चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों के हाथ में पैसा दिए बिना अर्थव्यवस्था में नहीं होगा सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, सेबी प्रमुख एवं आर्थिक मामलों के सचिव के ताजा बयानों को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीचे की आधी आबादी के हाथों में पैसा और गरीबों की थाली में भोजन पहुंचाए बिना अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं किया जा सकता। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘क्या यह पेचीदा बात नहीं है कि आरबीआई के गवर्नर, सेबी के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के सचिव एक ही विषय पर, एक ही दिन बोलते…

केंद्र सरकार पर राहुल का तंज, कोरोना वैक्सीन की जानकारी के लिए राज्यों के चुनाव की तारीख़ देखें

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है और अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने कोरोना वायरस के टीके तक लोगों की पहुंच से जुड़ी अपनी रणनीति की घोषणा कर दी है।…

प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- देश देख रहा है राष्ट्र की प्रगति के प्रति आपका समर्पण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और कहा कि राष्ट्र की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ वह योगदान दे रहे हैं उसे देश देख रहा है। मोदी ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयास भी स्मरणीय हैं। शाह आज 56 साल के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। Birthday wishes to Shri @AmitShah Ji. Our nation is witnessing the dedication and excellence…

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन की मां कात्यायनी की उपासना, माता से की सभी को निरोग रखने और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की कामना

धर्म डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। मेरी कामना है कि माता कात्यायनी आप सभी को सदा निरोग रखें और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। मेरी कामना है कि माता कात्यायनी आप सभी को सदा निरोग रखें और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। pic.twitter.com/Lq1tRNcHZw — Narendra Modi (@narendramodi) October…

राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ‘‘जब देश के गोदामों में अनाज का अतिरिक्त भंडार पड़ा है, तो सरकार भूख से मौत कैसे होने दे रही है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कुछ लोगों की कथित तौर पर भूख से मौत होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि जब देश के गोदाम अनाज से भरे पड़े हैं तो फिर सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों की मार लगातार झेल रहा है। लोगों, खासकर बच्चों की भूख से मौत दिल दहलाने वाली है।’’ India continues to suffer from Modi-made disasters. The stories of starvation deaths, especially of children, are heartbreaking. How…

भारत ने पोकरण में किया एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का फाइनल ट्रायल सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने आज DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम परीक्षण एक वारहेड के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। आज सुबह 6 बज कर 45 मिनट पर मिसाइल का फाइनल ट्रायल पूरा किया गया। ये ट्रायल राजस्थान के पोखरन फील्ड के फायरिंग रेंज से पूरा किया गया। ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के LAC पर विवाद चल रहे हैं। इस ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन…

कृषि कानून : कैप्टन अमरिंदर सिंह को केजरीवाल का करारा जवाब, बोले- राज्य नहीं बदल सकते केंद्र का कानून

नई दिल्ली। पंजाब के किसानों द्वारा कृषि कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा पास कराए गए संशोधन बिल पर आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राज्य केंद्र का कानून नहीं बदल सकता। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल नाटक कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”राजा साहिब, आपने केंद्र के कानूनों में संशोधन किया। क्या…

30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी दौर में दिवाली से पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिवाली बोनस देने का फैसला किया गया। इससे 30 लाख केंद्रीय गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा होगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। आज कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के अंतर्गत विजयादशमी या दुर्गा पूजा से पहले…

वायनाड जाते ही जनेऊधारी राहुल गांधी जातीय हिंसा भड़काने के आरोपित PFI सदस्य सिद्दीक के परिवार से की मुलाकात, कप्पन की मदद का किया वादा

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सब देश विरोधी है। चाहे चीन से गुप्त समझौते करना हो, या भारत को बदनाम कर पाकिस्तान की तारीफ करना हो, या फिर देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में खड़ा होना हो। कांग्रेस हमेशा देश के खिलाफ काम करती रहती है। देश के आम लोगों में धारणा बन चुकी है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा दंगाइयों, आतंकियों और जिहादियों के साथ रहता है। लोगों की इस धारणा की फिर पुष्टि हुई है। अपने पसंदीदा संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जाते ही…

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा-उनका बलिदान और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के मौके पर देशभर के शहीद पुलिसकर्मियों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को स्मरण करते हुए ट्वीट किया, ‘पुलिस स्मृति दिवस’ देशभर के हमारे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार प्रकट करने का दिवस है। हम इस दिन अपने कर्तव्य के लिए शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उनका बलिदान और सेवा सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, “कानून और…