लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खिलाफ ‘व्यक्तिगत लड़ाई’ जीत ली है। एक सप्ताह तक अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को हरा दिया है। उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में भी रखना पड़ा था। रविवार को जॉनसन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी वह तुरंत ऑफिस नहीं जॉइन कर पाएंगे। It is hard to find the words to express my debt to the NHS for saving my life. The efforts of millions of people across this country to stay home are…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोविड-19 : खतरे में भारतीय अर्थव्यवस्था, 2020-21 में GDP घटकर 2.8 फीसदी रहने का अनुमानः विश्व बैंक
वाशिंगटन। विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी। विश्व बैंक ने रविवार को ‘दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था पर ताजा अनुमान: कोविड-19 का प्रभाव’ रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में भारतीय अथव्यवस्था की वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगी। इसके अलावा 2020-21 तुलनात्मक आधार पर अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी और यह घटकर 2.8 प्रतिशत रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 का झटका…
अहमदाबाद में सोमवार से मास्क पहनना अनिवार्य, उल्लंघन पर कैद या जुर्माने का प्रावधान
अहमदाबाद। अहमदाबाद नगरपालिका ने सोमवार से सार्वजनिक स्थानों पर निकलने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों को पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा या उन्हें तीन साल कैद की सजा भी हो सकती है। अहमदाबाद नगरपालिका आयुक्त विजय नेहरा ने संवाददाताओं से कहा, “सोमवार सुबह छह बजे से ,घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।” नेहरा ने कहा कि जो लोग आदेश का पालन नहीं करेंगे उन पर पांच हजार रुपये का…
‘जान भी जरूरी है, जहान भी जरूरी है’ इसके साथ-साथ लॉकडाउन भी जरुरी है, लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर कर रही विचार सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोविड-19 के कारण लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ाने के ज्यादातर राज्यों के अनुरोध पर विचार कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को हुई मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यह बात कही। मोदी ने इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा कि ध्यान अब ‘‘जान भी, जहान भी’’ पर होना चाहिए और भारत के ‘‘उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं स्वस्थ भारत’’ के लिए यह जरूरी है। सरकार के मुख्य प्रवक्ता के एस धतवलिया…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कांफ्रेसिंग में की बात, कहा राज्यों के अंदर आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि लॉकडाउन की स्थिति में राज्यों के अंदर कुछ आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। श्री बघेल ने आज प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना…
कोविड-19 : कोरोना वायरस के रोकथाम के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाने, थूकने पर रोक लगाएं राज्य: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर चबाने वाले तंबाकू के इस्तेमाल और थूकने पर रोक लगाने को कहा है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशाों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, गैर धूम्ररहित चबाने वाले तंबाकू, पान मसाला और सुपारी से शरीर में लार अधिक बनने लगती है और इससे थूकने की अत्याधिक इच्छा होती है। सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है। कोरोना वायरस…
‘भीलवाड़ा मॉडल’ से कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने में सफलता को, गांधी फैमली का बताने पर, कोरोना रोकने वाली सरपंच आई सामने, नाराज हो के कही ये बात
जयपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने में राजस्थान का ‘भीलवाड़ा मॉडल’ सफल रहा है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए भीलवाड़ा मॉडल को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। लेकिन देवरिया गांव की महिला सरपंच किस्मत गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय लोगों की मेहनत का श्रेय लिए जाने पर गांधी परिवार को लताड़ लगाई है। भीलवाड़ा वासियों की मेहनत का श्रेय सोनिया गांधी जी द्वारा राहुल गांधी जी को दिया जाना दुःखद हैं। pic.twitter.com/B9tSu52h2e — Sarpanch…
कोविड-19 : कोरोना से जूझ रहे अमेरिका और न्यूयॉर्क में मरे लोगों का कब्र में सामूहिक दफन, गवर्नर बोले- 9/11 के आतंकी हमले जैसी आपदा है कोरोना
न्यूयॉर्क। दुनिया के एक चौथाई से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों से जूझ रहे अमेरिका में अब तक 16700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में कोविड 19 से मरे लोगों की संख्या 7000 से ज्यादा है। सिर्फ न्यूयॉर्क शहर में 5100 से ज्यादा मौत हुई है। ऐसे में न्यूयॉर्क में उन शवों को अब सामूहिक कब्र में दफनाया जा रहा है जिनकी डेड बॉडी को कोई क्लेम नहीं कर रहा है। न्यूयॉर्क सिटी के हार्ट आइलैंड से ऐसे ही एक सामूहिक कब्र दफन की…
कोविड-19 : कोरोना महामारी की वजह से दुनिया 1930 की महामंदी के बाद देखेगी सबसे खराब आर्थिक संकट, 170 देशों में घटेगी प्रति व्यक्ति आमदनी: IMF
नई दिल्ली। दुनियाभर के देश कोरोना वायरस के प्रकोप से घिरे हुए हैं। इस बीच अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जार्वीवा ने कहा है कि 1930 की महामंदी के बाद से दुनिया को सबसे खराब आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक विकास 2020 में तेजी से नकारात्मक हो जाएगा और 170 से अधिक देशों में इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय वृद्धि नकारात्मक होगी। IMF प्रमुख ने कहा, ”हालांकि यह पहले से ही स्पष्ट है कि वैश्विक…
कोविड-19 : ओडिशा के बाद पंजाब में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया
चंडीगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए पंजाब में भी लॉकडाउन और कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। राज्य के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिधु ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को यह जानकारी दी। इसके साथ ही ओडिशा के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां लॉकडाउन को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। ଏଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟରେ ଲକଡାଉନ ଅବଧିକୁ ଏପ୍ରିଲ ୩୦ ଯାଏଁ ବୃଦ୍ଧି ସହ ସ୍କୁଲ, କଲେଜ ଜୁନ ୧୭ ଯାଏଁ ବନ୍ଦ ରହିବ। ଏହି ସମୟରେ ସାମାଜିକ ଦୂରତାକୁ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦେଇ କୃଷି ଓ…
