तरुण बजाज ने संभाला आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय में पुराने महारथी तरुण बजाज ने शु्क्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। मंत्रालय में उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब देश के आर्थिक हालात कोरोना वायरस की वजह से चिंताजनक बने हुए हैं। इससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे। Shri Tarun Bajaj takes over as the new Secretary, Department of Economic Affairs (DEA), here today after superannuation of Shri Atanu Chakraborty on 30.04.2020. pic.twitter.com/HtkKrmjBNK — Ministry of Finance (@FinMinIndia) May 1, 2020 श्री बजाज 1988 बैच के…

देशभर में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन को मिलेगी शर्तों के साथ छूट

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोनावायरस संकट के बीच केंद्र सरकार ने लॉक डाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब देश में 17 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। ज्ञात हो कि लॉक डाउन 2.0 3 मई को खत्म होने वाला था। हालांकि यह अनुमान जताया जा रहा था कि इस लॉक डाउन को बढ़ाया जा सकता है। Extension of Lockdown for a further period of two weeks with effect from May4,2020. pic.twitter.com/CPushvOEZC — Sambit Patra (Modi Ka…

11 दिन में हो रहे हैं कोरोना के मामले दोगुने, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल ने बढ़ाई चिंता, खतरनाक जोन के रूप में उभर सकते हैं तीनों राज्य : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में भले ही महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन एक कंप्यूटर मॉडल से किए गए हालिया विश्लेषण से पता चला है कि बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल जैसे राज्य भी आने वाले दिनों में खतरनाक जोन के रूप में उभर सकते हैं। चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएससी) ने चेताया है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,200 से भी कम थी। हालांकि, ‘रिप्रोडक्शन नंबर’…

Lockdown के 36वें दिन प्रवासी श्रमिकों, छात्रों को मिली सशर्त आवाजाही की इजाजत, सभी राज्य करे दिशानिर्देशों का पालन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गयी है और संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,332 हो गयी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आये हैं। इसके अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7,695 हो गयी है। यह…

कोविड-19 : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार, मौत का आंकड़ा 1008 पहुंचा

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक हो गयी। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1008 हो गयी है और संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31787 हो गयी। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आये हैं। इसके अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7797 हो गयी है।…

मुख्यमंत्रियों से बोले प्रधानमंत्री मोदी- अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए कोविड-19 के खिलाफ जारी रखें लड़ाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन बढने की संभावनाओं के बीच राज्यों ने केंद्र सरकार पर GST के बकाया और आर्थिक पैकेज का दबाव बढ़ा दिया है। PM नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों ने GST के बकाया, आर्थिक पैकेज और प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्रियों की राय थी कि जिस तरह मामले…

कोरोना लॉकडाउन में करीब 328 कंपनियों ने लिया RBI की कर्ज भुगतान में तीन माह की छूट का लाभ

मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों की करीब 328 इकाइयों ने रिजर्व बैंक द्वारा कर्ज भुगतान में दी गई तीन महीने की छूट का लाभ लिया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने कर्ज भुगतान पर तीन माह की रोक लगाई है। इक्रा द्वारा रेटिंग वाली कई इकाइयां मसलन एयर इंडिया एक्सप्रेस, ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस, टाटा समूह की इकाइयां, जेएसडब्ल्यू समूह और जीएमआर समूह इसमें शामिल है। रिजर्व बैंक ने कोविड-19 की वजह से 27 मार्च…

कोरोना लॉकडाउन के बीच शर्तों के साथ आज से देश में खुलेंगी दुकानें, काम कर सकेगा सिर्फ आधा स्टाफ

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कुछ शर्तों के साथ शनिवार से बाजारों में दुकानें खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की हैसियत से जारी विज्ञप्ति में गृह सचिव ने कहा है कि केंद्र सरकार के 15 अप्रैल के नोटिफिकेशन के क्रम में ही आपदा प्रबंधन कानून के तहत यह आदेश दिए जा रहे हैं। इसमें कुछ संशोधन करते हुए कहा गया है कि सभी राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों में दुकानें जो नगर निगमों और नगरपालिकाओं के…

PM मोदी ने लॉन्च की स्वामित्व योजना, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप, कहा- कोरोना संकट से बदला काम करने का तरीका, मिला आत्मनिर्भर बनने का सबक

नई दिल्ली। पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना ने हम सभी के काम करने के तरीके को बहुत बदल दिया है। पहले हम किसी कार्यक्रम को आमने सामने रहकर करते थे। लेकिन आज वही कार्यक्रम वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से करना पड़ रहा है। आज इस कार्यक्रम में जुड़े सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे लिए अनेक मुसीबतें पैदा की हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना तक नहीं की थी। लेकिन इससे भी बड़ी बात ये…

सरकारी कर्मचारियों पर पड़ी कोरोना वायरस महामारी की मार, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगाई रोक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का असर अब सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ने लगा है। केंद्र सरकार ने इस संकट के कारण बढ़ते वित्तीय बोझ के चलते सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में अगले साल जुलाई तक कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला किया है। इस फैसले का केन्द्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों तथा 61 लाख पेंशनभोगियों पर असर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया है,‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों…