नई दिल्ली। टाटा मेडिकल एण्ड डायग्नॉस्टिक्स लिमिटेड (TataMD) ने सोमवार को कोविड- 19 के लिये नई जांच किट जारी की है जो सिर्फ 90 मिनट में सबसे सटीक रिजल्ट देने में सक्षम है। कंपनी ने दावा किया है कि यह मौजूदा परीक्षण के मुकाबले अधिक सरल और सक्षम है। इससे देशभर में परीक्षण करने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के इस परीक्षण को ‘टाटाएमडी चेक’ नाम दिया गया है और इसे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद – इंस्टीट्यूट आफ जिनोमिक्स एण्ड इटग्रेटिव बॉयलॉजी (सीएसआईआर- आईजीआईबी) के साथ…
श्रेणी: कोविड -19 अपडेट
हिमाचल : तिब्बती स्कूल के 101 छात्र कोरोना पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मंडी जिले के एक तिब्बती स्कूल बोर्डिग के 101 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसे मिलाकर शनिवार को राज्य में 330 नए मामले पाए गए हैं, जिससे राज्य में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24,569 हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्य में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 362 हो गई है। मंडी जिले में इस दौरान 155 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसमें 104 स्कूली छात्र शामिल हैं। इनमें चौंतरा में तिब्बती चिल्ड्रन विलेज स्कूल के 101 और एक सरकारी…
#WHO ने दुनियाभर के नेताओं को किया आगाह, कहा- अगली महामारी के लिए रहें तैयार
नई दिल्ली। वैश्विक कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वरूप को बदलकर रख दिया है। कोरोना महामारी से लाखों लोगों की मौतें हुई हैं और दुनियाभर की अर्थव्यव्था प्रभावित हुई है। अगली महामारी कब आएगी, यह किसी को नहीं पता, मगर उससे पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगामी माहमारी को लेकर दुनिया भर के नेताओं को चेता दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने अपने 73वें विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) के दौरान शुक्रवार को विश्व नेताओं से कहा कि वे अगले महामारी की तैयारी करें। विश्व स्वास्थ्य सभा की…
दिल्ली HC ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- लोगों की सेहत के साथ हो रहा है मजाक, दिल्ली जल्द बन जाएगी ‘कोरोना कैपिटल’
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में नाकाम रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली में बुधवार को कोरोना ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली जल्द ही देश की ‘कोरोना राजधानी’ बन जाएगी। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सुब्रमनियम प्रसाद की एक बेंच ने केजरीवाल सरकार पर सख्त टिप्पणी की। बेंच ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नागरिकों…
कोविड-19 : कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाना मना है : दिल्ली सरकार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप ) सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि उसने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे घर में क्वारंटीन रह रहे कोविड-19 मरीजों के घर के बाहर पोस्टर न लगाएं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने वकील सत्यकाम के जरिए जस्टिस हिमा कोहली और सुब्रमण्यम प्रसाद की अध्यक्षता वाली बेंच को यह सूचना दी। साथ ही कहा कि मौजूदा पोस्टरों को भी हटा दिया जाएगा। कोर्ट में कुश कालरा द्वारा याचिका लगाई गई थी कि कोविड-19 रोगियों के नाम वाट्सएप के जरिए…
कोविड-19: भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है
नई दिल्ली। भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है। #Unite2FightCorona ➡️ भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष…
कोरोना वैक्सीन : हैदराबाद का ‘भारत बायोटेक’ ने कोरोना वैक्सीन बनाने में मरी बाजी, AIIMS डॉक्टर ने जताई उम्मीदें
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS), दिल्ली के ‘कम्युनिटी मेडिसिन’ विभाग के प्रमुख और कोरोना वैक्सीन से संबंधित परीक्षण के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर संजय राय की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उनके मुताबिक कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण जल्द ही शुरू हो सकता है। अगर सबकुछ ठीक ठाक चलता है तो अगले साल फरवरी-मार्च तक कोरोना वायरस का टीका लोगों की पहुंच में होगा। संजय राय ने सबसे अधिक उम्मीदें हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ (Covaxine) से जताई है। टेस्टिंग में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भी…
कोविड-19 : तबाही मच रही है कोरोना की दूसरी लहर, WHO ने जारी की ऐसी भयानक चेतावनी
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से भी भयावह दिख रही है। WHO के मुताबिक महामारी फैलने के बाद से इतने कम समय में पहली बार इतने ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। WHO ने कहा है कि लगातार 4 सप्ताह से पूरी दुनिया में लगातार 22 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं और 19 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में तो पूरी दुनिया में 29 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 30 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह…
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, देश के हर एक नागरिक को लगाई जाएगी ‘कोरोना वैक्सीन’, कोई भी पीछे नहीं छूटेगा, क्या फ्री टीका की हैं तैयारी?
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 80 लाख के पार पहुंच चुकी है और चुनावों की तरफ बढ़ते हुए राज्यों ने मुफ्त में ‘कोरोना वैक्सीन’ लगाने का वादा किया है। ऐसे में भारत सरकार का कोरोना वैक्सीन को लेकर रुख क्या है ? तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि जब भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी तो हर एक नागरिक को दी…
कोरोना संक्रमण ट्रेसिंग, आरोग्य सेतु ऐप (App) किसने बनाया, सरकार के पास नहीं है जानकारी, RTI बॉडी ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। लाखों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस App को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है। एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना…
