कोविड-19 : छ.ग. में कोरोना विस्फोट, 4120 आए नए मामले, चार की गई जान, 20 हजार के करीब एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को 24 घंटे में 4120 नए केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 1185 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 19,222 पहुंच गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है, बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। शासन ने कलेक्टरों से कहा गया है कि अगर जिले में स्थिति ठीक है और ब्लॉकों में ज्यादा संक्रमण हैं तो…

कोविड-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मामले आए, चार की गई जान, 13066 एक्टिव केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 3455 नए केस मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 1024 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13066 पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण की वजह से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। राज्य में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होगी, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से…

कोविड-19: टीका न लेने वालों सावधान! मुंबई में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 96% मरीजों ने नहीं ली वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अब तक हल्का माना जा रहा है। शायद इसलिए भी क्योंकि बीते साल डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह कम जानलेवा है लेकिन अगर किसी ने कोरोना टीका नहीं लिया है तो उसके ओमिक्रॉन भी कहर बरपा सकता है। मुंबई के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यहां कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने की जरूरत पड़ रही है, उनमें से अधिकांश ने टीका नहीं लिया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुखिया ने इसकी जानकारी दी। छह जनवरी तक के…

कोविड-19: देश में कोरोना से मचा कोहराम, 24 घंटों में मिले 1,41,986 नए मरीज और 285 की मौत, दिल्ली-मुबंई- बंगाल में हो रहा है कोरोना विस्फोट

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के केस काफी तेज गति से बढ़ रहे हैं और दैनिक मामलों की संख्या डेढ़ लाख के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 285 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40,895 है। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के मुकाबले…

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और सरगुजा के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सरगुजा में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा नगरीय प्रशासन एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से सरगुजा जिले के अधिकारियों का बैठक लेकर वहां कोविड-19 की स्थिति और इस पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने वर्चुअल बैठक में कहा कि देश में अभी करीब एक लाख कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं, तो यह माना जा सकता है कि अब तीसरी लहर विचार नहीं बल्कि प्रारंभिक दौर में आ चुकी है। सरगुजा जिले…

सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटाइन, 8वें दिन RT-PCR ज़रूरी

नई दिल्ली। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सात दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहना और आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। इस सलसिले में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को जारी दिशानिर्देश 11 जनवरी से प्रभावी होंगे और अगले सरकारी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर नया आदेश जारी किया गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले, जोखिम वाले देशों के…

12 जनवरी से दुकानों में मिलेगी Omicron Test Kit, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

नई दिल्ली। 12 जनवरी से ओमिक्रॉन की जांच आसान होने वाली है और सामान्य RC-PCR टेस्ट की तरह इसकी रिपोर्ट भी कुछ ही घंटों में मिल सकती है। ओमिक्रॉन की जांच के लिए एक स्वदेशी टेस्ट किट विकसित की गई है, जिसके इस्तेमाल के बाद जीनोम सिक्वेंसिग का लफड़ा ही खत्म होने जा रहा है। ओमिश्योर टेस्ट किट को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इसे बाजारों में लॉन्च करने के लिए तैयार है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि ओमिश्योर टेस्ट किट…

प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यहां के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से अधिक की आबादी का 64 प्रतिशत है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 38 प्रतिशत…

प्रदेश में तेजी से हो रहा है 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, अब तक 38 प्रतिशत बच्चों को लगाया जा चुका टीका

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। विगत 3 जनवरी को इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहले चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के 38 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिले में शुरूआती चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बालोद, बेमेतरा, कांकेर, गरियाबंद और कोंडागांव भी इसके करीब है। प्रदेश में…

कोविड-19: पहली दो डोज वाली वैक्सीन ही होगी ‘प्रीकॉशन डोज’, केंद्र सरकार ने किया साफ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि पहली डोज वाली वैक्सीन ही प्रीकॉशन डोज के रूप में दी जाएगी। देश में 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज की शुरुआत होगी। सबसे पहले यह स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर दी जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि वो प्राइवेट अस्पताल जो कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं,…