बौखलाये पकिस्तान ने अब रोक दी पोस्टल मेल सेवा, रविशंकर प्रसाद ने की पुष्टि

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इतना ही नहीं वह अपनी बौखलाहट कभी भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करके तो कभी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें करके निकाल रहा है। मगर पाकिस्तान की तमाम प्रयासों पर भारत पानी फेरता आया है। अब ख़बर आ रही है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ पोस्टल मेल सेवा को रोक दिया है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी है।…

POK में सेना की कार्रवाई की आर्मी चीफ रावत ने की पुष्टि, कहा- तबाह किए तीन कैंप, 6 से 10 सैनिक सहित कई आतंकियों को किये ढेर

नई दिल्ली। POK में भारतीय सेना द्वारा बड़ी कार्रवाई के बारे में सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद पीओके में भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में 6 से 10 सैनिक मारे गए। साथ ही कई आतंकियों को भी सेना ने ढेर किया है। रविवार शाम रावत ने कहा कि पाकिस्तान अपना नुकसान नहीं बताना चाहता। अगर पाकिस्तान एक्शन लेने की सोचेगा तो हमारा बहुत बड़ा रिएक्शन होगा। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370…

स्वस्थ भारत सृजित करने की की दिशा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को ‘स्वस्थ भारत’ की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस योजना के तहत एक वर्ष में 50 लाख से अधिक नागरिकों ने नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वस्थ भारत सृजित करने की यात्रा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर। यह प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व की बात है कि एक वर्ष में 50 लाख नागरिकों ने नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाया। इसका श्रेय आयुष्मान भारत योजना को…

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर और क्रेमर को अर्थशास्त्र में मिला नोबल पुरस्कार

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र विज्ञान के क्षेत्र में अभिजीत बनर्जी व उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर के”ग्लोबल गरीबी के लिए अपने प्रायोगिक दृष्टिकोण के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। ज्ञात हो कि अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के हैं। अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी कोलकाता के मूल निवासी है। उनके पिता दीपक बनर्जी भी बड़े अर्थशास्त्री रहे हैं, पिछले साल भी नोबेल के लिए नामित हुए थे। अभिजीत ने कोलकाता से ग्रेजुएट के बाद JNU से पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लिए शोध किया और…

“चेन्नई संपर्क” मोदी-शी ने अनौपचारिक शिखर वार्ता में भारत-चीन संबंधों को नई गति देने, कारोबार बढ़ाने के लिये नया तंत्र स्थापित करने का लिया निर्णय

मामल्लापुरम (तमिलनाडु)। PM नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच छह घंटे से अधिक समय तक आमने सामने बातचीत के बाद भारत और चीन ने शनिवार को सहयोग के नये अध्याय के शुरूआत करने तथा मतभेदों को विवेकपूर्ण ढंग से सुलझाने का संकल्प जताया। दोनों देशों ने कारोबार, निवेश और सेवा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर एक नया तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। PM मोदी और राष्ट्रपति शी ने कारोबार, निवेश को बढ़ाने एवं विश्वास बहाली के उपायों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मोदी-शी…

महाबलीपुरम में मिले दुनिया की दो बड़ी ‘ताकत’, शी जिनपिंग को PM मोदी ने दिखाई अनमोल विरासत

महाबलीपुरम। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को तमिलनाडु के मामल्लापुरम में शानदार स्वागत किया। PM मोदी वहां पर पारंपरिक परिधान धोती में दिखे। PM मोदी ने वहां के ऐतिहासिक स्थल चीनी राष्ट्रपति के साथ मंत्रणा की। PM मोदी ने महाबलीपुर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नारियल का पानी पिलाया। इसके साथ ही, दोनों ने बातचीत की। इस दौरान PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति हंसते हुए नजर आए। इससे पहले, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग को कृष्ण का माखन लड्डू दिखाया। इसकी…

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्वागत में PM मोदी ने किया 3 भाषाओं में ट्वीट

चेन्नई। PM नरेंद्र मोदी ने आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने कीआशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ 欢迎来印度,习近平主席! pic.twitter.com/ri0MAs6an8 — Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2019 उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी…

प्रधानमंत्री मोदी ने महाबलीपुर में ‘सफेद धोती’ पहन किया चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया

महाबलीपुरम। PM नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तमिल लिबास में स्वागत किया। इस दौरान वह वेष्टि (सफेद धोती), आधे बाजू वाले सफेद शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्रम के साथ दिखे। दोनों नेता भारत-चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए यहां आए हुए हैं। बीजिंग से यहां कुछ देर पहले आए शी भी कैजुएल वेशभूषा में सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए। दोनों नेता महाबलीपुरम में पहले मनोरम दृश्यों को देखेंगे उसके बाद दोनों रात्रि भोजन के लिए जाएंगे। महाबलीपुरम में PM…

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने बालाकोट एयरस्ट्राइक का जारी किया वीडियो, IAF प्रमुख बोले- हम आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार

नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम पूर्व की उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहते। वायु सेना दिवस पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए बालाकोट हवाई हमलों की कहानी का वीडियो जारी किया। श्री भदौरिया ने भारतीय वायुसेना के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वायुसेना की अभियान संबंधी तैयारियां बेहद ऊंचे स्तर…

महात्मा गांधी ‘‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’’ और ‘‘प्रेरणा का स्रोत’’ थे जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अब भी साहस दे रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी

न्यूयार्क। PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’’ और ‘‘प्रेरणा का स्रोत’’ बताया, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अब भी साहस दे रहे हैं। महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स’’ समाचार पत्र में प्रकाशित एक आलेख में प्रधानमंत्री ने शांति के दूत द्वारा पेश आदर्शों की चर्चा की है जिन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला जैसे दिग्गज नेताओं को प्रेरित किया। मोदी ने अपने आलेख में लिखा कि महान आत्मा मोहनदास करमचंद गांधी…