नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा से भारत को अवसरों की एक जीवंत भूमि, एक विश्वस्त साझीदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी एक नया मील का पत्थर होगी। मोदी ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति उनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका यात्रा…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने कंपनियों के कॉरपोरेट कर में कटौती को बताया ‘ऐतिहासिक कदम’, कहा-निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
नई दिल्ली। PM मोदी ने कॉरपोरेट कर की दरें कम किए जाने को ‘ऐतिहासिक कदम’ करार देते हुए कहा कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ में बड़ा उछाल आने के साथ ही निवेश भी आकर्षित होगा, निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। PM मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पिछले कुछ सप्ताहों में जो घोषणाएं हुई हैं वह प्रदर्शित करती हैं कि हमारी सरकार भारत को कारोबार के लिहाज से बेहतर स्थान बनाने, समाज के सभी वर्गों के लिये अवसर बेहतर बनाने तथा भारत को 5000…
दिवाली से पहले मोदी सरकार ने दी तोहफों की सौगात, कंपनी कर 10% तक कम हुए, कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स 30 से घटाकर 22 प्रतिशत
पणजी। आखिरकार सरकार ने सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिये शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में कंपनियों के लिये आयकर की दर करीब 10 प्रतिशत घटाकर 25.17 प्रतिशत करना तथा नयी विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटाकर 17.01 प्रतिशत करना शामिल है। सरकार ने ये कदम ऐसे समय उठाये हैं जब चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर 5 प्रतिशत पर आ गयी है। इन घोषणाओं से निवेश को प्रोत्साहन मिलने तथा रोजगार…
एयर मार्शल आर.के.एस. भदौरिया होंगे अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वायुसेना के नए प्रमुख के नाम का ऐलान कर दिया है। अब वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल राकेश कुमार भदौरिया भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह लेंगे। धनोआ इस माह की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। भदौरिया ने इसी साल 1 मई को वायुसेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। एयर मार्शल भदौरिया नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र हैं और 15 जून 1980 को उन्हें वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम का कमीशन…
पकिस्तान के 2 सप्ताह में दूसरी बार एयरस्पेस की अनुमति नहीं देने पर रवीश कुमार ने की पाक की निंदा
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के आगामी दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के VVIP विमान को अपने वायु क्षेत्र से उड़ान की अनुमति नहीं देने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पर निशाना साधा। इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को आइसलैंड के आधिकारिक दौरे के दौरान अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने से मना कर दिया था। विमान को उड़ान की अनुमति देने से हालिया इनकार के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दो सप्ताह…
मोदी सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर लगाई रोक, रेलवे कर्मचारियों को दिया तोहफा
नई दिल्ली। मोदी की सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को इस साल 78 दिन का बोनस देना का निर्णय किया है। इसका फायदा रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इस पर 2024 करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने ई-सिगरेट कप पर बैन लगा दिया है। भारत में ई-सिगरेट को बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार रेलवे के 11 लाख 52 हजार कर्मचारियों…
भारत ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति को आगे बढ़ा रहा है, पड़ोसी देश को सामान्य व्यवहार कर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए: जयशंकर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के आर्टिकल 370 हटाये जाने के भारत के फैसले से पकिस्तान अभी भी बौखलाया हुआ है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मंगलवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति को आगे बढ़ा रहा है लेकिन उसके समक्ष एक पड़ोसी की ‘अलग तरह की चुनौती’ है जिसे सामान्य व्यवहार करने और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित…
PM श्री मोदी ने केवड़िया, गुजरात में मां नर्मदा की कि पूजा-आरती, राष्ट्र की शांति और समृद्धि की कामना , हर हर नर्मदे !
केवडिया। PM मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सरदार सरोवर बांध पहुंचकर नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रकृति के बीच में रहकर मनाया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांध के पास ‘जंगल सफारी’ का जायजा लिया। PM मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा नदी की आरती की। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पानी भर जाने के अवसर पर गुजरात सरकार ‘नमामी देवी नर्मदा महोत्सव’ का आयोजन कर रही है। इसी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री…
बॉलीवुड सेलेब्रेटी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय के लोगों ने भी कुछ इस अंदाज में दी PM मोदी को बर्थडे पर बधाई
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी आज यानि 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। PM मोदी के इस खास दिन पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी PM को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। अनुपम खेर-अनिल कपूर-परेश रावल से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे। Happy Birthday @narendramodi — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 16, 2019 Happy Birthday Hon. Prime Minister @narendramodi ji. May God…
देश-विदेश में मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन, बीजेपी, कांग्रेस व अन्य राजनैतिक पार्टी के नेताओं भी दी बधाई – शुभकामनाएं
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज 69 साल का सफर पूरा कर लिया। देश भर में उनका 70वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है, जबकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए महज कुछ दिन बीते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके लम्बी दीधार्य हाेने की कामना की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
