मोदी है तो मुमकिन है को फलीभूत करते हुए महज एक महीने में वो कर दिखाया जो काम 70 साल में ना हुआ, PM केयर्स फंड से ख़रीदे 50 हजार वेंटीलेटर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि नामुमकिन को भी मुमकिन करने वाले की है। उन्होंने जो काम सत्तर साल में नहीं हुआ उसको एक महीने के भीतर कर दिखाया है। उन्होंने PM केयर्स फंड के माध्यम से देश के अस्पतालों को एक महीन के भीतर 50 हजार वेंटीलेटर उपलब्ध कराकर इसका पुख्ता प्रमाण दिया है। 13 मई, 2020 को PM केयर्स फंड से 50 हजार वेंटीलेटर के लिए 2 हजार करोड़ रुपये जारी किए गये थे। उसके बाद कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मोदी सरकार ने वेंटीलेटर…

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने मोदी सरकार ने संभाला मोर्चा, जानिए दिल्ली को कोरोना मुक्त बनाने वाले 10 अहम फैसले

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और केजरीवाल सरकार के हाथ खड़े करने के बाद अब मोदी सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली और महाराष्ट्र के हालात को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतारा है। रविवार को अमित शाह ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के साथ चर्चा की। इस बैठक में कोरोना मुक्त दिल्ली…

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अमित शाह ने ली सर्वदलीय बैठक कहा- मतभेद भूलकर दिल्ली में कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे निर्णायक लड़ाई

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 मामलों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को यहां शाम चार बजे लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल का दौरा किया। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमण के कारण बढ़ रही चिंता के बीच शाह ने इससे पहले सुबह अपने उत्तरी ब्लॉक कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता भी की। दिल्ली के राजनीतिक दलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण के संदर्भ में बैठक की। इस समय सभी दल राजनीतिक…

देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे चर्चा, 16 और 17 जून को होगी बातचीत

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों की संख्या तीन लाख के करीब पहुँच चुकी है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। दोनों दिन PM मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श…

कोविड- 19 पार्ट 2 : 56 दिनों बाद चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस, बीजिंग के कई हिस्सों को किया गया लॉकडाउन, पहली से तीसरी तक कक्षाएं स्थगित

बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना को स्थगित कर दिया है। बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार (11 जून) को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार (12 जून) को दो और…

कोरोना मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक’, दिल्ली में कोरोना पर SC सख्त, केजरीवाल सरकार को फटकारा, किया राज्यों को नोटिस जारी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना मरीजों के उपचार में लापरवाही और संक्रमण से मरे लोगों के शव के साथ दुर्व्यवहार पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए उससे जवाब मॉंगा है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों का बुरा हाल है। शवों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। कुछ शव कूड़े में मिले हैं। यह बताता है कि लोगों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल…

नई पहल : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में खुला Corona मॉल, जल्द ही हुआ लोकप्रिय

वाराणसी। कोरोना संकट में आपको मास्क, सैनिटाइजर, हैण्ड वॉश के लिए जगह-जगह भटकना पड़ता है, मगर PM नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ऐसा मॉल खुला है। जहां पर कोरोना से बचने के सारे हथियार एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में खुले इस अनोखे कोरोना मॉल में संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सभी सामान उपलब्ध हैं। इसे लोग आपदा को अवसर में बदलने की शुरूआत मान रहे हैं।…

कोविड-19 : ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बना भारत, तीन लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में पहली बार 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के नये मामले 10,000 के पार पहुंच गए हैं और संक्रमण के कुल मामले 2,97,535 हो गए हैं जबकि एक दिन में कुल संक्रमित लोगों में से सबसे अधिक 396 संक्रमित लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 8,498 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए। Coronavirus tests by country and per 1M population added to the main table +…

देश में नहीं हो रहा है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लेकिन खतरा हर व्यक्ति पर : ICMR

नई दिल्ली। देश में तेजी से फैलती कोरोना महामारी को लेकर ICMR ने एक खुशखबरी दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दावा किया है देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश का रिकवरी रेट 49.21% है। अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा,…

केजरीवाल बोले- दिल्ली में फूटने वाला है कोरोना बम, लागू करेंगे उप राज्यपाल का फैसला, साथ मिलकर कोविड-19 से

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने वाले उपराज्यपाल के आदेश को लागू करेगी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आकड़ें दिखाते हैं कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले आने वाले दिनों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग इलाज के लिए शहर आते रहे तो 31 जुलाई तक दिल्ली…