नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के 166 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। इंडियन रेलवे ने दावा किया है कि इस वित्तीय वर्ष में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। यानी भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में 2019-20 ‘जीरो पैसेंजर डेथ’ का गवाह बना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सेफ्टी फर्स्ट: 66 साल में पहली बार, चालू वित्त वर्ष में…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अटल भूजल-अटल टनल योजना काे लॉन्च, पढ़े…. इन 7 राज्यों को होगा फायदा
नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। ये योजनाएं अटल भूजल और अटल टनल नाम से शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। सोचिए,18 करोड़ ग्रामीण घरों में से सिर्फ 3 करोड़ घरों में।70 साल में इतना ही हो पाया था।अब हमें अगले पाँच साल में 15 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी, पाइप से…
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में लोकोपकारी, पारदर्शी, सक्षम प्रशासन के प्रति नव प्रतिबद्धता और संकल्प लें।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदैव अटल स्मारक पहुंचे और वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। On the birth anniversary…
अफवाहों के बीच अमित शाह ने CAA, NPR-NRC पर सरकार का रुख किया साफ, कहा- NPR की वजह से नहीं जाएगी किसी की भी नागरिकता
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के उन्नयन को मंजूरी प्रदान कर दी। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर सरकार का रुख साफ किया। शाह ने कहा कि NPR का कोई भी डाटा NRC में इस्तेमाल नहीं होगा। दोनों प्रक्रिया अलग-अलग है। ये प्रक्रिया हमने शुरू नहीं की है। यह UPA सरकार के वक्त का है। इसके बाद…
CAA-NRC पर मचे बवाल के बीच मोदी कैबिनेट ने दी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)को मंजूरी, मिला 8,500 करोड़ रुपये का बजट
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर मचे घमाशान के बीच अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में NPR को मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार NPR के लिए आंकड़े इकट्ठा करने का काम 1 अप्रैल 2020 से शुरू होगा और 30 सितंबर तक किया जाएगा। ज्ञात हो कि NPR की शुरुआत साल 2010 में…
प्रधानमंत्री मोदी ने दी हेमंत सोरेन को बधाई, किया पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा
रांची। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में जीतता दिखाई दे रहा है। मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई। उन्हें राज्य की…
रामलीला मैदान से MP मोदी ने CAA और NRC पर विरोधियों को दिया करारा जवाब, कहा- देश के मुसलमानों का CAA से कोई लेना-देना नहीं
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को विरोधियों पर लोगों के बीच डर फैलाने और नागरिकता संशोधन कानून पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार की योजनाओं में कभी भी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि नागरिकता कानून और प्रस्तावित NRC (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक झूठ फैलाया जा रहा है कि…
संशय-ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलकर खुलकर निवेश करे उद्योग जगत: निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उद्योग जगत से कहा कि उसे अपनी खुद से बनी संकोच-असमंजस वाली सोच से बाहर निकलना चाहिये और उत्साह के साथ निवेश के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि बजट के बाद उठाये गये अनेक कदमों का जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाई देने लगा है। उद्योग मंडल एसोचैम के 100वें सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत की व्यवस्था को बदलने को लेकर मजबूती दिखाई है। सरकार ने कुछ…
संशोधित नागरिकता ACT (CAA) के विरोध में देश के कई शहरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन, हिरासत में सैकड़ों , यूपी-बिहार में भड़की हिंसा
नई दिल्ली। आज देश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून CAA के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुए, जबकि इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में हिंसा तथा आगजनी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात…
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, टुटा 22 वर्षों का रिकार्ड, जानें……दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का हाल
नई दिल्ली। बर्फीली ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी ठण्ड से कोई राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। दिल्ली में 22 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री…
