथ युद्ध के दौरान कई हेक्टेयर भूमि खो दी थी। उन्होंने कहा कि 1962 में कांग्रेस ने 15 मिनट में चीन को बाहर क्यों नहीं फेंका। दरअसल, अमित शाह ने 7 अक्टूबर को हरियाणा में नए किसान…

ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक कार्यक्रम में बोले मोदी – देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, ठीक होने की दर 88% है, क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लागू किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इससे ठीक होने की दर 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। Speaking at the Grand Challenges Annual Meeting 2020. https://t.co/zg6lsCO8II — Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2020 ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक बैठक को वीडियो कांफ्रेस से संबोधित करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में मोदी…