घर तक आतंक पहुँचने से पहले ही उस पर तगड़ा प्रहार करना जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली। आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में आज से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इस सम्मेलन से दूरी बना ली है। पाकिस्तान का दूरी बनाना इसलिए जायज है क्योंकि जिस देश की आधिकारिक नीति ही आतंकवाद को बढ़ावा देने की हो वह आखिर किस मुंह से आतंक के वित्त पोषण पर रोक लगाने के सम्मेलन में हिस्सा लेता। जहां तक इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के…

जबरन धर्मांतरण बेहद ही गंभीर मुद्दा, देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा बहुत गंभीर है और यह राष्ट्र की सुरक्षा और साथ ही नागरिकों की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है। साथ ही केंद्र से कहा कि वह अपना रुख स्पष्ट करें कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन पर कोई स्वतंत्रता नहीं है। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी…

ईसाई, इस्लाम में परिवर्तित दलितों को एससी का दर्जा नहीं दिया जा सकता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वाली याचिका की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे छुआछूत से पीड़ित नहीं थे। शीर्ष अदालत ने 30 अगस्त को केंद्र से इस मामले में दलित ईसाइयों और अन्य की राष्ट्रीय परिषद द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। केंद्र सरकार ने एक लिखित जवाब में कहा, ‘संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 ऐतिहासिक आंकड़ों पर आधारित था, जिसने…

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने Justice चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ली। पद और गोपनीयता की शपथ उन्हें राष्ट्रपति मू्र्मू ने दिलाई। चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वह 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहने से पहले वे मुंबई हाईकोर्ट…

जज का काम लोगों को खुश करना नहीं- हिजाब बैन में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता बोले

नई दिल्ली। हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जज का काम लोगों को खुश करने का नहीं, बल्कि कानून के आधार पर मामलों का फैसला करने होता है। कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में शीर्ष न्यायालय के दो जजों की बेंच की राय अलग-अलग थी। जस्टिस गुप्ता ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटान…

‘न्याय देने में देरी एक प्रमुख बाधा’, PM मोदी बोले- गरीबों को न्याय मिलना भी हुआ बहुत आसान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब लोकहित को लेकर सरदार पटेल की प्रेरणा, हमें सही दिशा में भी ले जाएगी, और हमें लक्ष्य तक पहुंचाएगी भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के समाज की विकास यात्रा हजारों वर्षों की है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय समाज ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी…

हेट स्पीच पर लगाम कसने की जरूरत, खराब हो रहा माहौल: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हेट स्पीच पर कहा कि देश में नफरत फैलने वाले भाषणों से पूरा माहौल खराब हो रहा है और इस पर लगाना कसने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों पर एक याचिका की सुनवाई में ये टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि हेट स्पीच वाले भाषणों पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के…

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश : बुजुर्गो के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दें

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पेंशन, प्रत्येक जिले में वृद्धाश्रम और वृद्धावस्था देखभाल के संबंध में बुजुर्गो के लिए चल रहीं मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा, “डॉ. अश्विनी कुमार को व्यक्तिगत रूप से और अन्य उपस्थित पक्षों के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता (ओं)/अधिवक्ताओं को सुना गया। हम निर्देश देते हैं कि बुजुर्गो के कल्याण के लिए चल रही योजनाएं (1) बुजुर्गों के लिए पेंशन,…

विवाहित या अविवाहित, सभी महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात का अधिकार: Supreme Court

न्यूज़ डेक्स। सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है, जिसके मुताबिक अब देश की सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार हासिल होगा। महिला अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट की डीवाई चंद्रचूड़ सिंह की बेंच ने ये अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक देश की सभी महिलाएं-विवाहित हों या अविवाहित, सबको गर्भपात का अधिकार दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच गर्भपात के अधिकार को मिटाते हुए अपने फैसले मे कहा है कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट से अविवाहित महिलाओं को…

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया, स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया। एयरपोर्ट के नामकरण पर एक भव्य समारोह भी रखा गया और नये नाम को अधिकारिक किया गया। समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आधिकारिक तौर पर हवाई अड्डे का नामकरण किया। इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और बंडारू दत्तात्रेय के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और…