उत्तराखंड सरकार का फैसला, कोरोना संक्रमित की मृत्यु पर आश्रित को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी: त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु पर उसके आश्रित को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार तथा रविवार दो दिन देहरादून में पूर्ण बंद कर सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। उन्होंने देहरादून…

संशोधित लॉकडाउन 30 जून तक, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में तथा 30 जून तक संशोधित लॉकडाउन लागू करने के संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देशों के तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि व्यक्तियों के अंतर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में ई-पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर आवागमन हो सकेगा। व्यक्तियों…

मन की बात : कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई अभी बाकी है, इसलिए सभी सावधानियों का पालन करते रहना है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को बताया कि कोरोना संकट के समय दुनिया के बड़े नेताओं को ऐसा लगता है कि कोरोना से जंग में आयुर्वेद अहम रोल अदा कर सकता है। लॉकडाउन खत्म होने पर मिल रही छूट (Unlock 1.0) पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिलहाल सावधानियों को बरतना न छोड़ें क्योंकि कोरोना कहीं नहीं गया है। आइए विस्तार से जानते हैं अपने दूसरे कार्यकाल के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 12वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या…

बंगाल में ममता ने सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर दी मंदिर-मस्जिद खोलने की इजाजत, 8 जून से खुलेंगे सभी संस्थान

कोलकाता। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है, जिसकी मियाद 31 मई को खत्म हो रही है। लॉकडाउन के दौरान कई तरह की पाबंदियां लगी हुई हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 जून से राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं, लेकिन बड़े…

कोरोना काल में #GDP में बड़ी गिरावट, चौथी तिमाही में घटकर 3.1 फ़ीसदी रही विकास दर

नई दिल्ली। GDP वृद्धि दर मार्च तिमाही में 3.1 फीसदी तक गिर गई। सांख्यिकी विभाग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 20 में जीडीपी वृद्धि दर महज 4.2 पर्सेंट रही, जबकि पिछले साल यह दर 6.1 पर्सेंट रही थी। मौजूदा सीरीज में यह पिछले 8 साल में सबसे खराब प्रदर्शन है। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के डेटा में सुधार करते हुए कहा है कि पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 5.2 पर्सेंट, दूसरी तिमाही में 4.4 पर्सेंट और तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी से…

जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का कोरोना संक्रमण से 90 साल की उम्र में निधन

अहमदाबाद। जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला का शुक्रवार को निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि बेजन दारूवाला कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित है। 22 मई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि उनके बेटे ने इस बात से इनकार किया है। बेजन दारूवाला के बेटे नास्तुर दारूवाला ने कहा कि निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हुई है। ज्ञात हो…

कोविड-19 : कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती हुए BJP प्रवक्ता संबित पात्रा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे। डाँ पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को भी कई ट्वीट किये।

मुख्यमंत्री पटनायक ने बढ़ाया कोविड योद्धाओं का मनोबल, कोरोना के खिलाफ ओडिशा की लड़ाई की सराहना की, कहा- सबसे कम है मृत्यु दर

भुवनेश्वर। कोरोना वायरस महामारी से मानव जीवन बचाने में ओडिशा को एक मिसाल बताते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 0.46 फीसदी है जो देश और दुनिया में सबसे कम है। पटनायक ने दावा किया कि कई शक्तिशाली राष्ट्र और समृद्ध भारतीय राज्य भी स्थिति का प्रबंधन करने में असमर्थ रहे हैं, लेकिन ओडिशा ने पिछले दो महीनों में इस बीमारी के प्रसार को सफलतापूर्वक काबू में किया है और सुनिश्चित किया है कि लोग ठीक हों और…

कोविड-19 रोगियों का मुफ्त और कम खर्च में इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की पहचान करे केंद्र सरकार : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ने बुधवार को यहां केंद्र से कहा कि वह कोविड-19 रोगियों के मुफ्त इलाज पर विचार करें और ऐसे अस्पतालों की पहचान करें, जहां कम खर्च में या मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा सके। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के साथ प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें निजी अस्पतालों में कोरोनावायरस रोगियों के इलाज के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश ने केंद्र…

6 फीट की सामाजिक दूरी नाकाफी, 20 फीट तक जा सकता कोरोना वायरस: रिसर्च में दावा

लॉस एंजिलिस। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-दूसरे से छह फीट की दूरी का नियम नाकाफी है, क्योंकि यह जानलेवा वायरस छींकने या खांसने से करीब 20 फीट की दूरी तक जा सकता है। वैज्ञानिकों ने विभिन्न वातावरण की स्थितियों में खांसने, छींकने और सांस छोड़ने के दौरान निकलने वाली संक्रामक बूंदों के प्रसार का मॉडल तैयार किया है और पाया कि कोरोना वायरस सर्दी और नमी वाले मौसम में तीन गुना तक फैल सकता है। इन…