कोरोना वार्ड में PPE किट में डांस करते हुए डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल, रितिक रोशन भी हुए कायल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों को कोरोना योद्धा नाम दिया गया है। ऐसे में ये योद्धा खुद की जान को जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कोरोना मरीजों के बीच खुद और कोरोना संक्रमितों को टेंशन फ्री रखने के लिए ये डॉक्टर क्या-क्या करते हैं इसका एक अच्छा उदाहरण सामने आया है। दरअसल, असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवा दे रहे एक डॉक्टर का बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में…

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच ट्विटर ने की बड़ी गलती, जम्मू-कश्मीर को बता डाला चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी

नई दिल्ली। ट्विटर रविवार को उस समय निशाने पर आ गया जब उसने जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता डाला। लद्दाख की राजधानी लेह स्थित वॉर मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम को कुछ पत्रकारों की ओर से लाइव किए जाने के बाद ट्विटर ने यह गलती की। कंपनी ने अभी तक अपनी गलती स्वीकार नहीं की है और ना ही माफी मांगी है। देश के लिए शहीद होने वालों जवानों की याद में बने हॉल ऑफ फेम मेमोरियल से लेखकर और राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले ने ट्विटर पर लाइव ब्रॉडकास्ट…

मैसूर यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी, बीते 6 सालों में देश में हुआ चौतरफा सुधार, आप आत्मनिर्भर बनेंगे, तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्नाटक की मैसूर यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से डिग्री पाने वाला विद्यार्थियों से PM मोदी ने कहा, “आज जब इस महान कैंपस से बाहर निकल रहे हैं, तो मेरा आप से एक आग्रह है। आप में हर एक के पास जो अपनी ताकत है, अपना सामर्थ्य है, उसके आधार पर excellence achieve करने की हमेशा कोशिश करें। आपको एक सीमित दायरे में फिट होने की कोई जरूरत नहीं है।…

शारदीय नवरात्र के तृतीया पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया मां चंद्रघंटा को नमन की पूजा अर्चना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा और आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि माता चंद्रघंटा सभी के जीवन में साहस और शक्ति का संचार करें। नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा और आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि माता…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं को जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने को कहा। साथ ही, उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है। सोनिया गांधी ने अपनी अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक में पार्टी के नेताओं से यह अपील की। बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सोनिया जी ने हर किसी से जनता…

कोविड-19 : देश में कोरोना का कुछ हिस्सों में हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने माना

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को स्वीकार किया कि देश के कुछ जिलों में सीमित संख्या में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साप्ताहिक सोशल मीडिया कार्यक्रम संडे संवाद में यह बात कही है। #WatchNow#SundaySamvaad Has #coronavirus mutated?How Kerala’s performance against #COVID19 worsen?Is there an intranasal Vaccine for COVID? These & much more …@MoHFW_INDIA @moesgoi @IndiaDST @DBTIndiahttps://t.co/SZVFheWEhx — Dr Harsh Vardhan (Modi Ka Pariwar) (@drharshvardhan) October 18, 2020 पश्चिम बंगाल…

कोविड-19 : सरकारी पैनल का दावा, मार्च में लॉकडाउन न लगता तो 25 लाख से ज्‍यादा लोगों की होती मौत, फरवरी 2021 तक खत्‍म हो जाएगी कोरोना महामारी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी से जूझ रहे देश के लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार द्वारा बनाए गए वैज्ञानिकों के एक पैनल ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम से गुजर चुकी है। पैनल के मुताबिक, कोरोना महामारी फरवरी 2021 तक खत्‍म होने की संभावना है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखें। पैनल का दावा है कि अगर भारत ने मार्च में लॉकडाउन न लगाया होता तो देशभर में…

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए न्यूज़ीलैंड की पीएम आर्डर्न को दी बधाई

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न को आम चुनाव में उनकी पार्टी को मिली शानदार जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपकी (जेसिंडा) जीत से उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड अपने आपसी संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल हुई मुलाकात को भी याद किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की पार्टी ने शनिवार को हुए आम चुनावों में भारी जीत…

शशि थरूर ने दुश्मन देश पकिस्तान में भारत को किया बदनाम, बीजेपी ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस जल्द ही बन जाएगी पाकिस्तान राष्ट्रीय कांग्रेस, दिया नया नाम राहुल लाहौरी

न्यूज़ डेस्क। हल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तानी मंच से देश की छवि खराब करने की कोशिश की है। थरूर ने पाकिस्तान के ‘लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल’ में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तबलीगी जमात और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। थरूर के इस आरोप पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने भारत का मज़ाक बनाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है?   बीजेपी प्रवक्ता संबित…

कोविड- 19 : कोरोना को लेकर बड़ा अपडेट ,मानव त्वचा पर 9 घंटे तक रहता है कोविड-19 वायरस

नई दिल्ली। जापानी शोधकर्ताओं ने एक खोज में पाया है कि कोरोना वायरस 9 घंटे तक मानव त्वचा पर सक्रिय रहता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगातार हाथ धोने की आवश्यकता बताई गई है। इस महीने में प्रकाशित अध्ययन क्लिनिकल इन्फेक्शियस डिजीज जर्नल में कहा गया कि तुलनात्मक रूप से फ्लू के कारण बनने वाले पैथोजंस लगभग 1.8 घंटे तक मानव त्वचा पर जीवित रहते हैं। इसमें कहा गया कि “एसएआरएस-सीओवी -2 के नौ घंटे जीवित रहने पर मानव त्वचा पर संपर्क संचरण का जोखिम…