CAA पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल रोक लगाने से इंकार, केंद्र को भेज नोटिस 4 हफ्तों में मांगा जवाब

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दायर 144 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को नोटिस जारी करते हुए अपना जवाब देने के लिए 4 हफ्ते का समय दिया है। सरकार के लिए राहत की बात यह रही कि अधिवक्ता कपिल सिब्बल की ओर से सीएए पर कोई अंतरिम आदेश जारी करने की मांग को कोर्ट ने नहीं माना है। नागरिकता संशोधन क़ानून पर सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ़्ते बाद होगी सुनवाई, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 4…

फर्जी खबरें नये खतरे के रूप में सामने आई हैं, जिसका प्रसार करने वाले खुद को पत्रकार के रूप में पेश करते हैं : राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली। ‘ब्रेकिंग न्यूज सिंड्रोम’ के शोरशराबे के मीडिया को अपनी गिरफ्त में लेने की बात करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि फर्जी खबरें नये खतरे के रूप में सामने आई हैं, जिसका प्रसार करने वाले खुद को पत्रकार के रूप में पेश करते हैं और इस महान पेशे को कलंकित करते हैं। ‘रामनाथ गोयनका एक्सलेंस इन जर्नलिज्म’ पुरस्कार समारोह को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘ब्रेकिंग न्यूज सिंड्रोम’’ के शोरशराबे में संयम और जिम्मेदारी के मूलभूत सिद्धांत की अनदेखी की जा रही है।…

पाकिस्तान से युद्ध का पूर्वानुमान कठिन लेकिन सेना के तीनों अंग पूरी तरह तैयार- सी.डी.एस.बिपिन रावत

तंजावुर(बीएनएस)। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (DCS) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि यह पूर्वानुमान कठिन है कि पाकिस्तान के साथ किसी युद्ध की परिस्थिति उत्पन्न होगी या नहीं लेकिन सेना के सभी अंग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। जनरल बिपिन रावत ने तमिलनाडु के तंजावुर में सुखोई-30 एमकेआई की स्क्वाड्रन की तैनाती को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच किसी युद्ध की आशंका को लेकर पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘सेना के सभी अंगों…

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को दिए तनाव मुक्त रहने के शानदार टिप्स

नई दिल्ली(बीएनएस)। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 2020 सिर्फ नया वर्ष नहीं है, बल्कि ये नया दशक भी है। ये दशक आपके लिए जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दशक में देश जो भी करेगा। उसमें इस समय 10वीं, 12वीं के जो छात्र हैं, उनका बहुत योगदान रहेगा। श्री मोदी ने ‘परीक्षा…

ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ के बाद भारत में होगा ‘हाउडी ट्रंप’, जानिए किस शहर में होगा कार्यक्रम !

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी महीने में भारत दौरे पर आ सकते हैं। जिस तरह से अमेरिका के ह्यूस्टन में PM मोदी के लिए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, ठीक उसी तरह डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक ऐसे ही कार्यक्रम की योजना पर काम चल रहा है। दरअसल, पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तर्ज पर डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के लिए ‘हाउडी ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए दोनों देशों के बीच बातचीत…

प्रत्येक तहसील में केंद्रीय विद्यालय खोलने और स्कूली पाठ्यक्रम में संविधान को शामिल करने पर 3 महीने में फैसला ले केंद्र : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (बीएनएस)। देश के प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने और प्राइमरी स्कूल के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने वित्त मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को तीन महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ती एन.वी. रमना, नवीन सिन्हा और रामसुब्रमण्यम की पीठ ने यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अश्विनी उपाध्याय की दलील सुनने के बाद दिया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि प्रत्येक तहसील में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने…

Amazon को लेकर बयान पर पीयूष गोयल आयी सफाई, कहा- निवेश का स्वागत है, “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए

नई दिल्ली। ग्लोबल E-कॉमर्स कंपनी अमेजन की तरफ से भारत में एक अरब डॉलर के निवेश पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपने पूर्व के दिए इस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अमेजन ऐसा कर कोई एहसान नहीं कर रहा है। पीयूष गोयल ने कहा- “मेरे बयानों को उस संदर्भ में देखा जाना चाहिए। निवेश का स्वागत है लेकिन वह कानून के अंतर्गत होना चाहिए।” गौरतलब है कि अमेजन देश में आईटी, इंफ्रस्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। कंपनी का कहना है…

GSAT-30 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, ISRO को मिली एक और कामयाबी, संचार क्षेत्र में आएगी क्रांति

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का यह साल 2020 का पहला मिशन था। #GSAT30 successfully separated from the upper stage of #Ariane5 #VA251 pic.twitter.com/XraPhj37Xl — ISRO (@isro) January 16, 2020 ऐसा कहा जा रहा है कि इस सैटेलाइट से भारत में संचार क्रांति आएगी। यह इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे सरकारी और प्राइवेट कंपनियों…

कुलपतियों समेत 208 शिक्षाविदों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- लेफ्ट विंग ने शिक्षण संस्थानों का माहौल बिगाड़ा, कड़ी कार्यवाही की जरूरत

नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित 200 से अधिक शिक्षाविदों ने रविवार को PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर देश में बिगड़ते अकादमिक माहौल के लिए ‘वामपंथी कार्यकर्ताओं के एक छोटे समूह’ को जिम्मेदार ठहराया है। PM को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘हमारा मानना है कि छात्र राजनीति के नाम पर एक विध्वंसकारी धुर वाम एजेंडा को आगे बढ़ा रहे है। JNU से लेकर जामिया तक, AMU से लेकर यादवपुर (विश्वविद्यालय) तक परिसरों में हुई हालिया घटनाएं हमें वामपथी कार्यकर्ताओं के एक छोटे से समूह की शरारत…

POK भारत का हिस्सा है, अगर देश की संसद चाहे तो कार्रवाई करेंगे, सियाचिन हमारे लिए अहम : सेना प्रमुख जनरल नरवाने

नई दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने शनिवार को पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संसद ने कई साल पहले ही यह संकल्प लिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। अगर संसद चाहेगी तो यह हिस्सा दोबारा भारत में होगा। सेना अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमें उस क्षेत्र (POK) के बारे में कोई आदेश मिलेगा तो हम उचित कार्रवाई करेंगे। इसी के साथ सेना अध्यक्ष ने CDS का पद सृजित करने को तीनों सैन्य बलों के एकीकरण की…