पानी बर्बाद करने वालों की अब नहीं खैर, जेल के साथ लगेगा लाखों का जुर्माना, CGWA ने किया आदेश जारी

नई दिल्ली। पानी की बर्बादी करने वालों को अब सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति और सरकारी संस्था यदि भूजल स्रोत से हासिल होने वाले पीने योग्य पानी की बर्बादी या बेवजह इस्तेमाल करता है तो यह एक दंडात्मक अपराध माना जाएगा। इससे पहले भारत में पानी की बर्बादी को लेकर दंड का कोई प्रावधान नहीं था। घरों की टंकियों के अलावा कई बार टैंकों से जगह-जगह पानी पहुंचाने वाली नागरिक संस्थाएं भी पानी की बर्बादी करती है। CGWA के नए निर्देश के अनुसार पीने योग्य पानी का…

कोविड-19 : स्वास्थ्य मंत्री डाँ हर्षवर्धन ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अगले 3 महीने होंगे निर्णायक

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को निर्धारित करने में अगले तीन महीने निर्णायक होने जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान और सर्दियों के मौसम में पूरा एहतियात बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सात लाख से कम है और संक्रमण के मामलों के दुगना होने में लगने वाला समय बढ़ कर 97.2 दिन हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय…

महिला और पुरुष की शादी की अलग-अलग उम्र को लेकर SC में याचिका, जानें क्या है मांग

नई दिल्ली। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए शादी की उम्र एक समान करने संबंधी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से यह भी आग्रह किया है कि वह इस संबंध में राजस्थान और दिल्ली उच्च न्यायालयों में लंबित याचिकाओं को खुद के समक्ष स्थानांतरित कर ले। यह याचिका भारतीय जनता पार्टी नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है ताकि संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 की व्याख्या को लेकर लगातार बढ़ते मुकदमों की संख्या कम हो सके। इस याचिका में…

पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल: अमेज़ॅन का संयुक्त समिति के समक्ष पेशी से इनकार, 28 अक्टूबर को होगी बैठक

नई दिल्ली। पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल 2019 पर संयुक्त समिति की बैठकें 28 और 29 अक्टूबर को होंगी। लोकसभा सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली बैठक 28 अक्टूबर को और दूसरी बैठक 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। ट्विटर और अमेज़ॅन वेब सर्विसेज के प्रतिनिधियों को 28 अक्टूबर को और पेटीएम-गूगल को 29 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। इस बीच ये भी सामने आया है कि अमेजन ने संयुक्त संसदीय समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। पेटीएम, अमेजन…

बीमारी छुपाई तो नहीं मिलेगा बीमा क्लेम, पढ़ें क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह बीमित व्यक्ति कि जिम्मेदारी है कि पॉलिसी लेते समय अपनी सभी बीमारियों और इलाज की जानकारी बीमाकर्ता को दे। ऐसा नहीं करने पर उसे क्लेम से वंचित किया जा सकता है। इस मामले में बीमाकर्ताओं ने एक फार्म दिया जिसमे पूर्व और मौजूदा बीमारियों को लेकर घोषणा थी और पूछा गया था कि क्या उसे ये बीमारियां हैं, साथ ही क्या कभी उसने इन बीमारियां का इलाज करवाया है, लेकिन बीमित व्यक्ति ने सभी कालम को न में भरा। इसका मतलब…

प्याज में एक ही दिन में 47 रुपये प्रति किलो का आया उछाल, यहां मिल रहा सबसे सस्ता, दाम सुनकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली। अभी नवरात्र खत्म नहीं हुए और प्याज अभी से आंसू निकालने लगा है। चंडीगढ़ में गुरुवार को प्याज के 120 रुपये किलो पहुंचने की खबर है। लुधियाना में भी प्याज की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं। वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो एक ही दिन में प्याज के रेट में 2 रुपये से लेकर 47 रुपये प्रति किलो तक उछाल आया है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को बेंगलुरु में बुधवार को 40 रुपये किलो बिकने वाला प्याज गुरुवार को 47 रुपये…

Google Play Music पूरी दुनिया में जल्द होगा बंद, कुछ देशों में ठप हुई सेवा, यूजर्स को Play Music के बंद होने के लिए तैयार कर रहा Google

नई दिल्ली। Google पूरी दुनिया में अपने यूजर्स को Play Music के बंद होने के लिए तैयार कर रहा है। गूगल ने सितंबर में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में सेवा को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की, और इस महीने अन्य सभी वैश्विक बाजारों में प्ले म्यूजिक सेवा को बंद करने की योजना है। Google इस साल दिसंबर तक Play Music के लिए सारा सपोर्ट समाप्त कर देगा। Google Play संगीत शटडाउन कई बाजारों तक पहुंच गया है, जिसमें कई उपयोगकर्ता अब इसकी सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एंड्रॉइड…

जीवन बीमा लेते वक्त तथ्यों को छुपा नहीं सकते, अनुबंध भरोसे पर आधारित होता : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बीमा का अनुबंध अत्यधिक भरोसे पर आधारित होता है और जो जीवन बीमा लेना चाहते हैं, उनका यह दायित्व है कि वह बीमा लेते समय सभी तथ्यों का खुलासा करें। न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी की पीठ ने कहा, “बीमा का अनुबंध अत्यधिक विश्वास पर आधारित होता है। प्रस्तावक, जो जीवन बीमा लेना चाहते हैं उनका यह दायित्व है कि वह सभी तथ्यों का खुलासा करे, ताकि बीमाकर्ता उचित जोखिम पर विचार कर सके।” शीर्ष अदालत ने कहा कि…

अब सफर में लगेज को लेकर ना हों परेशान, रेलयात्रियों का सामान (डोर-टू-डोर सेवा) रेलवे घर तक पहुंचाएगी समान !

नई दिल्ली। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि “रेलवे नित नए उपायों से राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए दिल्ली मंडल ने हाल ही में गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के अंतर्गत ऐप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा के लिए ठेका प्रदान करके मील का पत्थर स्थापित किया है। भारत रेल पर रेलयात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा होगी।” BoW App (एंड्रॉयड और आई फोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा) के द्वारा रेलयात्री अपने सामान…

भारत के गलत मानचित्र को लेकर सरकार ने ट्विटर को दी चेतावनी, जम्मू-कश्मीर को बताया था चीन का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश का मानचित्र गलत ढंग से पेश करने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। भारत सरकार ने ट्विटर के CEO जैक डोरसी को सख्त लहजे में एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि देश की संप्रभुता और अखंडता का अनादर करने का ट्विटर का हर प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है। IT मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने ट्विटर को पत्र लिखकर यह सख्त चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर को चीन के हिस्से के…