भारत की कोवैक्सीन का US ने भी माना लोहा, कहा- अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर भी असरदार है

नई दिल्ली। भारत बायोटेक की बनाए स्वेदशी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के असर को अब अमेरिका ने भी मान लिया है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने पाया है कि कोवैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर है। बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने बनाया है। एनआईएच ने बताया कि कोवैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सीरम के अध्ययन से यह पता चलता है कि टीके से जो…

Google और Facebook पर सख्त हुई सरकार, IT नियम और देश के कानूनों का पालन करने का दिया स्पष्ट आदेश

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने गूगल और फेसबुक को समन भेजा था, जिसके बाद फेसबुक और गूगल इंडिया के प्रतिनिधि समिति के समक्ष पेश हुए। फेसबुक की ओर से शिवनाथ ठुकराल और नम्रता सिंह, जबकि गूगल इंडिया से अमन जैन और गीतांजलि दुग्गल शामिल हुईं। फेसबुक और गूगल के अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक और गूगल को नए आईटी…

हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की बड़ी जीत, जारी रहेगा सेंट्रल विस्टा का निर्माण कार्य, कोर्ट ने याचिकाकाकर्ताओं की मंशा पर उठाया सवाल

नई दिल्ली। दिल्‍ली में इंडिया गेट के आसपास निर्माण कार्य से संबंधित सेंट्रल विस्‍टा प्रोजेक्‍ट जारी रहेगा। मंगलवार यानि 29 जून, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार करते हुए इससे संबंधि‍त याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि वह दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने चुनकर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य रोकने का अनुरोध किया, जबकि राष्ट्रीय…

जम्मू ड्रोन अटैक: पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, गृह मंत्री और NSA डोभाल भी रहे मौजूद

न्यूज़ डेस्क। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में रविवार को हुए ड्रोन हमले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी गंभीरता से लिया है। इस मामले में मंगलवार यानि 29 जून, 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ अहम बैठक की। इसमें देश की सुरक्षा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो घंटे चली इस बैठक में देश की सुरक्षा और नीति आधारित मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक…

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-UTs को निर्देश, 31 जुलाई तक लागू करें वन नेशन-वन राशन कार्ड स्कीम

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड’ योजना लागू करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और उन्हें लाभ देने के लिए एनआईसी की मदद से 31 जुलाई तक पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक देश- एक राशन कार्ड व्यवस्था को लागू करने को कहा। क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को उन राज्यों में भी राशन लेने की सुविधा…

पीएम मोदी के नेतृत्व में एक और कीर्तिमान : दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश बना भारत, अमेरिका-ब्रिटेन को पछाड़ा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना जैसी बड़ी चुनौती से निपटने और देशवासियों की सुरक्षा के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। उनकी तत्परता और सगजता से जहां कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा सका है, वहीं समयानुकूल नीतिगत बदलाव से टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। आज गांवों में भी आसानी से कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों को अफवाहों से बचने और टीकाकरण कराने की अपील की है। अब लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी…

आईसीएआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, अब कोविड का प्रसार कम है, सीए परीक्षा स्थगित या रद्द न करें

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अब कोविड का प्रसार काफी कम है और जुलाई में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा को रद्द या स्थगित नहीं किया जाना चाहिए। आईसीएआई के अनुसार, कोविड-19 का प्रसार अब काफी निचले स्तर पर है, इसलिए इच्छुक सीए को अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाने की पेशकश करने का यह उपयुक्त समय है। आईसीएआई के एक नोट में कहा गया है, आज की तारीख में, कोविड-19 मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है…

दुनिया के 50 देशों को Co-Win जैसा सिस्टम तैयार करके देगा भारत, PM मोदी ने दिया आदेश

नई दिल्ली। कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली में दिलचस्पी दिखाई है और भारत ‘ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर’ मुफ्त में साझा करने के लिए तैयार है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 टीका अभियान के लिए अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर एस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सॉफ्टवेयर का एक ‘ओपन सोर्स संस्करण’ तैयार करने और इसमें रुचि दिखाने वाले किसी भी देश को मुफ्त मुहैया कराने का…

रोजाना एक करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य ! डॉ अरोड़ा बोले- जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाया हुआ था। ऐसे में संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन ही अहम हथियार साबित हो रही है। राज्य सरकारें लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस बीच कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य एक करोड़ डोज रोजाना लगाने का है। समाचार एजेंसी के मुताबिक कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में…

मन की बात: एक दिन में 86 लाख टीके लगाकर देश ने हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धि, ये वायरस है बहुरूपिया, वैक्सीन ही है हथियार, मैंने ने लगवा ली आप भी लगवाएं..- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का का 78वां संबोधन था। इस दौरान पीएम मोदी ने महान एथलीट दिवंगत मिल्खा सिंह को याद करते हुए उनके साथ बिताए अपने समय को याद किया। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ते कोरोना के मामले और तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करते हैं। खास बातें… पिछली बार पीएम…