अतिरिक्त चावल को एथनॉल में बदलकर हैंड सैनिटाइजर बनाने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास उपलब्ध अधिशेष चावल को एथनॉल में तब्दील करने की योजना को मंजूरी दे दी। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर के विनिर्माण और पेट्रोल में इसके मिश्रण के इरादे से यह मंजूरी दी गयी है। Minister P&NG Shri @dpradhanbjp held a meeting of the National Biofuel Coordination Committee, abiding by the norms of social distancing. Shri Pradhan discussed ways in which the biofuel industry can assist the country in stepping-up the fight against #Covid19. pic.twitter.com/d148bERDlr — Ministry of Petroleum and Natural…

कोविड -19 : देश के आधे हिस्से में अभी भी नहीं पहुंच पाया है कोरोना, देश के 325 जिलों में नहीं है कोई कोरोना का मरीज

न्यूज़ डेक्स। दुनिया के तमाम देश आज कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, लेकिन सबके सामने समस्या यही है कि लोगों की जान बचाने की कोशिश में कहीं सारे काम-धंधे न ठप पड़ जाएं और लोगों की जीविका न जाती रहे। दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 लाख के पार हो चुकी है, वहीं, इस जानलेवा वायरस से 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के…

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से बोले प्रधानमंत्री मोदी- आतंकवाद की तरह, हम कोरोना वायरस से भी मिलकर लड़ेंगे

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और अफगानिस्तान ने आतंकवाद के खतरे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी और उसी तरह एकजुटता व साझे संकल्प के साथ कोविड-19 का मुकाबला करेंगे। गेहूं और दवाओं की आपूर्ति पर भारत का शुक्रिया अदा करते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा किये गए एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान इतिहास, भूगोल व सांस्कृतिक संबंधों के आधार पर एक विशेष मित्रता साझा करते हैं। India and Afghanistan share a special friendship, based…

प्रधानमंत्री मोदी ने 20 अप्रैल लॉकडाउन में मिलने वाली छूट से पहले दुकानदारों और व्यापारियों को ट्वीट दी बधाई, बोले- सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे

नई दिल्ली। कोरोना के कारण में देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच कल यानी 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में मिलने वाली छूट से PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के दुकानदारी और व्यापारियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आपको यह सुनिश्चित करना है कि आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर पा रहे हैं, इसमें समाज के अनेक वर्गों की सकारात्मक भूमिका है।…

कोविड-19 : कोरोना वायरस ने प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह से बदला, घर ही नया ऑफिस…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है, लेकिन भारत के ऊर्जावान और प्रगतिशील युवा अधिक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने का रास्ता दिखा सकते हैं। PM ने कहा है कि कोरोना वायरस ने कामकाजी लोगों का जीवन पूरी तरह बदल दिया है। ‘कोविड-19 के दौर में जिंदगी’ शीर्षक से एक लेख में PM ने बताया है कि किस तरह उन्होंने भी बदलावों को अपनाया है। PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वजह से कामकाजी लोगों के जीवन में आए बदलाव…

कोविड-19 : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15712 हुई, देशभर में 507 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1334 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना के संक्रमण से 27 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिये 3,86,791 टेस्ट किये गए, शनिवार को 37,173 टेस्ट किये गए। टीके और दवा के परीक्षण से संबंधित विज्ञान के मोर्चे पर काम करने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यबल रविवार…

कोविड-19 : मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी। स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘दुनिया कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी।’’ स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय…

मोदी सरकार कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने में नहीं छोड़ रही कोई कसर: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार देश में कोरोना वायरस के फैलने के कारण उत्पन्न संकट से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तथा RBI के कदमों से किसानों, मध्यम एवं लघु उद्यमों एवं मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने संबंधी रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) के कदमों पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि ऐसे कदमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की पुष्टि होती है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा,…

सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में दी कुछ नयी छूट, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की अनुमति

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन 2.0 में कुछ और क्षेत्रों को शुक्रवार को छूट दी। इनमें ग्रामीण इलाकों में निर्माण गतिविधियां और देशभर में पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई, बिजली, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों एवं सहकारी ऋण समितियों को काम करने की अनुमति देना शामिल हैं। केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजे दिशा निर्देशों में कहा कि इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर जंगल के अन्य पेड़ों, इमारती लकड़ियों वाले पेड़ों को छोड़कर अन्य वनोत्पाद…

देश के आर्थिक हालात पर RBI की नजर, RBI ने दी बैंकों को बड़ी राहत, रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बनी परिस्थितियों को देखते हुए जहां केंद्र और कई राज्य सरकारें लगातार लोगों को राहत देने के एलान कर रही है वहीं आज देश का केंद्रीय बैंक RBI भी इस मुद्दे को लेकर मीडिया के सामने आया। आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच बैंक वित्तीय कमर्चारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के आर्थिक हालात पर RBI की पैनी नजर है, मुश्किल वक्त में भी…