रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विभिन्न देशों से एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन होता है। साथ ही कार्यक्रम को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से दर्शकों का आगमन होता है, जिसे देखते हुए सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की गई है – महासमुंद,…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति व कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाने के लिए काम कर रही भूपेश सरकार
रायपुर। अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जानकी राम सेठिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी समुदाय की महत्ता को समझते हुए विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। आदिवासियों के समुचित विकास के लिए तीन नए प्राधिकरण बस्तर, सरगुजा और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, आदिवासियों के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई गईं और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में ही आदिवासी बाहुल्य जिलों के लिए विशेष प्रावधान किए गए…
छठ पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी में महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन महादेव घाट छठ पर्व आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगते एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन समिति के आग्रह पर कहा कि समिति के द्वारा छठ पूजा के लिए जमीन आबंटन की मांग की गई है, समिति…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की विकास गाथा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 01 से 03 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों की लोककल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी के माध्यम से पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा भी देखने को मिलेगी।…
शासकीय अस्पतालों से मृतक के शवों को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाने वाहनों की हो पर्याप्त व्यवस्था : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान मृतक के शव को ससम्मान उनके घर तक ले जाने के लिए पर्याप्त शव वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय कर पर्याप्त संख्या में शव वाहनों की व्यवस्था करें ताकि मृतक एवं शोकाकुल परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में हुए शामिल
रायपुर। अपने एकदिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि हमारी संस्कृति में आज भी आदिम परंपराओं की खूबसूरती है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों का प्रदेश है यही इसकी सबसे बड़ी सुंदर पहचान है। बस्तर दशहरा, बस्तर अंचल की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसे यहां के आदिवासी समाज के साथ हर वर्ग के लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में विगत 4 वर्षों से उपस्थित होने का सौभाग्य…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धुरागांव में स्थापित इमली प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र संचालक से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धुरागाँव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब के बिलियर्ड्स कोर्ट में हाथ आजमाया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब का अवलोकन कर क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बिलियर्ड्स में भी हाथ आजमाया। वहीं विजिटर्स बुक में मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए लिखा कि “क्लब की स्थापना 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं”। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया।जिसमें उन्होंने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा,…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। उन्होंने खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल हैं।
बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के लालबाग स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर में शांति-सुरक्षा के साथ बस्तर के चहुंमुखी विकास में योगदान देना फाइटर्स के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और पूरा विश्वास है कि बस्तर के युवा इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पूर्व में ही शांति के टापू के नाम से जाना जाता था, परंतु लाल आतंक…
