कोविड-19 : केन्द्र ने राजस्थान सहित पांच राज्यों केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजने का किया निर्णय

नई दिल्ली । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल भेजे हैं। इन राज्यों में हाल के दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि होने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्रत्येक दल में एक संयुक्त सचिव (संबंधित राज्य के नोडल अधिकारी), सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलुओं की देखभाल करने के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, राज्य द्वारा अनुपालन की जा रही रोकथाम प्रक्रियाओं और नैदानिक प्रबंधन की देखभाल के लिए एक निपुण निदान विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।…

कोविड-19 : एक साथ धुले हजारों हाथ – सीएम योगी का संदेश साफ, कोरोना को यूपी देगा मात

लखनऊ । यूपी में हजारों हाथ एक साथ धुले। कोरोना को हराने के लिए सब एक साथ आए। जन प्रतिनिधियों,कर्मचारियों और अफसरों ने समूहिक रूप से हाथ धोकर लोगों को स्‍वच्‍छता और स्‍वास्‍थ्‍य का संदेश दिया। आम लोगों ने हाथ धोने की मुहिम में बढ़ चढ़ कर शामिल होकर कोरोना को यूपी में मात देने के सीएम योगी के अभियान को बल दिया। कोविड-19 के महासमर में विजय हेतु आवश्यक मंत्र 'स्व-अनुशासन व स्वच्छता' को आपके "स्वच्छ हाथ" सुफलित करते हैं। "स्वच्छ हाथ" अनेक रोगों से मुक्ति का पथ है।…

कोविड-19 : कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी संभल कर रहें, शरीर में 100 दिनों तक ही टिकता है एंटीबॉडी

नई दिल्ली। अगर आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आपको एक बार कोरोना संक्रमण हो चुका है और अब आगे नहीं होगा तो यह आपकी गलतफहमी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि कोविड-19 संक्रमण से शरीर में विकसित एंटीबॉडी औसतन 100 दिनों तक ही काम करता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने इस बात की जानकारी दी है। ICMR के इस नये निष्कर्ष का आशय यह हुआ कि इन 100 दिनों के बाद कोरोना वायरस के दोबारा…

भारत में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जानकारी, देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या रही 9 लाख से नीचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60,000 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55,342 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गये और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। इसको देखकर लगने लगा है कि अब कोरोना पर काबू पाया जाने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये…

विश्व बैंक रिपोर्ट : कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से भारत को हो सकता है 40 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान

नई दिल्ली। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से भारत को 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पढ़ाई को होने वाला नुकसान अलग है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हालात में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्कूलों के बंद रहने से 62 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है तथा अगर हालात और अधिक निराशानजक रहे तो यह नुकसान 88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। अर्थव्यवस्थाओं पर…

#Unite2FightCorona : प्रधानमंत्री मोदी ने की कोरोना की रोकथाम के समुचित व्‍यवहार के बारे में जानकारी के लिए अनोखे ‘जन आंदोलन’ की शुरुआत, जागरूकता फैलाने चलाई जाएंगी मोबाइल वैन।

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज, 8 अक्तूबर को कोरोना महामारी के लिए समुचित व्‍यवहार पर ट्विटर के माध्यम से एक जन आंदोलन अभियान का शुभारम्‍भ किया। आने वाले त्‍योहारों और सर्दियों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को खोलने के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में लोगों से कोरोना से संघर्ष से एकजुट रहने की अपील की। उन्‍होंने हमेशा मास्‍क लगाने, हाथों की साफ-सफाई रखने, दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील…

कोविड-19 : न्यू गाइडलाइंस के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, 50 प्रतिशत लोगों को होगी प्रवेश की अनुमति : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। देशभर के सिनेमा हॉलों को खुलने में महज नौ दिन शेष हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को मानक संचालन प्रोटोकॉल (SOP) की घोषणा करते हुए कहा कि हॉल केवल 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से खुलने के लिए तैयार हैं। मंत्री जावडेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मंत्रालय ने आज सभी मल्टीप्लेक्सों और सिंगल थिएटर सिनेमाघरों को एसओपी जारी किए हैं। ऑडिटोरियम के अंदर केवल 50 प्रतिशत सीटों पर…

चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, PM मोदी ने दोस्त ट्रंप की जल्द ठीक होने की कि कामना

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’ इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब…

कोरोना से ठीक होने के मामले में अमेरिका को पछाड़ आगे निकला भारत, विश्व में पहले पायदान पर पहुंचा, कुल रिकवरी 42 लाख के पार

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को आए आंकड़ों के अनुसार मरीजों की रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। #IndiaFightsCorona India overtakes #USA and becomes No.1 in terms of global #COVID19 RECOVERIES.…

कोरोना की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार, कोरोना मरीजों के उपचार और देखभाल की हो बेहतर व्यवस्था- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने मंत्रि-मंडलीय सहयोगियों के साथ ही जिला के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और इसकी रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनसे सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनसामान्य विशेषकर मरीजों के मन में भय का वातावरण बन गया है। इसको दूर करने की जरूरत है।…