कोविड वैक्सीनेशन : ‘दिसंबर तक लग सकती है देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन’, एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख ने जताया भरोसा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान के बीच एक्सपर्ट पैनल के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने आश्वस्त किया है कि दिसंबर तक देश की पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन दी जा सकती है। एनके अरोड़ा ने कहा, ‘आने वाले महीनों में वैक्सीन की सप्लाई में काफी तेजी आने की उम्मीद है और इसी आधार पर मेरा आंकलन है कि दिसंबर तक सरकार टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि राज्य सरकारों को भी…

मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक में कई अहम फैसले- कोरोना से लड़ने के लिए 23 हजार करोड़ का इमरजेंसी पैकेज, मंडियों को भी मजबूत करेगी सरकार

नई दिल्ली। बड़े कैबिनेट विस्तार के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक वर्चुअल फॉर्मेट में हुई। इस बैठक में कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में हुई समस्याओं से निपटने के लिए 23,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। इसका उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा, एक लाख करोड़ रुपये मंडी के जरिए से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर, नरेंद्र तोमर और मनसुख मंडाविया…

काम का मिलेगा इनाम वरना ‘राम-राम’…PM मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार से दिया यह बड़ा संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेत का विस्तार और फेरबदल कर कई सियासी संदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल कर मंत्रियों को जवाबदेह बनाने और और केंद्र सरकार के कामकाज को दुरुस्त करने का स्पष्ट संकेत दिया है। जिस प्रकार से छह कैबिनेट मंत्रियों समेत 12 मंत्रियों को हटाया गया है और सात राज्य मंत्रियों को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उसके पीछे साफ संदेश है कि अच्छा काम करने वालों के बहुत मौके हैं, लेकिन यदि प्रदर्शन पर खरे नहीं…

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में किसे क्या मिला, अब कौन-किस विभाग का मंत्री, यहां देखें पूरी सूची

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद का आकार अब बड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभी मंत्रियों के विभागों…

JEE Main 2021 Exam : JEE Main की तीसरे चरण की परीक्षा 20-25 जुलाई और चौथे चरण की 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच, यहां देखें डिटेल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण स्थगित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेंस (JEE Main) के तीसरे और चौथे चरण के तारीखों का ऐलान हो गया है। JEE Main के तीसरे चरण की परीक्षा 20 और 25 जुलाई को होगी। वहीं, चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। IIT, NIT, जैसी संस्थाओं में दाखिले के लिए अप्रैल और मई में होने वाली JEE Main की तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा कोरोना महामारी के कारण…

कोरोना प्रोटोकॉल माने बिना पर्यटन कर रहे हैं लोग, फिर लागू की जा सकती हैं बंदिशें: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और पाबंदियां कम होने के बाद लोग पर्यटन पर निकल पड़े हैं। यही नहीं मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल…

अब नहीं परेशान करेंगे अनचाहे कॉल! दूरसंचार विभाग ने सख्त किया नियम, देना होगा इतना भारी जुर्माना, यहाँ पढ़े

नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (Dot) ने ग्राहक बनाने आदि के लिए बार-बार आनेवाली अनचाही फोन कॉल पर शिकंजा और कसते हुए 50 उल्लंघनों के बाद ऐसी काल करने वाले पर हर कॉल, एसएमएस पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है। एक आधिकारिक स्रोत ने यह जानकारी दी। डीओटी ने जुर्माने के स्लैब को घटाते हुए नियमों को और कठोर करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के तहत शून्य से 10 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 1,000 रुपए, 10 से 50 उल्लंघनों के लिए प्रति उल्लंघन 5,000 रुपए…

पीएम मोदी 25 जुलाई को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 25 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

Covid Third Wave : भारत में अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एसबीआई की रिपोर्ट में खुलासा

न्यूज़ डेस्क। एसबीआई रिसर्च द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में देश में कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना है और यह सितंबर में चरम पर होगी। ‘कोविड -19: द रेस टू फिनिशिंग लाइन’ नाम से प्रकाशित, रिपोर्ट में आगे भारत में दूसरी लहर के बारे में बताया गया और कहा गया कि यह 7 मई को चरम पर थी। भारत में दूसरी लहर अप्रैल में आई और मई में चरम पर थी, जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में हजारों परिवार…

CBSE ने नई स्कीम का किया ऐलान, 10वीं, 12वीं का सिलेबस दो हिस्सों में विभाजित, 2 बार में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की अगले साल की बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष मूल्यांकन योजना की सोमवार को घोषणा की और शिक्षण सत्र को दो हिस्सों में बांट दिया। बोर्ड ने 2021-22 शिक्षण सत्र के पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने और आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट आदि को अधिक ‘‘विश्वसनीय’’ और ‘वैध’ बनाने संबंधी योजना की भी घोषणा की है। सीबीएसई के निदेशक (शिक्षण) जोसेफ इमैनुएल द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में होगी जबकि…