नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिये लागू किये गये देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) का पिछले एक महीने से किये जा रहे पालन की सराहना करते हुये देशवासियों से कोरोना को पूरी तरह परास्त करने के लिये इसके पालन को जारी रखने की अपील की है। नायडू ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के 30 दिन पूरे होने पर कहा, ‘‘इस आपदा से मुक्ति के लिए, देशवासियों द्वारा दिखाए गए साहस और धैर्य पूर्वक कठिनाइयों को सहन करने के जज्बे को नमन करता हूं।’’ नायडू…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कोविड-19 : स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को दंडित करने के लिए अध्यादेश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा के कृत्यों को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बनाने वाले एक अध्यादेश को बुधवार को अपनी मंजूरी दी। महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने वाला इस अध्यादेश में स्वास्थ्यकर्मियों को पहुंचे जख्म तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे नष्ट करने के लिए मुआवजे की व्यवस्था की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने इस अध्यादेश की उद्घोषणा के लिए अपनी मंजूरी दे दी।’’ अपने और परिवारजन के लिए गंभीर जोखिम…
गृह मंत्री अमित शाह ने डाक्टरों से की बातचीत, काम की तारीफ के साथ ही दिया सुरक्षा का भरोसा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को डाक्टरों के एक समूह तथा भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों से बातचीत की और कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में उनके योगदान को सराहा। साथ ही शाह ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया। गृह मंत्री की डाक्टरों के साथ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब देशभर से कोरोना वायरस से लोहा ले रहे डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें आ रही हैं। गृह मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डाक्टरों और आईएमए के प्रतिनिधियों से…
कोरोना सेनानियों, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, मोदी सरकार ने अध्यादेश को दी मंजूरी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की पृष्ठभूमि में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी जिसमें उनके खिलाफ हिंसा को संज्ञेय और गैर जमानती अपराध बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अध्यादेश में स्वास्थ्य कर्मियों के घायल होने, सम्पत्ति को नुकसान होने पर मुआवजे का भी प्रावधान किया गया है। #Cabinet approves promulgation of Ordinance to amend the Epidemic Diseases Act, 1897 making such acts of violence as cognizable…
कोरोना लॉकडाउन 2.0 के बीच PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 24 अप्रैल को देश की ग्राम पंचायतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी करेंगे। During the video conference on the 24th, the e-GramSwaraj Portal and Mobile App would be launched. The Swamitva Scheme would also be launched, which would add momentum to the efforts to alleviate poverty in rural areas. — Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2020 पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल…
International Earth Day पर प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान आइए हम स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध पृथ्वी बनाने का लें संकल्प
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पृथ्वी को स्वच्छ, स्वस्थ तथा और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं।’’ On International Day of Mother Earth, we all express gratitude to our planet for the abundance of care & compassion. Let us pledge to work towards a cleaner, healthier & more prosperous planet. A shout out to all those working at…
लॉकडाउन After 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है वर्क फ्रॉम होम का कॉन्सेप्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से उपजे संकट को देखते हुए भारत सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसे 3 मई तक के लिए आगे भी बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की सुविधाओं पर फिलहाल रोक लगी हुई है और यही वजह है कि कम्पनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही है यानी कि कर्मचारी अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाती है लेकिन वर्क फ्रॉम होम को लेकर…
कोविड -19 : लॉकडाउन के बाद पहली प्राथमिता आर्थिक गतिविधियां, फिर स्कूल, कुछ इस तरह है PM मोदी का After 3 मई प्लान
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल 18601 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हो चुकी है। ये 24 घंटे में ये अब तक का सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं रिकवरी रेट भारत में बेहद अच्छी है और अब तक 3252 लोग ठीक हो चुके हैं। देश इस वक्त…
अतिरिक्त चावल को एथनॉल में बदलकर हैंड सैनिटाइजर बनाने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास उपलब्ध अधिशेष चावल को एथनॉल में तब्दील करने की योजना को मंजूरी दे दी। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर के विनिर्माण और पेट्रोल में इसके मिश्रण के इरादे से यह मंजूरी दी गयी है। Minister P&NG Shri @dpradhanbjp held a meeting of the National Biofuel Coordination Committee, abiding by the norms of social distancing. Shri Pradhan discussed ways in which the biofuel industry can assist the country in stepping-up the fight against #Covid19. pic.twitter.com/d148bERDlr — Ministry of Petroleum and Natural…
कोविड -19 : देश के आधे हिस्से में अभी भी नहीं पहुंच पाया है कोरोना, देश के 325 जिलों में नहीं है कोई कोरोना का मरीज
न्यूज़ डेक्स। दुनिया के तमाम देश आज कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, लेकिन सबके सामने समस्या यही है कि लोगों की जान बचाने की कोशिश में कहीं सारे काम-धंधे न ठप पड़ जाएं और लोगों की जीविका न जाती रहे। दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 लाख के पार हो चुकी है, वहीं, इस जानलेवा वायरस से 1 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के…
