महात्मा गांधी ने हम सबको सत्य, अहिंसा, सौहार्द, नैतिकता-सादगी के आदर्शों के प्रति स्वयं को समर्पित करने की राह दिखाई: राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरी दुनिया में सम्मान है। उन्होंने सभी को सांप्रदायिक एकता, अस्पृश्यता को दूर करने और महिलाओं के उत्थान का मार्ग दिखाया था। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कोविंद ने कहा कि यह सभी के लिए सत्य, अहिंसा, सौहार्द, नैतिकता और सादगी के मूल्यों के प्रति फिर से समर्पित करने के लिये एक विशेष अवसर है। कोविंद ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सर्वोदय मानवता के प्रति महात्मा गांधी के…

जो ‘‘भारत भूमि की भक्ति’’ करता है, वही ‘‘हिन्दू’’ है : RSS प्रमुख मोहन भागवत

नई दिल्ली। RSS द्वारा किसी ‘‘वाद’’ पर चलने की बात से साफ इंकार करते हुए इसके प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को दावा किया कि संगठन में एक ही विचारधारा सतत रूप से चलती चली आयी है कि जो ‘‘भारत भूमि की भक्ति’’ करता है, वही ‘‘हिन्दू’’ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघ चालक ने यह बात ABVP से जुड़े वरिष्ठ प्रचारक सुनील आम्बेकर की पुस्तक ‘‘द आरएसएस: रोडमैप फार 21 सेंचुरी’ के लोकापर्ण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि संघ का विचार, संघ के आडियालॅाग (विचारक), संघ परिवार……

150TH गांधी जयंती पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी सहित इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। At Rajghat, paid tributes to Bapu. Gandhi Ji’s commitment to peace, harmony and brotherhood remained unwavering. He envisioned a world where the poorest of the poor are empowered. His ideals are our guiding light. #Gandhi150 pic.twitter.com/4UHLj1EfhB…

आयुष्मान भारत न्यू इंडिया के क्रांतिकारी कदमों में से एक, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना विश्व समुदाय के लिये होगी नजीर साबित : PM मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को न्यू इंडिया के क्रांतिकारी कदम में से एक बताते हुए कहा आयुष्मान भारत योजना का लाभ पूरे देश के लोगों को मिलता है। इसका लाभ हर बीमार व्यक्ति को मिलता है, जो पहले असंभव था। बीते एक साल में करीब 50,000 लोगों को इस योजना का लाभ अपने गृह राज्य से बाहर भी मिला। In the years to come, we are making Ayushman Bharat even more people friendly. Today, we launched a mobile App that will help beneficiaries. The PM-JAY…

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रपति श्री कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की। श्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबोंऔर पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। Greetings to Rashtrapati Ji on…

एयर चीफ मार्शल श्री भदौरिया ने संभाला IAF चीफ का पद, हमें जो करना है हम करेंगे और इनसे निपटने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने सोमवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख के पद का कार्यभार संभाल लिया। वह वायुसेना के 26वें प्रमुख बने हैं। उन्होंने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लिया जो भारतीय वायु सेना में 41 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया और वह कई पदों पर रहे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र भदौरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के…

चीन-पाक की पकड़ में नहीं आने वाली पनडुब्बी INS खंडेरी नौसेना में हुई शामिल, भारतीय नेवी को मिली और मजबूती

मुंबई। भारतीय नौसेना आज और मजबूत हो गई है। क्योंकि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पनडुब्बी खंडेरी नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है। पनडुब्बी INS खंडेरी के बेड़े में शामिल होने से नौसेना को साइलेंट किलर की ताकत मजबूत हुई है। आईएनएस खंडेरी को कमीशन दिया जाता है। #indiannavy में आपका स्वागत है। @indiannavy @DefenceMinIndia @JaggiBedi @SpokespersonMoD @rwac48 @GeneralBakshi @CaptDKS @atahasnain53 @Chohan1954 #INSKhanderi pic.twitter.com/r5mzBD5YpO — DEFENCE DEFINE (@defencedefine) September 28, 2019 INS खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है, जिसे पी-17 शिवालिक वर्ग…

मोदी सरकार का भ्रष्ट अधिकारियों पर चला चाबुक, बड़ी कार्रवाई, 15 को दिखाया गया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। मोदी 2 सरकार भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के अभियान के चौथे चक्र में 15 और कर अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गयी है। केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मूलभूत नियम 56 (जे) के तहत भ्रष्टाचार और दूसरे आरोपों वाले15 वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया।आधिकारि सूत्रों न यह जानकारी दी। इस साल जून के बाद यह चौथा मौका है जब सरकार ने भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों के आरोपों वाले कर अधिकारियों को नौकरी से…

PM मोदी और अमित शाह पर हमले की फिराक में जैश आतंकी, एयरबेस पर भी अलर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को निशाना बनाने की आतंकी योजना की चेतावनी के बाद सुरक्षा भारतीय एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। यह जानकारी दी गृह मंत्रालय के सूत्रों मिली है। गृह मंत्रालय ने 30 प्रमुख शहरों के अलावा सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने भी मल्टी-एजेंसी इनपुट के बाद फ्रंटलाइन बेस के लिए एक गंभीर सुरक्षा खतरे की पुष्टि की है। उच्च स्तर की आपातकालीन स्थिति से नीचे के स्तर का…

महाराष्ट्र -हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 अक्टूबर को आएंगे परिणाम,आचार संहिता लागू

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में एक ही दिन चुनाव होने को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। आज से दोनों राज्यों में आचार सहिंता भी लागू हो गए है। चुनाव आयोग की बैठक में मतदाता सूची,…