छत्तीसगढ़ में 808 और लोग संक्रमित, कुल संख्या बढ़कर 16,833 हो गई

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 808 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,833 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 249 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 808 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 267, दुर्ग से…

कोविड-19 : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी, 12वें दिन ब्राजील और अमेरिका को पछाड़ आंकड़ा पहुंचा 26.47 लाख, मृतक संख्या 50 हजार के पार

न्यूज़ डेक्स। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 12 दिनों में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं। 4 अगस्त से लगाताक भारत में कोविड के सर्वाधिक मामले रहे हैं। अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख के आंकड़े को पार कर गई है तो ब्राजील में यह संख्या 33 लाख से ज्यादा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है। नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में…

सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : मुख्यमंत्री

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये शहरों में लॉकडाउन का निर्णय लेना पड़ा है। आप सभी इस लॉकडाउन को गंभीरता से ले। लॉकडाउन से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर लोग सुरक्षा और बचाव के लिये नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से बचा नहीं जा सकता है। यह समय मेरे लिये, आपके लिये चिंतित होने, बीमारी से सावधान रहने और बचाव के उपायों को गंभीरता से लेने का समय है। मुख्यमंत्री आज प्रदेश की जनता…

कोविड-19 : प्रधानमंत्री मोदी ने किया 3 आधुनिक कोरोना लैब्स का उद्घाटन, प्रति दिन होगी 10,000 टेस्टिंग

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई स्थित कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक लैब्स का उद्घाटन किया। इन सेंटर्स में प्रति दिन 10 हजार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे। PM मोदी ने कहा कि जनवरी में हमारे पास कोरोना के टेस्ट के लिए जहां मात्र एक सेंटर था, आज करीब 1300 लैब्स पूरे देश में काम कर रही हैं। आज भारत में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं। आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडॉउन, सीएम ने दिया निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन की अवधि को अब 6 अगस्त तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में कोरोना संक्रमण वाले इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक…

कोविड-19 : मोदी सरकार ने IT कंपनी के लिए जारी किया नये दिशा-निर्देश, वर्क फॉर्म होम संबंधी समय-सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि उसने IT और BPO कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी। दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।’’…

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मिले 133 नए मामले, 5731 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, मौत आकड़ा 25 पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 133 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके साथ राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5731 हो गई है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 170 मरीजों को इलाज बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 133 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से मंगलवार को 115 लोगों में तथा सोमवार रात में 18 लोगों में कोरोना…

कोविड-19 से मौत पर जवानों को मिलेगा कोरोना शहीद का दर्जा, ‘भारत के वीर’ फंड से परिजनों को मिलेंगे 15 लाख की सहायता राशि

नई दिल्ली। कोविड-19 के संक्रमण से मरने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को कोरोना शहीद का दर्जा मिलेगा। इनके परिजनों को भारत के वीर फंड से 15 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि विभागीय मदद के अतिरिक्त होगी। सुरक्षा बलों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को गृह मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोरोना शहीदों का ब्योरा भारत के वीर पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। परिजनों को सीधे मदद दिलाने के लिए खाता संख्या और अन्य…

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव

ब्रासीलिया। कोरोना वायरस तेजी से दुनिया में फैल चुका है और अब तक लाखों जिंदगियां ले चुका है। कोरोना ने लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी इकॉनोटमी में स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति @jairbolsonaro कोरोना संक्रमित पाए गए pic.twitter.com/2KJakT2DLq — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) July 7, 2020 CNN से बात करते हुए लाइव इंटव्यू के दौरान टेस्ट रिजल्ट की घोषणा करते हुए बोलसोनारो ने कहा, मैं बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने आगे कहा कि वे इससे बचने के…