दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के मामले और मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। वहीं, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7 लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 20,160 हो गई है। मंत्रालय ने 6 जुलाई के डब्ल्यूएचओ की स्थिति रिपोर्ट-168 का हवाला देते हुए कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या 505.37 है जबकि वैश्विक औसत 1,453.25 है। चिली में प्रति…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
कोविड- 19 : कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत रूस को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के दौर में रविवार को एक और बुरी खबर यह है कि भारत अब दुनिया में कोविड-19 से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। पहले अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत चौथे स्थान पर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बड़ी संख्या में कोविड-19 के मामले आने के कारण भारत में रूस से अधिक मामले हो गये हैं। पूरी दुनिया से कोविड-19 के आंकड़े जुटाने वाले वर्ल्डो मीटर के अनुसार, रूस में अभी तक 6,81,251 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए…
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया दुनिया के सबसे बड़े कोविड सेंटर का उद्घाटन, 10 हजार बिस्तरों की है क्षमता
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का ‘‘सबसे बड़ा’’ केंद्र है। इसे छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग व्यास में बनाया गया है। यह केंद्र मामूली या बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस मरीजों के लिए है। यह बिना लक्षण वाले उन संक्रमित लोगों के लिए उपचार केंद्र है जिनके घर पर पृथक रहने की व्यवस्था नहीं है। यह केंद्र 1,700 फुट लंबा और 700 फुट चौड़ा है। Visited Covid Care Centre…
PM मोदी का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज
न्यूज़ डेस्क। आज कोरोना संकट काल में छठी बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना अब अगले पांच महीनों तक जारी रहेगी। मंगलवार, 30 जून को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। सरकार द्वारा इन 5 महीनों के लिए, 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को…
बेशर्मी केजरीवाल एंड गैंग : केन्द्र सरकार काम करती रही और केजरीवाल प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके क्रेडिट लेते रहे, दिल्ली में 10000 बेड्स के कोविड अस्पताल को लेकर AAP की राजनीति
न्यूज़ डेस्क। जहाँ एक तरफ दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कह रहे हैं कि राजधानी में हालात काबू में है। इतना ही नहीं, जब केजरीवाल की AAP सरकार की नाकामी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मैदान में उतरे और उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जिम्मा सम्भाला, अब आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों का क्रेडिट खाने के मूड में भी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एंड गैंग के…
आयुष मंत्रालय ने कोरोना के इलाज के लिए पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार पर लगाई रोक, जांच के लिए मांगी जानकारी
नई दिल्ली। पतंजलि की ओर से आज लॉन्च की गई कोरोना वायरस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल के प्रचार पर सरकार ने रोक लगा दी है। आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को आदेश दिया है कि कोविड दवा का तब तक प्रचार नहीं करें जब तक कि मुद्दे की जांच नहीं हो जाती है। मंत्रालय ने पतंजलि से दवा की डीटेल मांगी है ताकि पतंजलि के दावे की जांच की सके। आयुष मंत्रालय ने कहा है पतंजलि की कथित दवा, औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून, 1954 के…
कोरोना संदिग्ध मरीज को लगी गर्मी तो कूलर के लिए निकाल दिया वेंटिलेटर का प्लग, हुई मौत
नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध शख्स की जान उनके ही परिजनों की वजह से चलते चली गई। हालांकि, शख्स के परिजनों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, लेकिन एक गलती के चलते मौत हो गई। दरअसल, कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय शख्स के वेंटिलेटर का प्लग परिजनों ने निकालकर कूलर का लगा दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। शख्स को 13 जून को महाराव भीम…
कोविड-19 : WHO का अलर्ट, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद: DrTedros
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रसार ‘‘तेजी से’’ हो रहा है और कल एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए। WHO प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं। दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं। महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है। अनेक लोग घर में रहने…
कोविड-19 : देश में कोरोना वायरस से एक दिन में दर्ज हुई 2003 मौतें, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े तीन लाख के पार पहुंची
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने देश में कहर मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं, जोकि अब तक सबसे अधिक हैं। वहीं, कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बुधवार को साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, आधे से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और दिल्ली ने पिछले 24 घंटे में पुराने आंकड़े को अपडेट किया है यानी जो मौतें पहले हो गई थीं लेकिन दर्ज नहीं हुई थीं । जैसे दिल्ली…
हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की दिशा में लगातार काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उतनी ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की चर्चा से आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, सिक्किम सहित…
